भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन, BSSU ने प्रबन्धन से की "1मई अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस" के सांकेतिक आयोजन की मांग।
सभी को विदित है कि 1 मई 2020 को "अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस" है जिसे की भेल कारखाने में "शहीद स्मारकों" पर परंपरागत रूप से पुष्प अर्पित कर शहीद श्रमिकों को श्रद्धांजलि देकर मनाया जाता रहा है। किंतु अभी तक इस आयोजन के संबंध में प्रबन्धन द्वारा कोई सूचना जारी नहीं हुई है अतः संभवत: इस वर्ष कोरोना संक्रमण से बचाव के चलते यह कार्यक्रम प्रबंधन द्वारा नहीं किया जा रहा है ऐसा प्रतीत होता है। । जिस पर भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , BSSU का यूनियन का कहना है कि क्योंकि हमारा कारखाना खुला है व उत्पादन भी हो रहा है। अतः हम इस कार्यक्रम को पूर्ण रूप से ना किए जाने के स्थान पर श्रमिकों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इसके स्वरूप को बदलते हुए व कोरोना से बचाव के विषयों को ध्यान में रखते हुए इसको सांकेतिक रूप से मनाया जाना चाहिए , इससे हमारी परम्पराओं का निर्वाहन भी हो सकेगा । जिस पर यूनियन का सुझाव है कि प्रबन्धन द्वारा कल दिनांक 01.05.2020 प्रातः 8:00 बजे 'सायरन' 📯📯बजाया जाए जिस पर जो भेल एम्प्लाईज जहां कार्य कर रहा है वह वहीं पर खड़े होकर शहीद हुए श्रमिकों को श्र...