Skip to main content

BSSU ने अपने अस्तित्व में आने के बाद से ही भेल श्रमिकों को प्लॉट या सोसाइटीनूमा फलैट दिए जाने की लगातार उठाई मांग


जागो श्रमिकों जागो ....

✊✊👍✊✊
भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , BSSU अपने अस्तित्व में आने के बाद से ही लगातार उठा रहा है भेल के श्रमिकों को प्लाट या सोसाइटीनूमा फलैट दिए जाने की मांग। दिनांक 16.04.19 को पम्प्लेंट में की थी इसकी पुरज़ोर मांग व  दिनांक 09.11.19 के पत्रांक में भी प्रबन्धन व मान्यता प्राप्त यूनियनों को सर्वप्रथम भारत सरकार की  monitisation की नीति से अवगत कराकर चेताया था व इस विषय के शीघ्र समाधान किये जाने की करी थी पुरज़ोर मांग ।
 देखिये व पढिए नीचे दिए BSSU के पत्रांक 👇👇👇


(16/04/2019 को दिया गया पत्रांक)

(9/11/2019 को दिया गया पत्रांक)

यह भी उल्लेखनीय है कि covid-19 वैश्विक महामारी के कारण व्यावसायिक कार्यों में उत्पन्न हुए व्यवधान के चलते हाल ही में भेल ने विनिर्माण आधारों की स्थापना व् विस्तार  के लिए वैश्विक फर्मों को साझीदार बनाने के लिए आमंत्रित किया है।ज्ञात हो कि भेल के पास पूरे भारत में अपनी एकीकृत सुविधाओं में विशाल भूमि परिकोष उपलब्ध है।जोकि प्रमुख शहरों, औद्योगिक समूहों के केंद्र में स्थित हैं।अब विनिर्माण सुविधाएं लगाना, अस्पताल स्थापित करना, स्मार्ट सिटी बनाना आदि सभी के हेतु भेल ने देशी विदेशी साझेदारों के लिए साझेदारी के प्रस्ताव खोल दिए हैं।


भेल प्रबंधन, श्रमिकों को प्लॉट या सोसाईटी नूमा फ्लैट दो ...

मान्यता प्राप्त यूनियंस विगत 15 वर्ष से समाधान कराने में पूर्णतः रही विफल
श्रमिकों के साथ न्याय करो , न्याय करो....

श्रमिक हित में सदैव तत्पर: BSSU


Comments

Popular posts from this blog

BSSU की बैलेट क्रम संख्या-10 , चुनाव चिन्ह : हथौड़ा

BSSU रिपोर्ट BSSU भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन चुनांव चिन्ह हथौड़ा को बैलेट क्रम संख्या 10 मिली है।  BSSU ने भेल के सभी श्रमिक साथियों से अपील की है कि दिनांक 23 जून 2022 को होने वाले यूनियन्स के मॉन्यता के चुनाव में बैलेट *क्रम संख्या 10 , चुनाव चिन्ह :"हथौड़ा"* के निशान पर मुहर लगाकर भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , *BSSU* को भारी मतों से विजयी बनाएं । BSSU की कामयाबी सभी भेल श्रमिकों की अपनी कामयाबी होगी। नमूना बैलेट

BSSU ने NTPC की भांति भेल में भी कोरोना संक्रमित कर्मचारियों को (15 दिन की) Special Casual Leave दिये जाने की मांग/NTPC आदेश की प्रतिलिपि की प्रेषित

BSSU/रिपोर्ट भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , BSSU द्वारा एक पत्र प्रेषित कर (ई-मेल द्वारा) श्रीमान निदेशक (मा.स.) बी.एच.ई.एल.,नई दिल्ली को NTPC की भांति भेल के कोरोना संक्रमित कर्मचारियों को (15 दिन की) Special Casual Leave दिये जाने की मांग करते हुए प्रेषित किया गया है। वर्तमान में देश में फैली कोरोना महामारी से हमारा बीएचईएल भी अछूता नहीं है। अब तक हमारे भेल परिवार के कई कर्मचारी इससे संक्रमित हो चुके हैं एवं कई मृत्यु को प्राप्त हो चुके हैं।  वर्तमान में भेल कॉरपोरेट प्रबंधन द्वारा भेल में कोरोना संक्रमित कर्मचारियों को स्वयं के इलाज / आइसोलेशन की अवधि हेतु विशेष आकस्मिक अवकाश नहीं दिया जा रहा है जो कि व्यवहारिक एवं तर्कसंगत नहीं है। जबकि पूर्व में यह सुविधा दी जा चुकी है। यूनियन द्वारा यह मांग दिनांक 19.04.21 के पम्पलेंट में भी की गई थी।ऐसे में यूनियन ने पुनः महारत्न संस्थान NTPC द्वारा अपने कर्मचारियों को कोरोना संक्रमित होने पर विशेष आकस्मिक अवकाश (15 दिन की अवधि )दिये जाने की सुविधा जो कि NTPC द्वारा दिनांक 07.05.21 को परिपत्र द्वारा जारी कर शुरू क...

दिनांक 26 मार्च 2022, EL एनकेशमेंट ( अर्जित अवकाश के नकदीकरण) को लेकर जारी परिपत्र से संबंधित आवश्यक सूचना

श्रमिक हित मे सदैव तत्पर,BSSU दिनांक 26 मार्च 2022,  EL एनकेशमेंट ( अर्जित अवकाश के नकदीकरण) को लेकर जारी परिपत्र से संबंधित आवश्यक सूचना दिनांक 6/09/2019 को अर्जित अवकाश नकदीकरण के निलंबन को लेकर जारी परिपत्र के समय किया गया विरोध(BSSU पम्पलेट)👇