संविदाकर्मी साथियों को मिली राहत। BSSU का रंग लाया अभियान , भेल संविदाकर्मियों को हुआ भुगतान । समस्त संविदाकर्मी बहादुर साथियों, जैसा कि आप सभी को विदित है कि सर्वप्रथम भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन BSSU द्वारा दिनांक 24 अप्रैल 2020 से लगातार भेल प्रबंधन, हरिद्वार से पत्रों व वार्ता के माध्यम से भेल संविदा श्रमिकों को अप्रैल माह 2020 (लाकडाऊन अवधि) के वेतन भुगतान किये जाने को को लेकर सजगता से प्रयासरत थी। जिसके सम्बन्ध में यूनियन द्वारा दिनांक 24.04.20 एवं दिनांक 08.05.20 को श्रीमान महाप्रबंधक (एच.आर.) को IR के माध्यम से पत्र भी प्रेषित किये गये थे। किन्तु समय से वेतन न मिलने व वेतन मिलने में हो रहे विलम्ब के कारण समस्त संविदा कर्मियों को दैनिक जीवन जीने में भारी दिक्कतें आ रही थी जिन्हें समस्याओं को समझते हुए यूनियन ने प्रबन्धिका से मांग के समाधान हेतु निरन्तर सम्पर्क बनाये रखा व आप सब को वस्तुगत स्थिति एवं यूनियन की अपनी समस्त गतिविधियों की जानकारी से भी अवगत भी कराती रही। हाल ही में प्रबन्धिका से मिली जानकारी के...
उगता सूरज