Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2020

देश में कोरोना संक्रमण के कारण लागू "डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट" में भेल के श्रमिकों की आर्थिक कटौती क्या उचित कार्य है?:-प्रशांत दीप गुप्ता ,महामंत्री(BSSU)

भेल प्रबंधन द्वारा श्रमिकों कि, की जा रही आर्थिक कटौतियों का BSSU पुरज़ोर विरोध करती है । विगत दिनों में बीएचईएल प्रबंधन  द्वारा की गई विभिन्न कटौतीयों जैसे:- बोनस की दूसरी किस्त के भुगतान पर रोक, 50% पर्क्स पर अस्थाई रोक(डेफरमेन्ट) , अप्रैल 2020 से बढ़े हुए DA पर रोक, कैंटीन सब्सिडी एवं ट्रांसपोर्ट सब्सिडी को बंद किए जाने की पुरजोर कोशिश, संविदा श्रमिकों की कटौती, नाइट अलाउंस को बंद किए जाने हेतु पालियों में परिर्वतन आदि आदि कार्यों से भेल प्रबंधन निरन्तर श्रमिकों के आर्थिक अधिकारों की कटौती कर रहा है। वर्तमान में देश में लागू डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के कारण श्रमिक एवं श्रमिक संगठन बंधन में बंधे हुए हैं। अब प्रश्न यह है कि यदि इस प्रकार से कटौतीयां जारी रहीं और यदि श्रमिक सड़कों पर उतरता है एवं विरोध करता है तो प्रशासन व सरकार किसको दोषी मानेगी ? अतः हम भेल प्रबंधन से पुरजोर मांग करते हैं कि वह डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट की इस अवधि में इस समय की जा रही इस प्रकार की कटौतियों पर तुरंत विराम लगाएं  व बीएचईएल के श्रमिकों को सुचारू रूप से सुविधाएं दे व भेल में औधोगिक शां...