Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2020

भेल की श्रमिक यूनियन BSSU के युवा श्रमिकों ने आर्थिक कटौतियों की एरियर सहित मांग की बहाली को लेकर किया प्रतीकात्मक प्रदर्शन-02

BSSU/न्यूज़/भेल,हरिद्वार/ भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , BSSU ने भेल श्रमिकों की ज्वलन्त माँगो के शीघ्र समाधान को लेकर, दिनांक 30.07.2020 दिन बृहस्पतिवार को भेल वैस्टर्न गेट  पर "प्रतिकात्मक प्रदर्शन"-02   आयोज़न किया। BSSU कार्यकर्ताओं ने जमकर की नारेबाजी । अप्रैल माह से रुके हुए वर्ष 2018-19 की SIP की दूसरी किश्त रु.10,000 के भुगतान, आर्थिक कटौतियों (31% पर्क्स, सम्पूर्ण DA,  आदि) की एरियर सहित बहाली व अन्य माँगो की शीघ्र पूर्ति के लिए कॉरपोरेट प्रबंधन व जिम्मेदार जेसीएम प्रतिनिधि केंद्रीय नेताओं व संबद्धित स्थानीय नेताओं के ढुलमूल रवैये का किया जबरदस्त विरोध किया। श्रीमान निदेशक (मानव संसाधन) , भेल , दिल्ली को स्थानीय प्रबन्धिका  श्री  प्रशांत भारती , उप प्रबंधक  ओधोगिक सम्बन्ध अनुभाग को सौंपा एवं कैंटीन चालू करने  , अस्पताल सुविधा सही करने , सड़क की खराब स्थिति आदि पर वार्ता  कर शीघ्र समाधान कराए जाने की मांग की ।यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि श्रमिकों की इन ज्वलन्त समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं किया गया तो श्रमिक लंबे आंदोलन पर जाने को विवश हों...