इस पत्रक से जानकारी प्राप्त करें किस प्रकार BSSU ने उठाया उचित कदम👇👇👇
(BSSU के महामंत्री द्वारा डीपीएस भेल मैनेजमेंट बोर्ड के चैयरमेन को दिया गया पत्रक)
मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार के दिशा निर्देश ज़ारी होने के उपरान्त DPS, रानीपुर, हरिद्वार द्वारा हाल ही में जारी की गई नई मासिक ट्यूशन फीस में अन्य प्रकार की फीस को भी समाहित कर उसे नई टयूशन फीस बनाकर घोषणा किये जाने के कारण अभिभावकों को हो रही दिक्कतों को समझते हुए ,दिनांक 02.05.2020 को भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन (BSSU) द्वारा माननीय शिक्षा मंत्री उत्तराखंड सरकार व मुख्य शिक्षा अधिकारी जिला हरिद्वार के द्वारा दिनांक 01.05.2020 के दिशा-निर्देश की स्कूलों द्वारा ट्यूशन फीस के अतिरिक्त कोई किसी भी प्रकार का अन्य शुल्क न लिए जाने के विषय को पूर्ण रूप से दिल्ली पब्लिक स्कूल DPS ,रानीपुर, बीएचईएल में लागू करवाने हेतु श्रीमान के.बी.बत्रा जी अध्यक्ष ,डीपीएस भेल मैनेजमेंट बोर्ड को पत्र प्रेषित किया गया व इस शासन आदेश को DPS में शीघ्रता से लागू कराने व घोषित ट्यूशन फ़ीस में शीघ्र संशोधन कर शासनादेश अनुसार सही लाभ दिलाने की मांग की गई थी।जिसके एक दिन बाद ही प्रथम दृष्टया BSSU के द्वारा दिये गए DPS स्कूल फीस के सम्बंध में पत्र के बाद उसका आंशिक असर देखने को मिला। जिसके चलते DPS, रानीपुर ,हरिद्वार के द्वारा अपने फीस पोर्टल पर से जुलाई माह 2020 में 7500 रू annual चार्ज जो लिया जाना दिखा रहा था व पूरे वितीय वर्ष के मासिक पेमेंट राशी जो दिखा रहा था । उसे DPS प्रबन्धन द्वारा जुलाई में दिए जाने वाले 7500 रू के साथ-साथ आगे की सारे मासिक पेमेन्ट भी हटा दिए गए। परंतु उस समय तक भी नई मंथली ट्यूशन फीस में कोई संशोधन नहीं किया गया था पर लगातार विरोध झेल रहे डीपीएस को दिनांक 3 मई को उचित निर्णय लेते हुए दिल्ली पब्लिक स्कूल , रानीपुर DPS द्वारा उस बढ़ी हुई न्यू घोषित ट्यूशन फीस को घटाकर वापस वर्ष 2019-20 के बराबर कर दिया गया । जो कि वर्तमान स्थिति के अनुसार उचित कदम है ।जिसे पोर्टल पर भी संशोधित कर अपडेट कर दिया गया है। जिस हेतु यूनियन डीपीएस के इस निर्णय की सराहना करते हुए आभार व्यक्त करती है व् सभी भेल कर्मचारियों को बधाई देती है कि इस सम्पूर्ण प्रयास में सभी ने BSSU का उत्साहवर्धन किया BSSU सदैव इसी प्रकार मज़दूर हित में कार्य जारी रखेगी।
मज़दूर एकता ज़िन्दाबाद
कक्षा तीसरी की पूर्व व् संशोधित ट्यूशन फीस के उपरान्त जाने कितना आया अंतर 👇👇👇



Comments
Post a Comment