Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2022

BSSU की बैलेट क्रम संख्या-10 , चुनाव चिन्ह : हथौड़ा

BSSU रिपोर्ट BSSU भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन चुनांव चिन्ह हथौड़ा को बैलेट क्रम संख्या 10 मिली है।  BSSU ने भेल के सभी श्रमिक साथियों से अपील की है कि दिनांक 23 जून 2022 को होने वाले यूनियन्स के मॉन्यता के चुनाव में बैलेट *क्रम संख्या 10 , चुनाव चिन्ह :"हथौड़ा"* के निशान पर मुहर लगाकर भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , *BSSU* को भारी मतों से विजयी बनाएं । BSSU की कामयाबी सभी भेल श्रमिकों की अपनी कामयाबी होगी। नमूना बैलेट

BSSU ने जारी किया अपने विगत 04 वर्षों का "कार्य विशलेषण पत्रांक"

BSSU रिपोर्ट भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , BSSU जो विगत 04 वर्षों से मजबूत गैर मॉन्यता प्राप्त यूनियन की भूमिका भेल, हीप , हरिद्वार में निभाती चली आ रही है ने आज 15.06.22 को यूनियन द्वारा विगत 04 वर्षों में किये गये कार्यों का संकलन कर अपना एक * "कार्य विशलेषण पत्रांक" * सेक्टर-01 में आयोजित मुख्य कार्यकर्ताओं की बैठक में उनके सानिध्य में जारी किया । BSSU के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सभी भेल के मेहनतकश श्रमिकों से यह आग्रह किया है कि यह पत्रांक अवशय पढ़े व यूनियन का मनोबल बढाऐं।एवं भेल के सम्मानित श्रमिक साथियों से विनम्र अपील की है कि आगामी 23 जून को काम के आधार पर वोट दें व BSSU (हथौड़ा) को विजयी बनाएँ। BSSU की कामयाबी आप सभी की अपनी कामयाबी होगी।

श्रमिक हित में संघर्षरत यूनियन BSSU ने दिनांक 13 जून को करा मान्यता के चुनाव हेतु नामांकन

BSSU/रिपोर्ट संघर्ष किया है....               संघर्ष करेंगे...  23 जून 2022 को होने जा रहे यूनियंस के मॉन्यता के चुनाव में सहभागिता हेतु BSSU ने दिनांक 13 जून 2022, सोमवार को प्रातः 10.15 बजे अपने मुख्य कार्यकर्ताओं संग नामंकन किया।BSSU की सभी श्रमिक साथियों से अपील है कि इस बार दिनांक  23 जून को होने जा रहे मान्यता के चुनाव में परिवर्तन हेतु श्रमिको की विशुद्ध यूनियन भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन BSSU  को नंबर 01 बना भारी मतों से विजई बनाएं। श्रमिक हित में सदैव तत्पर BSSU     BSSU     BSSU     BSSU भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन -BSSU

यूनियंस के मान्यता के चुनांव में परिवर्तन हेतु *BSSU* (चुनाव चिन्ह-हथौड़ा 🪒) का श्रमिकों से व्यापक संवाद एवं जन सम्पर्क

BSSU रिपोर्ट आगामी 23 जून  को भेल , हरिद्वार  में यूनियंस के मान्यता के चुनांव में परिवर्तन हेतु BSSU (चुनाव चिन्ह-हथौड़ा 🪒) का श्रमिकों से व्यापक संवाद एवं जन सम्पर्क आ गया हथौड़ा, छा गया हथौड़ा🪒🪒 BSSU का धुआं धार प्रचार। लड़ेगे लड़ेगे , जीतेंगे जीतेंगे , BSSU जिन्दाबाद। ✊✊✊ BSSU जिन्दाबाद जिन्दाबाद श्रमिक हित में सदैव तत्पर -BSSU ✊

BSSU (चुनाव चिन्ह-हथौड़ा 🪒) का श्रमिकों से संवाद एवं प्रचार।

BSSU रिपोर्ट आगामी 23 जून  को भेल , हरिद्वार  में यूनियंस के मान्यता के चुनांव में *BSSU* (चुनाव चिन्ह-हथौड़ा 🪒) का श्रमिकों से संवाद एवं प्रचार। आ गया हथौड़ा, छा गया हथौड़ा🪒🪒 BSSU जिन्दाबाद जिन्दाबाद श्रमिक हित में सदैव तत्पर -BSSU✊

BSSU ने दि० 23 जून को होने जा रहे यूनियन्स की मान्यता के चुनाव से पूर्व भेल श्रमिकों के समक्ष प्रस्तुत किया संगठन का मेनिफेस्टो/घोषणा पत्र

BSSU/ रिपोर्ट भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन, BSSU हीप रानीपुर ,हरिद्वार ने  आज सेक्टर-1 में एक मीटिंग  का आयोजन कर  कार्यकर्ताओं   के समक्ष आगामी यूनियन्स के चुनाव से पूर्व यूनियन का घोषणा पत्र /मेनिफेस्टो प्रस्तुत करते हुए यूनियन को मान्यता के चुनाव में नंबर. 01 लाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। यूनियन ने विस्तृत चर्चा करते हुए  संगठन के रजिस्ट्रेशन से लेकर अब तक के 4 वर्षों के संघर्षशील कार्यकाल के दौरान मज़दूर हित मे किये गए क्रिया कलापों से भी सभी को अवगत कराया एवं संघर्ष के दौरान उनके द्वारा दिये गए साथ व सहयोग हेतु सभी कार्यकर्ताओं का आभार भी व्यक्त किया। BSSU के महामंत्री प्रशांत दीप गुप्ता द्वारा घोषणा पत्र जारी करते हुए कार्यकर्ताओं को बताया गया कि जिन ज्वलंत एवम लंबित मांगो को वर्तमान मान्यता प्राप्त संगठनों द्वारा 20 वर्षों से भी अधिक सत्ता में रहने के बावजूद भी आज तक पूरा नहीं करवाया गया है वह मांगे  मान्यता में आकर संगठन आप सभी के सहयोग व पुनः पूर्व भांति किये गए निरंतर संघर्ष के बल पर पूरा करवाने का हर संभव प्रया...

BSSU का निर्णय शॉप फ़्लोर के अंदर कोई स्टीकर नहीं लगायेगी यूनियन।

BSSU रिपोर्ट यूनियन के पदाधिकारी द्वारा प्लांट भ्रमण के दौरान कर्मचारियों से हुई वार्ता के दौरान श्रमिक साथियों द्वारा सुझाव दिया गया कि यूनियन प्रचार के दौरान जो शॉप के अंदर स्टीकर चिपकाए जा रहे है वह उचित नहीं है यह स्टीकर किटो , शीशों एवं मशीनों पर से बाद में उतारने में बहुत दिक्कत होती है। अतः कर्मचारियों की भावनाओं एवं उक्त विषय को ध्यान में रखते हुए BSSU ने यह तय किया है कि यूनियन कोई भी स्टीकर शॉप फ्लोर के अंदर नहीं लगायेगी व शॉप के बाहर गेटों एवं दीवारों पर सीमित संख्या में केवल पोस्टरिंग ही करेंगी। आशा है कि आप सब यूनियन की भावना को समझ गये होंगे।