Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2021

भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन BSSU ने सेक्टर-1 सामुदायिक केंद्र में मनाया होली मिलन,चंदन व फूलों से खेली होली

BSSU/रिपोर्ट आपसी स्नेह एवं भाईचारे को बढ़ावा देने हेतु भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , BSSU द्वारा चन्दन एवं फूलों की "होली मिलन" का सूक्ष्म कार्यक्रम दिनांक 27.03.2021 , दिन शनिवार को सामुदायिक केंद्र , सेक्टर-01 (जिम वाली साइड) में धूम धाम से मनाया गया । इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने जमकर खेली चन्दन एवं फूलों की होली व एक दूसरे को होली की बधाइयां प्रेषित की। श्रमिक हित मे सदैव तत्पर-BSSU

23,मार्च शहीद दिवस के अवसर पर BSSU शहीदों को पुष्प अर्पण कर देगी सच्ची श्रद्धांजलि

BSSU/रिपोर्ट हमारे भारत देश को अंग्रेजों से आजाद कराने के लिये 23 मार्च 1931 को युवा आयु में ही हँसते- हँसते अपने प्राण न्यौछावर करने वाले देश के तीन महान क्रांतिकारी शहीदे आज़म भगतसिंह , शहीद राजगुरू जी, शहीद सुखदेव जी के शहादत दिवस के अवसर पर भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन BSSU दिनांक 23 मार्च 2021, दिन मंगलवार को दोपहर 12.00 बजे, भगतसिंह चौक , रानीपुर , हरिद्वार पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेगी।BSSU के महामंत्री प्रशांत दीप गुप्ता ने सभी से श्रद्धांजलि कार्यक्रम में समयानुसार पहुंचने का निवेदन किया है। लिख रहा हूं मैं अंजाम, जिसका कल आगाज आएगा, मेरे लहू का हर एक कतरा,  इंकलाब लाएगा : भगतसिंह।

अप्रेल माह 2020/कोरोना काल से ही ,BSSU अर्ज़ित अवकाश/E L नगदीकरण की सुविधा वर्तमान शर्तें हटवाकर पूर्व की भांति बहाल करवाये जाने हेतु संघर्षरत

BSSU/रिपोर्ट सर्वविदित है कि सितंबर माह 2019 में जारी कॉर्पोरेट कार्यालय के एक आदेश के उपरांत अर्जित अवकाश नगदीकरण(EL केशमेंट)पर रोक लगा दी गई थी जिसे बाद में कुछ शर्तों व नियमों के साथ ही नकदीकरण किये जाने की अनुमति प्रदान की गई।covid काल व लॉकडाउन के दौरान मासिक सैलरी में हुई कटौतियों से उत्पन्न आर्थिक चुनौतियों व कठिनाइयों के समय (अप्रेल 2020)से ही BSSU द्वारा लगातार E L नगदीकरण की सुविधा को वर्तमान शर्तें हटाकर पूर्व की भांति बहाल किये जाने की मांग की जा रही है ,साथ ही BSSU ने इस मांग  को एक मुख्य बिंदु बनाकर कर्मचारियों की ज्वलंत मांगों के एजेंडे में शामिल कर अप्रेल माह 2020 से अब तक समय समय पर प्रबंधन के समक्ष विभिन्न माध्यमों (पत्रकों,e-पम्पलेटों आदि )द्वारा उठाया। अप्रेल 2020 से  अब तक कॉर्पोरेट प्रबंधन से लेकर स्थानीय प्रबंधन को प्रेषित किये गए पत्र व e-पम्पलेट की प्रतियां👇👇 ...

ड्यूटी जाने के दौरान भेल कर्मचारी पर तेंदुए का हमला,BSSU ने शीघ्र तेंदुआ पकड़वाने की मांग को लेकर भेल महा प्रबंधक (मा.स.) को प्रेषित किया पत्र

BSSU/रिपोर्ट दिनाँक 9/3/21 को वेस्टर्न गेट से कैंटीन नंबर 01 के बीच मे ड्यूटी जाते समय प्रातः भेल हीप NBS में कार्यरत कर्मचारी  पर तेंदुए द्वारा हमला किया गया जिस पर *भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन ,BSSU* द्वारा  श्रीमान महा प्रबंधक मा.स. को पत्र प्रेषित कर समस्त घटना क्रम से अवगत करा  वन विभाग के सहयोग से तेंदुएं को शीघ्र पकड़वाने व रात्रि पारियों में सभी मार्गों पर लाइट जलाये रखने  की पूर्ण व्यवस्था की मांग की  गई व संगठन द्वारा कर्मचारी साथी का कुशल क्षेम भी लिया गया। श्रमिक हित में सदैव तत्पर BSSU