Skip to main content

भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन, BSSU ने प्रबन्धन से की "1मई अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस" के सांकेतिक आयोजन की मांग।



सभी को विदित है कि 1 मई 2020 को "अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस" है जिसे की भेल कारखाने में "शहीद स्मारकों" पर परंपरागत रूप से पुष्प अर्पित कर शहीद श्रमिकों को श्रद्धांजलि देकर मनाया जाता रहा है। किंतु अभी तक इस आयोजन के संबंध में प्रबन्धन द्वारा कोई सूचना जारी नहीं हुई है अतः संभवत: इस वर्ष कोरोना संक्रमण से बचाव के चलते  यह कार्यक्रम प्रबंधन द्वारा नहीं किया जा रहा है ऐसा प्रतीत होता है। । जिस पर भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , BSSU का यूनियन का कहना है कि क्योंकि हमारा कारखाना खुला है व उत्पादन भी हो रहा है। अतः हम इस कार्यक्रम को पूर्ण रूप से ना किए जाने के स्थान पर श्रमिकों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इसके स्वरूप को बदलते हुए व कोरोना से बचाव के विषयों को ध्यान में रखते हुए इसको सांकेतिक रूप से मनाया जाना चाहिए , इससे हमारी परम्पराओं का निर्वाहन भी हो सकेगा ।
जिस पर यूनियन का सुझाव है कि प्रबन्धन द्वारा कल दिनांक 01.05.2020 प्रातः 8:00 बजे 'सायरन' 📯📯बजाया जाए जिस पर जो भेल एम्प्लाईज जहां कार्य कर रहा है वह वहीं पर खड़े होकर शहीद हुए श्रमिकों को श्रद्धांजलि दे सकें।इससे हमारी परंपराएं भी बनी रहेंगी और कोरोना के संक्रमण से बचाव भी किया जा सकेगा ।
अतःBSSU ने भेल प्रबन्धन से की कारखाने में "1 मई अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस" के सांकेतिक आयोजन की मांग व् दिया ज्ञापन।

(भेल प्रबंधन से BSSU के महामंत्री द्वारा की गई मांग का पत्रक)

01 मई , मई दिवस अमर रहे।इंकलाब जिंदाबाद।  
मजदूर एकता जिंदाबाद
"किसी देश की तरक्की उस देश के कामगारों ओर किसानों पर निर्भर करती हैं।श्रमेव जयते.."""
सम्मानित साथियो,सर्वप्रथम 1886 में शिकागो में मजदुरो की मांगों हेतु पुलिस की गोली से शहीद हुऐ 7 मजदुर साथियो को शत शत नमन, साथ ही मजदूर आंदोलन की उस महान् जीत जिसे हम अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के रूप में मनाते है कि भी बहुत बहुत शुभकामनाये।
साथियो,कार्यस्थल पर कार्य का समय 8 घंटे किया जाना मजदुर आंदोलन में एक बड़ी क्रांतिकारी घटना रही।कल्पना कीजिये कि पूर्व में जब बहुत ही असुरक्षित ओर कष्टदायक परिस्थितियों में मजदूरों से 14 से 16 घंटे तक कार्य करवाया जाता था तो उनकी स्थिति कितनी दयनीय रही होगी। 1886 में अमेरिका में मजदूर यूनियनें कार्य का समय 8 घंटे नियमित कराने हेतु हड़ताल पर थी। 4 मई 1886 को अमेरिका के शिकागो की "हे" मार्केट में हड़ताली मजदूर भाइयों पर पुलिस ने गोलियां चला दी जिससे 7 मजदूर साथी शहीद हो गए।इस घटना ने पूरे विश्व का ध्यान अपनी ओर खींचा।कुछ समय पश्चात अमेरिका में कार्य के लिए 8 घंटे का समय निश्चित कर दिया गया। 1889 में अंतरराष्ट्रीय समाजवादी सम्मेलन(the international socialist conference) में 4 मई को शिकागो में मारे गए निर्दोष मजदूरों की याद में 1 मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया गया।भारत में इसकी शुरुआत 1 मई 1923 को मद्रास में हुई थी जिस कारण से इसे मद्रास दिवस भी कहा जाता था स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत सरकार ने कानून बनाकर एक कार्य दिवस में 8 घंटे का समय कार्य हेतु नियमित कर दिया। साथियों अगर उस समय हमारे मजदूर भाई एकता नहीं दिखाते तो हो सकता है कि आज की परिस्थितियां ऐसी ना होती इसलिए उन मजदूर भाइयों को नमन करते हुए उस घटना से प्रेरणा लें कि एकता में ही शक्ति होती है। मजदूर संगठित होकर ही अपनी दशा सुधार सकते हैं और अपनी दिशा तय कर सकते हैं
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस लाखो करोड़ो मजदूरो के त्याग,निष्ठा,ओर एकता का प्रतीक है जो इस बात का सूचक है के किसी भी समाज या देश के निर्माण की कल्पना हम श्रमिको के अमूल्य योगदान के बिना नही की जा सकती है।
श्रम मेव जयते।


इस दिन को मई दिवस या लेबर डे के रूप में भी जाना जाता है।



Comments

Popular posts from this blog

BSSU की बैलेट क्रम संख्या-10 , चुनाव चिन्ह : हथौड़ा

BSSU रिपोर्ट BSSU भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन चुनांव चिन्ह हथौड़ा को बैलेट क्रम संख्या 10 मिली है।  BSSU ने भेल के सभी श्रमिक साथियों से अपील की है कि दिनांक 23 जून 2022 को होने वाले यूनियन्स के मॉन्यता के चुनाव में बैलेट *क्रम संख्या 10 , चुनाव चिन्ह :"हथौड़ा"* के निशान पर मुहर लगाकर भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , *BSSU* को भारी मतों से विजयी बनाएं । BSSU की कामयाबी सभी भेल श्रमिकों की अपनी कामयाबी होगी। नमूना बैलेट

BSSU ने NTPC की भांति भेल में भी कोरोना संक्रमित कर्मचारियों को (15 दिन की) Special Casual Leave दिये जाने की मांग/NTPC आदेश की प्रतिलिपि की प्रेषित

BSSU/रिपोर्ट भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , BSSU द्वारा एक पत्र प्रेषित कर (ई-मेल द्वारा) श्रीमान निदेशक (मा.स.) बी.एच.ई.एल.,नई दिल्ली को NTPC की भांति भेल के कोरोना संक्रमित कर्मचारियों को (15 दिन की) Special Casual Leave दिये जाने की मांग करते हुए प्रेषित किया गया है। वर्तमान में देश में फैली कोरोना महामारी से हमारा बीएचईएल भी अछूता नहीं है। अब तक हमारे भेल परिवार के कई कर्मचारी इससे संक्रमित हो चुके हैं एवं कई मृत्यु को प्राप्त हो चुके हैं।  वर्तमान में भेल कॉरपोरेट प्रबंधन द्वारा भेल में कोरोना संक्रमित कर्मचारियों को स्वयं के इलाज / आइसोलेशन की अवधि हेतु विशेष आकस्मिक अवकाश नहीं दिया जा रहा है जो कि व्यवहारिक एवं तर्कसंगत नहीं है। जबकि पूर्व में यह सुविधा दी जा चुकी है। यूनियन द्वारा यह मांग दिनांक 19.04.21 के पम्पलेंट में भी की गई थी।ऐसे में यूनियन ने पुनः महारत्न संस्थान NTPC द्वारा अपने कर्मचारियों को कोरोना संक्रमित होने पर विशेष आकस्मिक अवकाश (15 दिन की अवधि )दिये जाने की सुविधा जो कि NTPC द्वारा दिनांक 07.05.21 को परिपत्र द्वारा जारी कर शुरू क...

दिनांक 26 मार्च 2022, EL एनकेशमेंट ( अर्जित अवकाश के नकदीकरण) को लेकर जारी परिपत्र से संबंधित आवश्यक सूचना

श्रमिक हित मे सदैव तत्पर,BSSU दिनांक 26 मार्च 2022,  EL एनकेशमेंट ( अर्जित अवकाश के नकदीकरण) को लेकर जारी परिपत्र से संबंधित आवश्यक सूचना दिनांक 6/09/2019 को अर्जित अवकाश नकदीकरण के निलंबन को लेकर जारी परिपत्र के समय किया गया विरोध(BSSU पम्पलेट)👇