Skip to main content

भेल की श्रमिक यूनियन BSSU के युवा श्रमिकों ने आर्थिक कटौतियों की एरियर सहित मांग की बहाली को लेकर किया प्रतीकात्मक प्रदर्शन-02


BSSU/न्यूज़/भेल,हरिद्वार/
भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , BSSU ने भेल श्रमिकों की ज्वलन्त माँगो के शीघ्र समाधान को लेकर, दिनांक 30.07.2020 दिन बृहस्पतिवार को भेल वैस्टर्न गेट  पर "प्रतिकात्मक प्रदर्शन"-02  आयोज़न किया।BSSU कार्यकर्ताओं ने जमकर की नारेबाजी । अप्रैल माह से रुके हुए वर्ष 2018-19 की SIP की दूसरी किश्त रु.10,000 के भुगतान, आर्थिक कटौतियों (31% पर्क्स, सम्पूर्ण DA,  आदि) की एरियर सहित बहाली व अन्य माँगो की शीघ्र पूर्ति के लिए कॉरपोरेट प्रबंधन व जिम्मेदार जेसीएम प्रतिनिधि केंद्रीय नेताओं व संबद्धित स्थानीय नेताओं के ढुलमूल रवैये का किया जबरदस्त विरोध किया। श्रीमान निदेशक (मानव संसाधन) , भेल , दिल्ली को स्थानीय प्रबन्धिका  श्री  प्रशांत भारती , उप प्रबंधक  ओधोगिक सम्बन्ध अनुभाग को सौंपा एवं कैंटीन चालू करने  , अस्पताल सुविधा सही करने , सड़क की खराब स्थिति आदि पर वार्ता  कर शीघ्र समाधान कराए जाने की मांग की ।यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि श्रमिकों की इन ज्वलन्त समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं किया गया तो श्रमिक लंबे आंदोलन पर जाने को विवश होंगे।प्रदर्शन में शेखर धीमान, रवि दूबे, लवकुमार, सोहन सिंह, मुदित तायल, रविंद्र पाल सिंह, नितिन सिंघल, अमर सिंह, संजीव बाली, शिवकुमार बक्शी, विवेक सक्सेना, दीपक कुमार, प्रजापति, सुमित कुमार, चंदन वाधवानी, मनोज धीमान आदि शामिल रहे। covid-19 से बचाव हेतु मास्क, सेनेटाइजर का किया उपयोग व् सामाजिक दूरी का रखा पूरा ध्यान।

   (प्रबंधन को ज्ञापन सौंपते यूनियन के महामंत्री)


श्रमिक हित में सदैव तत्पर-BSSU✊




Comments

Popular posts from this blog

BSSU की बैलेट क्रम संख्या-10 , चुनाव चिन्ह : हथौड़ा

BSSU रिपोर्ट BSSU भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन चुनांव चिन्ह हथौड़ा को बैलेट क्रम संख्या 10 मिली है।  BSSU ने भेल के सभी श्रमिक साथियों से अपील की है कि दिनांक 23 जून 2022 को होने वाले यूनियन्स के मॉन्यता के चुनाव में बैलेट *क्रम संख्या 10 , चुनाव चिन्ह :"हथौड़ा"* के निशान पर मुहर लगाकर भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , *BSSU* को भारी मतों से विजयी बनाएं । BSSU की कामयाबी सभी भेल श्रमिकों की अपनी कामयाबी होगी। नमूना बैलेट

BSSU ने NTPC की भांति भेल में भी कोरोना संक्रमित कर्मचारियों को (15 दिन की) Special Casual Leave दिये जाने की मांग/NTPC आदेश की प्रतिलिपि की प्रेषित

BSSU/रिपोर्ट भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , BSSU द्वारा एक पत्र प्रेषित कर (ई-मेल द्वारा) श्रीमान निदेशक (मा.स.) बी.एच.ई.एल.,नई दिल्ली को NTPC की भांति भेल के कोरोना संक्रमित कर्मचारियों को (15 दिन की) Special Casual Leave दिये जाने की मांग करते हुए प्रेषित किया गया है। वर्तमान में देश में फैली कोरोना महामारी से हमारा बीएचईएल भी अछूता नहीं है। अब तक हमारे भेल परिवार के कई कर्मचारी इससे संक्रमित हो चुके हैं एवं कई मृत्यु को प्राप्त हो चुके हैं।  वर्तमान में भेल कॉरपोरेट प्रबंधन द्वारा भेल में कोरोना संक्रमित कर्मचारियों को स्वयं के इलाज / आइसोलेशन की अवधि हेतु विशेष आकस्मिक अवकाश नहीं दिया जा रहा है जो कि व्यवहारिक एवं तर्कसंगत नहीं है। जबकि पूर्व में यह सुविधा दी जा चुकी है। यूनियन द्वारा यह मांग दिनांक 19.04.21 के पम्पलेंट में भी की गई थी।ऐसे में यूनियन ने पुनः महारत्न संस्थान NTPC द्वारा अपने कर्मचारियों को कोरोना संक्रमित होने पर विशेष आकस्मिक अवकाश (15 दिन की अवधि )दिये जाने की सुविधा जो कि NTPC द्वारा दिनांक 07.05.21 को परिपत्र द्वारा जारी कर शुरू क...

दिनांक 26 मार्च 2022, EL एनकेशमेंट ( अर्जित अवकाश के नकदीकरण) को लेकर जारी परिपत्र से संबंधित आवश्यक सूचना

श्रमिक हित मे सदैव तत्पर,BSSU दिनांक 26 मार्च 2022,  EL एनकेशमेंट ( अर्जित अवकाश के नकदीकरण) को लेकर जारी परिपत्र से संबंधित आवश्यक सूचना दिनांक 6/09/2019 को अर्जित अवकाश नकदीकरण के निलंबन को लेकर जारी परिपत्र के समय किया गया विरोध(BSSU पम्पलेट)👇