DPS के प्रेपजूनियर छात्र छात्राओं का एनुअल चार्ज 8000 रू माफ करवाने हेतु BSSU का एक प्रयास और श्री कुलभूषण बत्रा जी एवं श्री अनुपम जग्गा जी से आज की वार्ता
BSSU/न्यूज़ भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन द्वारा दिनाँक 29.07.21 को वर्ष 2021-22 में कक्षा प्रेप-जूनियर में प्रवेश होने वाले बच्चों के अभिभावकों से एनुअल चार्ज के रूप में लिये गये 8000 रू / प्रति वर्ष को कक्षाएं न खुलने के कारण वापस कर आगामी ट्यूशन फीस में एडजस्ट किये जाने के संबंध में । श्री कुलभूषण बत्रा जी ,अध्यक्ष, दिल्ली पब्लिक स्कूल मेनेजमेंट बोर्ड रानीपुर , बी.एच.ई.एल. , हरिद्वार को पत्र प्रेषित किया गया था। इसी क्रम में अपने प्रयास को आगे बढाते हुए आज दिनांक 30.07.21 को यूनियन महामंत्री प्रशान्त दीप गुप्ता की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने श्री कुलभूषण बत्रा जी एवं श्री अनुपम जग्गा जी , प्रधानाचार्य DPS से उक्त विषय के समाधान हेतु गंभीरता पूर्वक वार्ता की एवं यह राशि आगामी तीन क्वार्टर की शेष टीयूशन फिस में एडजस्ट करने को कहा जिस पर प्रधानाचार्य महोदय ने बहुत ही सकारात्मक रूख दिखाया एवं बोर्ड की मीटिंग में विचार विमर्श किये जाने का आश्वासन दिया एवं शीघ्र ही इस मामले का सकारात्मक समाधान पूरे टर्म में कर दिए जाने की प्रबल संभावना व्यक्त की । इस सम्बन्ध में यून...