Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2021

BSSU यूनियन द्वारा कोरोना संक्रमण से मृत कर्मचारियों के "एक आश्रित को स्थाई नौकरी"दिए जाने की मांग को उठाते हुए प्लांट में पोस्टर चस्पा

BSSU/रिपोर्ट       भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन, BSSU द्वारा विगत दिनों में कोरोना संक्रमण के कारण भेल कर्मचारियों की हुई मृत्यु के कारण उनका परिवार संकट में आ गया है । उनको हो रही आर्थिक दिक्कतों के स्थाई निदान हेतु यूनियन द्वारा मृत कर्मचारियों के "एक आश्रित को स्थाई नौकरी" दिए जाने की मांग को उठाते हुए प्लांट में पोस्टर चस्पा कर भेल प्रबंधन से निम्न मांग की गई कि :-  1.कोरोना संक्रमण से मृतक भेल कर्मचारियों के आश्रित को शीघ्र अति शीघ्र स्थाई नौकरी दो । 2.भविष्य के लिए मृतक भेल कर्मचारियों के आश्रित को स्थाई नौकरी देने हेतु पॉलिसी को शीघ्र लागू करो की मांग को पुरजोर तरीके से उठाया गया व यूनियन द्वारा कोरोना महामारी  के कारण मृत भेल कर्मचारियों को भी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।          श्रमिक हित में सदैव तत्पर : BSSU  

BSSU ने NTPC की भांति भेल में भी कोरोना संक्रमित कर्मचारियों को (15 दिन की) Special Casual Leave दिये जाने की मांग/NTPC आदेश की प्रतिलिपि की प्रेषित

BSSU/रिपोर्ट भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , BSSU द्वारा एक पत्र प्रेषित कर (ई-मेल द्वारा) श्रीमान निदेशक (मा.स.) बी.एच.ई.एल.,नई दिल्ली को NTPC की भांति भेल के कोरोना संक्रमित कर्मचारियों को (15 दिन की) Special Casual Leave दिये जाने की मांग करते हुए प्रेषित किया गया है। वर्तमान में देश में फैली कोरोना महामारी से हमारा बीएचईएल भी अछूता नहीं है। अब तक हमारे भेल परिवार के कई कर्मचारी इससे संक्रमित हो चुके हैं एवं कई मृत्यु को प्राप्त हो चुके हैं।  वर्तमान में भेल कॉरपोरेट प्रबंधन द्वारा भेल में कोरोना संक्रमित कर्मचारियों को स्वयं के इलाज / आइसोलेशन की अवधि हेतु विशेष आकस्मिक अवकाश नहीं दिया जा रहा है जो कि व्यवहारिक एवं तर्कसंगत नहीं है। जबकि पूर्व में यह सुविधा दी जा चुकी है। यूनियन द्वारा यह मांग दिनांक 19.04.21 के पम्पलेंट में भी की गई थी।ऐसे में यूनियन ने पुनः महारत्न संस्थान NTPC द्वारा अपने कर्मचारियों को कोरोना संक्रमित होने पर विशेष आकस्मिक अवकाश (15 दिन की अवधि )दिये जाने की सुविधा जो कि NTPC द्वारा दिनांक 07.05.21 को परिपत्र द्वारा जारी कर शुरू क...

BSSU द्वारा सेवानिवृत एवं सेवारत कर्मचारियों को दवाई रिपीट किये जाने एवं नोन कोविड मरीजों हेतु 24 घंटे इमेरजेंसी सुविधा शुरू किये जाने हेतु श्रीमान मुख्य चिकित्साधीक्षक ,भेल मुख्य चिकित्सालय हरिद्वार को प्रेषित किया गया पत्र

BSSU/रिपोर्ट वर्तमान में बीएचईएल में कोविड संक्रमण के भयावह परिवेश में भेल मुख्य चिकित्सालय अपने कर्मचारियों के कोविड इलाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है । भेल मुख्य चिकित्सालय के कोविड अस्पताल बनने के बाद से सेवानिवृत एवं सेवारत भेल कर्मचारियों को यहाँ कोविड इलाज मिल पा रहा है परंतु चिकित्सालय द्वारा ओपीडी को बंद किये जाने के बाद आ रही दिक्कतों का समाधान करते हुए अब डिसपेंसरी, सेक्टर - 01 में विशेज्ञ चिकित्सकों एवं सेक्टर - 06 में सामान्य चिकित्सकों को मरीजों के इलाज हेतु बैठाया गया है । जो कि एक सराहनीय निर्णय है । किंतु इसमें सेवारत एवं सेवानिवृत कर्मचारियों को दवाई लेने में दिक्कते आ रही है एवं नोन कोविड मरीजों हेतु 24 घंटे इमेरजेंसी इलाज की दिक्कत भी उत्पन्न हो गई है।                इन्ही दिक्कतों का संज्ञान लेते हुए भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , BSSU के महामंत्री प्रशांत दीप गुप्ता द्वारा बृहस्पतिवार को श्रीमान चिकित्साधिक्षक , मुख्य चिकित्सालय बी.एच.ई.एल. , हरिद्वार को सेवानिवृत एवं सेवारत कर्मचारियों को दवाई रिपीट न किये जाने स...

BSSU ने कोरोना संक्रमण से कर्मचारी की मृत्यु पर परिवार को जीवनयापन हेतु सम्मानजनक लाभ व 01 करोड़ रू का टर्म प्लान अति शीघ्र लागू किये जाने की ज्वलंत माँग को लेकर श्रीमान निदेशक (मा.स.)भेल ,दिल्ली को प्रेषित किया पत्र।

BSSU/रिपोर्ट भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन BSSU , रानीपुर , हरिद्वार द्वारा श्रीमान निदेशक (मा.स.) बी.एच.ई.एल. , सीरी फोर्ट, नई दिल्ली को कोरोना संक्रमण से कर्मचारी की मृत्यु के पश्चात उसके परिवार को सम्मानजनक जीवनयापन हेतु लाभांवित किये जाने एवं वर्तमान कर्मचारियों के लिये 01 करोड़ रू का टर्म प्लान अति शीघ्र लागू किये जाने की ज्वलंत माँग को पत्र प्रेषित कर उठाया गया। यूनियन द्वारा पत्र में उल्लेखित किया गया कि जैसा कि देश में कोविड संक्रमण की दूसरी वेव से उत्पन्न हालातों से आप भली भाँति परिचित है। आज पूरे भारत वर्ष में लाखों लोग रोज संक्रमण का शिकार हो रहे हैं एवं लाखों ने इसके कारण अपनी जान गवा दी है । हमारा भेल संस्थान भी इससे अछूता नहीं रहा है । सीमित संसाधनों के साथ हम भेल में इस महामरी से अपने कर्मचारियों को हर सम्भव इलाज स्वंय के अस्पताल या रेफर के माध्यम से दे रहा है । किंतु यह एक बड़ी आपदा होने की कारण इन प्रयासों के बाद भी अब तक हमारे कई साथी कोरोना संक्रमण से ग्रसित हो कर असामयिक मृत्यु को प्राप्त हो चुके हैं । जिस कारण इनके परिवार के ऊपर बड़ा कष्ट आ गया है ।...

भेल में लगातार हो रही मानव हानि की रोकथाम हेतु BSSU ने प्रबंधन द्वारा जारी SOP में की गई व्यवस्था को नाकाफी बता, अपना असंतोष व्यक्त करते हुए पुनः श्रीमान महाप्रबंधक(मा.स)को प्रेषित किया पत्र

BSSU/रिपोर्ट BSSU ने श्रीमान महाप्रबंधक( मा.स. )बीएचईएल, हरिद्वार को प्रबंधन द्वारा कोरोना संक्रमण से कर्मचारियों के बचाव हेतु दिनाँक 10.05.21 को जारी की गई  SOP में की गई व्यवस्था को नाकाफी बताते हुए व अपना असंतोष व्यक्त करते हुए पत्र प्रेषित किया एवं शीघ्र स्थानीय प्रबन्धन से भेल में हो रही मानवहानि को रोकने हेतु शीघ्र अति शीघ्र निर्णय लेते हुए ड्यूटी पर कार्य की आवश्यकतानुसार , 50% कर्मचारियों को ही कार्य पर बुलाये जाने एवं वर्क फ्राम होम को शीघ्र लागू करने की माँग की । जिससे भेल में हो रही इस असहनीय मानव हानि को तत्काल  रूप से रोका जा सके। प्रबंधन द्वारा जारी SOP में की गई व्यवस्था को नाकाफी बताते हुए व BSSU ने अपना असंतोष व्यक्त कर श्रीमान महा प्रबंधक (मा.स) को प्रेषित किया पत्र👇👇👇👇 लागातार भेल कर्मियों व उनके परिवार जनों की मौतों पर विराम लगाने हेतु दिनाक 3/5/21 को दिया गया पत्र(आवश्यकतानुसार 50% कर्मचारियों को ही डयूटी बुलाये जाने हेतु) 👇👇👇👇 लागातार भेल कर्मियों व उनके परिवार जनों की मौतों पर विराम लगाने हेतु पुनः दिनाक 10/5/2...

BSSU ने श्रीमान महाप्रबंधक( मा. सं.)भेल, हरिद्वार को भेल में कोरोना संक्रमण से कर्मचारियों की हो रही मृत्यु पर विराम लगाने हेतु केवल 50%कर्मचारियों को ही कार्य पर बुलाये जाने के संबंध में प्रेषित किया पत्र

BSSU/रिपोर्ट कोरोना के दूसरे स्ट्रेन के चलते जिले के साथ ही भेल में भी जानलेवा संक्रमण का कहर थमता नहीं दिख रहा है जिस कारण रोज़ाना बड़ी तादात में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। समाचार पत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को अकेले भेल, हरिद्वार में 24 एवं रविवार में 09 कर्मचारियों की रिपोर्ट पोजिटिव आई है इन्हें मिलाकर भेल क्षेत्र में अब तक करीब कुल 531कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना से पिछले कुछ दिनों में भेल के सेवारत / सेवानिवृत्त कर्मचारियों व उनके आश्रितों को मिलाकर दर्जनों असमय मृत्यु हो चुकी हैं जो कि आज तक भी थम नहीं पा रही हैं। बीते एक सप्ताह के अंदर अधिकारियों व श्रमिकों सहित भेल, हरिद्वार अपने 05 युवा कर्मचारियों को कोरोना के संक्रमण से ग्रसित होने के कारण असमय खो चुका है ऐसे में श्रमिक यूनियन BSSU ने भेल में लगातार कर्मचारियों व उनके आश्रितों की हो रही असमय मृत्यु एवं जानलेवा संक्रमण के संचार पर तुरंत विराम लगाने हेतु ज़रूरी सेवाओं को छोड़कर विगत वर्ष 2020...