भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन (BSSU) द्वारा पर्यावरण मित्रों/भवन निर्माण का कार्य कर रहे श्रमिकों को 'हाफ पॉलिस्टर रिफ्लेक्टिंग जैकेट' देने की मांग की गई।
BSSU ने दिनांक 25.04.2020 को अपने पत्र में बिंदु संख्या 04 में भेल पर्यावरण मित्रों /सफाई कर्मियों व भवन निर्माण का कार्य कर रहे श्रमिकों कोे "हाफ पॉलीस्टर रिफ्लेक्टिव सेफ्टी जैकेट" देने की मांग अन्य बिंदुओं के साथ पुरज़ोर तरीके से उठाई थी। यूनियन को पूर्ण आशा है कि प्रबंधन इस पर शीघ्र संज्ञान लेगी।
1.यूनियन ने वित्तीय वर्ष 2019-20 के कार्यकाल के कॉन्ट्रैक्ट के समय के पूरा होने के बाद संविदा श्रमिकों को दी जाने वाली छुट्टियों का पैसा लॉकडाउन व कोविड-19 से उतपन्न वर्तमान स्थिति को देखते हुए उन्हें शीघ्र अति शीघ्र देने की मांग की।
2.भारत सरकार की एडवाइजरी की ध्यान में रखते हुए संविदा श्रमिकों को अप्रैल माह 2020 के पूर्ण वेतन का भुगतान अवश्य व सही समय से किया जाए।
3.लॉक डाउन-02 खत्म होने के पश्चात रोस्टर में परिवर्तन कर मार्च माह 2020 से पूर्व घर पर बैठे संविदा श्रमिकों को कंपनी में कार्य हेतु शीघ्र बुलाया जाए। जिससे उनके परिवार का भरण पोषण भी हो सके।
4. भेल में सफाई व भवन निर्माण का कार्य कर रहे संविदा श्रमिकों को हॉफ पॉलिस्टर रिफ्लेक्टिव सेफ्टी जैकेट (हरे/ऑरेंज/आदि रंग की) उपलब्ध कराई जाए l संविदा एवं स्थाई कर्मचारियों को , covid- 19 से बचाव हेतु दस्ताने, मास्क , हैंड वॉश, सैनिटाइजर , हेयर कैप आदि समुचित मात्रा में उपलब्ध कराया जाए।
अपना कर्तव्य निभाना है , कोरोना को हराना है।



Comments
Post a Comment