भेल संविदा श्रमिकों के अप्रैल माह 2020 के वेतन एवं छुट्टियों के नगदीकरण भुगतान हेतु भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन, BSSU निरन्तर कर रही प्रयास।
भेल के महत्वपूर्ण अंग संविदा श्रमिकों के अप्रैल माह 2020 के वेतन एवं छुट्टियों के नगदीकरण भुगतान की मांग की पूर्ति के लिए भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन, BSSU निरन्तर कर रही प्रयास
(BSSU के महामंत्री द्वारा दिनांक 24/4/20 को प्रबंधन के समक्ष प्रेषित किया गया प्रथम पत्र)
यूनियन का प्रथम प्रयास:-
भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , हीप ,BSSU रानीपुर हरिद्वार ने बीएचईएल, हरिद्वार में कार्य कर रहे संविदा श्रमिकों से सम्बंधित आवश्यक निम्न विषयों जैसे :- 1.भारत सरकार की एडवाइजरी के अनुसार लॉकडाऊन अवधि अप्रैल माह 2020 का वेतन भुगतान समय से किये जाने की मांग 2. वर्तमान में लाकडाउन के कारण संविदा श्रमिकों की मांग के अनुसार इनकी आकस्मिक जरूरत को देखते हुए कांट्रेक्ट के पूर्ण होने के बाद छुट्टियों के नगदीकरण भुगतान की मांग 3. कम्पनी खुलने पर रोस्टर में परिवर्तन कर मॉर्च 2020 से पूर्व घर बैठे श्रमिकों को ड्यूटी पर बुलाने की मांग 4. कोरोना सुरक्षा हेतु आवश्यक वस्तुओं मास्क, सेनेटाइजर,रिफ्लेक्टिव जैकेट दिये जाने के मांग आदि के समाधान हेतु श्रीमान महाप्रबंधक (मानव संसाधन) भेल, हरिद्वार को I.R. विभाग के माध्यम से दिनांक 24 अप्रैल 2020 को ही समय रहते सर्वप्रथम पत्र प्रेषित कर संविदाकर्मियों के हित में शीघ्र कार्यवाही किये जाने की मांग को उठा दिया गया था व उन्हें वेतन के समय से भुगतान की मांग की गई थी ।
(BSSU के महामंत्री द्वारा दिनांक 08/5/20 को प्रबंधन के समक्ष प्रेषित किया गया द्वितीय पत्र)
यूनियन का दूसरा प्रयास:-
प्रबन्धिका द्वारा भारत सरकार की एडवाइजरी के अनुसार लॉकडाउन अवधि में भेल में नियुक्त संविदा श्रमिकों को 07 मई 2020 तक अप्रैल माह के वेतन का भुगतान न किये जाने व हो रहे विलम्ब के बाद BSSU ने संविदा श्रमिकों को शीघ्र वेतन भुगतान की अपनी मांग जारी रखते हुए पुनः 08 मई 2020 को माननीय महाप्रबंधक (एच आर) को IR के माध्यम से पत्र प्रेषित किया व सभी संविदा कर्मचारियों को जो लॉकडाउन अवधि में भेल में नियुक्त थे को अप्रैल माह का वेतन अति शीघ्र भुगतान किये जाने की मांग की इस सम्बंध में यूनियन महामन्त्री प्रशान्त दीप गुप्ता द्वारा पूछे जाने पर प्रबन्धिका ने कहा की इस पर अभी उच्च स्तर पर विचार चल रहा है। यूनियन का कहना है की प्रबन्धिका के द्वारा यह भुगतान अभी तक समय से न किये जाने से संविदा कर्मचारियों को अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने व बच्चों का लालन पोषण करने में बहुत कठिनाई हो रही है। जो कि बहुत ही चिंता का विषय है। जिसे समझते हुए यूनियन भेल प्रबन्धिका से पुनः पुरज़ोर अपील करती है कि भेल के एक महत्वपूर्ण अंग संविदाकर्मियों की इन परेशानियों को समझते हुए इन्हें शीघ्र अप्रैल माह का वेतन भुगतान किया जाए व साथ ही आकस्मिक स्थितियों को देखते हुए कांट्रेक्ट पूरा होने के बाद नकदीकरण की जाने इनकी छुट्टियों के भुगतान की व्यवस्था भी शीघ्र की जाये ।




Comments
Post a Comment