देश में कोरोना संक्रमण के कारण लागू "डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट" में भेल के श्रमिकों की आर्थिक कटौती क्या उचित कार्य है?:-प्रशांत दीप गुप्ता ,महामंत्री(BSSU)
भेल प्रबंधन द्वारा श्रमिकों कि, की जा रही आर्थिक कटौतियों का BSSU पुरज़ोर विरोध करती है ।
विगत दिनों में बीएचईएल प्रबंधन द्वारा की गई विभिन्न कटौतीयों जैसे:- बोनस की दूसरी किस्त के भुगतान पर रोक, 50% पर्क्स पर अस्थाई रोक(डेफरमेन्ट) , अप्रैल 2020 से बढ़े हुए DA पर रोक, कैंटीन सब्सिडी एवं ट्रांसपोर्ट सब्सिडी को बंद किए जाने की पुरजोर कोशिश, संविदा श्रमिकों की कटौती, नाइट अलाउंस को बंद किए जाने हेतु पालियों में परिर्वतन आदि आदि कार्यों से भेल प्रबंधन निरन्तर श्रमिकों के आर्थिक अधिकारों की कटौती कर रहा है। वर्तमान में देश में लागू डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के कारण श्रमिक एवं श्रमिक संगठन बंधन में बंधे हुए हैं। अब प्रश्न यह है कि यदि इस प्रकार से कटौतीयां जारी रहीं और यदि श्रमिक सड़कों पर उतरता है एवं विरोध करता है तो प्रशासन व सरकार किसको दोषी मानेगी ? अतः हम भेल प्रबंधन से पुरजोर मांग करते हैं कि वह डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट की इस अवधि में इस समय की जा रही इस प्रकार की कटौतियों पर तुरंत विराम लगाएं व बीएचईएल के श्रमिकों को सुचारू रूप से सुविधाएं दे व भेल में औधोगिक शांति बनाए रखे।
भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन की नज़रों में सार्वजनिक उपक्रम, श्रम कानून, स्थाई रोजगार कोई खैरात नहीं हैं।ये अधिकार हमारा(श्रमिकों का) है, देश के हर नागरिक का अधिकार है ।
दोस्तों , भारत सरकार की सार्वजनिक क्षेत्र विरोधी / श्रमिक विरोधी/ स्थाई रोजगार विरोधी सोच का मैं और हमारे भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन BSSU के साथी पुरज़ोर विरोध करते हैं । हमारा मानना है भारत सरकार / राज्य सरकार देश के समस्त श्रमिकों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का सही निर्वाहन करे । देश के श्रमिकों को चाहे वह सरकारी / सार्वजनिक क्षेत्र, निजी उद्योग, दैनिक वेतन भोगी हो को खुशहाल व सम्पन्न रखना भारत /राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। देश के चन्द उधोगपतियों को लाभ देना और देश के दिहाड़ी श्रमिक से लेकर सरकारी / सार्वजनिक के श्रमिको से उनका रोजगार छीनना कहां तक उचित है , सरकार सिर्फ ये बता दे ?
निजीकरण की व्यवस्था श्रमिकों का शोषण बढ़ाती है या घटाती है । ईमानदारी से सरकार सिर्फ ये बता दे ?



Comments
Post a Comment