भेल द्वारा आयोजित आगामी ऑनलाइन JCM में श्रमिकों के 02 वर्ष से देय बोनस/SIP, पी पी का भुगतान एवं कर्मचारियों की अन्य ज्वलंत मांगों का समाधान किया जाए-BSSU
BSSU/रिपोर्ट(ज्ञापन सौंपते BSSU के पदाधिकारी) BSSU/रिपोर्ट BSSU के एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा श्रीमान अनिल कपूर जी , निदेशक ( मा.स.) ,बी.एच.ई.एल. को दिनाँक 06.01.22 को होने जा रही ऑनलाईन जेसीएम में ज्वलंत समस्याओं के समाधान के सम्बंध में जी.एम.(एच. आर.) के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया गया है उक्त विषय पर श्री दुर्गा प्रसाद पात्रो (वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक , IR विभाग) एवं अमित पात्रा( प्रबन्धक,IR) से यूनियन द्वारा वार्ता की और उन्हें ज्ञापन सौंपा व कहा गया की भेल प्रबंधन से यूनियन की पुरजोर माँग है की इस आगामी जेसीएम में अन्य एजेंडों के अतिरिक्त श्रमिकों की ज्वलंत माँगो पर गम्भीरता पूर्वक विचार कर इनका समाधान अवशय किया जाये।वार्ता एवं ज्ञापन सौंपते समय यूनियन अध्यक्ष जसविंदर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव बाली , महामंत्री प्रशान्त दीप गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष दीपक कुमार उपस्थित रहे व कर्मचारियों की इन ज्वलंत मांगों को प्रबंधन के समक्ष पुरजोर तरीके से रखा जिनका आगामी JCM में निस्तारण किया जाए। 👉श्रमिकों के विगत 02 वर्ष से देय बोनस / SIP , PPP का भुगतान किया जाये ...