Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2021

BSSU ने भेल प्रबंधन से की सामुदायिक केंद्र के 09 वर्षों से भी अधिक लंबित चुनाव की मांग

BSSU/रिपोर्ट BSSU ने श्रीमान कार्यपालक निदेशक , बीएचईएल , रानीपुर , हरिद्वार से बी.एच.ई.एल. एम्पलाईज कम्यूनिटी सेंटर के 09 वर्षो से लंबित चुनाव शीघ्र कराये जाने हेतु एक पत्र प्रेषित कर मांग की।यूनियन के महामंत्री प्रशांत दीप गुप्ता ने बताया कि यूनियन द्वारा उक्त विषय को पूर्व में भी समय समय पर स्थानीय प्रबंधन के संज्ञान में लाया जाता रहा है  दिनाँक 16 सितम्बर 2012 को प्रबंधन द्वारा सामुदायिक केंद्र की पदाधिकारियों के चुनाव कराये गये थे उस समय चुने गये पदाधिकारियों के कार्यकाल को इस सितम्बर 2021 में  09 वर्ष से भी अधिक  हो गये है। वर्ष 2017 में प्रबंधन एवं सामुदायिक केंद्र के चयनित पदाधिकारियों द्वारा आपसी सामंजस्य से सामुदायिक केंद्र का नाम  परिवर्तन कर “बी.एच.ई.एल. एम्पलाईज कम्यूनिटी सेंटर सोसाइटी”  करके सोसाईटी एक्ट के अंतर्गत पंजिकरण भी कराया गया था । जिसमें विगत पदाधिकारियों को ही पुन: आगे मौका दिया गया था ।  अब जबकी कम्यूनिटी सेंटर के पुन: पंजिकरण को भी इस सितम्बर 2021 में 04 वर्ष पूरे हो चुके है व अब कोरोना का प्रभाव भी कम है एवं हमारा कार...

BSSU ने की भेल कर्मचारियों के लिए पी पी/बोनस की मांग,दीवाली से पूर्व हो सम्मानजनक भुगतान

BSSU/रिपोर्ट BSSU द्वारा श्रमिकों को  SIP/बोनस , PPP के दीपावली पूर्व भुगतान के विषय में श्रीमान निदेशक (मा.स.) बीएचईएल, दिल्ली  को एक पत्र प्रेषित किया गया ।यूनियन के महामंत्री प्रशांत दीप गुप्ता का कहना है कि श्रमिकों का वित्तिय वर्ष 2019-20 का PPP एवं SIP / बोनस को देय हुए 01 वर्ष से अधिक बीत चुका है किंतु इस सम्बंध में किसी भी प्रकार की कोई राशि प्रबंधन द्वारा अब तक श्रमिको को नहीं दी गई है । जो कि श्रमिकों के प्रति प्रबंधन का उदासीन व्यवहार है । विगत वित्तिय वर्ष 2020 - 21 को भी पूर्ण होने में 06 माह होने जा रहे हैं किंतु इस वित्तिय वर्ष का भी अभी तक PPP का भुगतान जो कि ( विगत वर्ष को छोड़ कर )  सामन्यत:  जुलाई - अगस्त माह तक कर दिया जाता रहा है अभी तक नहीं किया गया है । अत: इस प्रकार से PPP एवं SIP / बोनस भुगतान में हो रहे निरंतर भारी विलम्ब से उत्पादन में दिन रात अपना योगदान देने वाले समस्त श्रमिक वर्ग में बेहद  हताशा में है जो कि  किसी भी प्रकार से संस्थान हित में नहीं है । भारत वर्ष का सबसे ब‌ड़ा पर्व दीपावली आगामी दिनाँक 04.11.2021 को है...

हरिद्वार भेल टाऊनशिप की सड़को की मरम्मत / पुन:निर्माण शीघ्र हो-BSSU

BSSU/रिपोर्ट भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन,  BSSU द्वारा हरिद्वार टाऊनशिप की सड़को की मरम्मत / पुन:निर्माण  हेतु   श्रीमान विजय सिंह चौहान , वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक, सम्पंदा विभाग, बी.एच.ई.एल., रानीपुर हरिद्वार को पत्र प्रेषित किया गया है यूनियन के महामंत्री प्रशांत दीप गुप्ता जी ने कहा कि पूर्व में भी प्रबंधन को दिनाँक:- 06.08.2020  को भेल टाऊनशिप की सड़कों के सम्बंध में अवगत कराया गया था । जिसके बाद कुम्भ काल में भेल टाऊनशिप की सड़कों जैसे:- 01. सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल, सेक्टर - 02 ,रोड हम्प  के पास ,  02. खेल भवन एवं विद्या मंदिर सेक्टर-01 के बीच की सड़क , 03. सामुदायिक केंद्र सेक्टर-04 के बाहर की सड़क  , 04. ज्ञान दीप स्कूल , पोस्ट ऑफिस सेक्टर-03 एवं स्वर्ण जयंती पार्क के सामने की सड़क,  05. फाऊंड्री गेट से धीरवाली कि तरफ की सड़क आदि अन्य का पेचिंग वर्क किया गया था । किंतु इस बरसात में पूर्व में की गई सड़कों की पेचिंग पूरी तरह से उखड़ गई है एवं पूर्व की भांति गढ्डे हो चुके हैं  । जिससे भेल कर्मचारियों , स्कूली बच्चों , बुजुर...

BSSU ने की HRDC विभाग में हो रही चोरियों पर रोक लगाने हेतु दोनों गेटों पर होमगार्ड नियुक्त किये जाने की मांग

BSSU/रिपोर्ट BSSU द्वारा श्रीमान महाप्रबंधक ( मा.स.) बी.एच.ई.एल., रानीपुर हरिद्वार को पत्र प्रेषित कर अवगत कराया कि बीती शुक्रवार रात को  एच.आर.डी.सी. में टूल क्रिब स्टोर से चोरों द्वारा एक कूलर एवं अन्य सामान चोरी कर लिया है । विगत कुछ दिन पूर्व में भी एच.आर.डी.सी. में  चोरियों  की अन्य घटनाएं हो चुकी हैं । उक्त सभी घटनाओं को देखते हुए यूनियन द्वारा उच्च प्रबंधन से एच.आर.डी.सी. में सुरक्षा हेतु दोनों गेटों पर  पूर्व की भाँति होमगार्ड नियुक्त किये जाने की मांग की । जिससे इस प्रकार की हो रही चोरियों से भेल को हो रही आर्थिक हानि पर विराम लगाया जा सके।         BSSU द्वारा प्रचारित एवं प्रसारित