Skip to main content

Posts

Showing posts from August, 2021

BSSU ने भेल टाउनशिप में सीवर चौक,क्वार्टर के मेंटीनैंस कार्यों,पानी की सप्लाई,मैन पावर आदि की समस्याओं के निदान हेतु संपदा विभाग के वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक श्रीमान वी.एस. चौहान को प्रेषित किया ज्ञापन।

BSSU/रिपोर्ट   भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन, BSSU के पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने यूनियन महामंत्री श्री प्रशान्त दीप गुप्ता के नेतृत्व में श्रीमान विजय सिंह चौहान (वरिष्ठ उप महाप्रबंधक टाउनशिप एवं संपदा विभाग बीएचईएल, रानीपुर, हरिद्वार) से विस्तार पूर्वक निम्न मांगो को लेकर वार्ता की एवं टाऊनशिप वासियों की समस्याओं पर उन्हें ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन की प्रतिलिपि महाप्रबंधक (मा.स.) , भेल हरिद्वार को भी प्रेषित की गई।  01 . टाउनशिपवासियों के दैनिक जीवन से जुड़े वाटर वर्क्स एवं मेंटेनेंस विभागों में संविदा श्रमिकों की संख्या (मेन डेज) में की गई भारी कटौती को तुरंत बंद कर इन विभागों में मेनडेस शीघ्र अति शीघ्र बढ़ोतरी की जाए एवं पर्याप्त संबंधित संविदा श्रमिक उपलब्ध कराए जाए ।  जिससे टाउनशिपवासियों की रोजमर्रा की ज्वलंत समस्याओं का समाधान हो सके। 02. टाउनशिप में आ रही निरंतर सीविर चौक की समस्या के कारण कर्मचारियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है । प्रबंधन इसका स्थाई समाधान शीघ्र अति शीघ्र करे। 03. टाउनशिप में कर्मचारियों के क्वार्टर के...

BSSU ने माननीय CMD,भेल के हरिद्वार आगमन पर उनसे लंबित पड़े यूनियनों के मान्यता चुनाव सितंबर माह 2021 में कराए जाने व श्रमिकों की ज्वलंत समस्याओं के शीघ्र समाधान कराए जाने की पुरजोर मांग की

BSSU/रिपोर्ट BSSU द्वारा आज 10.08.21 को अपने पैम्पलेन्ट में समस्त साथियों को 75 वें स्वतंत्रता दिवस , टोकियो ओलम्पिक में समस्त खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की शुभकामनाएं प्रेषित की गई एवं माननीय CMD , भेल श्री नलिन सिंघल जी के हरिद्वार आगमन पर उनका अभिनंदन करते हुए उनसे भेल जेसीएम के समाप्त हो चुके कार्यकाल का पुनर्गठन कर  भेल हरिद्वार में यूनियनों के मान्यता के चुनाव सितम्बर 2021 में कराए जाने की पुरजोर मांग की गई व कर्मचारियों को एक करोड़ का टर्म प्लान , एक मृतक आश्रित को स्थाई नौकरी, श्रमिको के देय पी.पी. एवं एस आई पी, सम्मान जनक इंसेटिव की मांग को भी उठाया गया,  BSSU द्वारा अपनी आगामी  नव निर्वाचित कार्यकारिणी वर्ष 2021 -24 की घोषणा भी की गई। मजदूर एकता जिंदाबाद।               श्रमिक हित में सदैव तत्पर-BSSU