BSSU/रिपोर्ट
1947 में देश को आजादी तो मिल गई थी, लेकिन उसके साथ ढेर सारी समस्याएं भी देश की झोली में आ गईं।
बेरोजगारी, सुस्त आर्थिक विकास, कमजोर औद्योगिक आधार, निवेश की कमी और बुनियादी ढांचे के अभाव जैसी समस्याएं मुंह बाए खड़ी थी। सरकारी मशीनरी के रूप में रेलवे और डाक विभाग ही मौजूद थे। ऐसे में सार्वजनिक क्षेत्र का ढांचा तैयार करना जरूरी था। इसी क्रम में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) की नींव रखी गई। इन्हीं की बदौलत भारत के औद्योगिक विकास की मजबूत नींव रखी गई। इनके योगदान का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक दौर में पीएसयू को आधुनिक भारत का ‘मंदिर’ भी कहा गया।
पांच उपक्रमों से हुई शुरुआत/
बढ़ता गया निवेश
पीएसयू के लिए 2010 में बनी महारत्नों की श्रेणी
सरकार ने वर्ष 2010 में पीएसयू के लिए महारत्नों की श्रेणी बनाई। इस श्रेणी के पीएसयू को 5 हजार करोड़ रुपये तक या उनकी नेटवर्थ के 15 फीसदी तक के निवेश पर स्वयं फैसला करने का अधिकार दिया गया। नवरत्नों को एक हजार करोड़ रुपये तक के निवेश पपर निर्णय की अनुमति थी।
42 पीएसयू की बढ़ोतरी हुई 1951 से 1961 के बीच के शुरुआती दस साल में।
आंकड़ों के अनुसार 12 लाख 91 हजार कर्मचारी PSU से जुड़े हुए हैं।
भारत में 320 कुल सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम हैं 31 मार्च, 2016 तक।
सफलता की सीढ़ियां / प्रगति की मिसाल
ओएनजीसी
1955 में तेल,गैस उत्खनन के लिए ऑयल एंड नेचुरल गैस निदेशालय बना। 70 के दशक में बांबे हाई में पांच अरब टन हाइड्रोकार्बन खोजा गया। आज ओएनजीसी देश में 72 % कच्चे तेल,48 % प्राकृतिक गैस का उत्पादन करता है।
भेल(बीएचईएल)
भारत में सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग व विनिर्माण क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी है। बीएचईएल आज भारत में ऊर्जा संबंधी मूलभूत संरचना क्षेत्र में विशालतम इंजीनियरिंग एवं विनिर्माण उद्यम है। बीएचईएल की स्थापना हुए 5० वर्ष से अधिक समय बीत चुके है, जिसने भारत में देशी भारी विद्युत उपकरण उद्योग को जन्म दिया। यह एक ऐसा सपना था, जो निष्पादन के शानदार ट्रैक रिकॉर्ड के साथ कल्पना से अधिक पूरा हुआ। कम्पनी १९७१-७२ से निरन्तर लाभ अर्जित कर रही है व सरकारों को लाभांश का भुगतान कर रही है।भेल ने बिजली संयत्रों का रिकॉर्ड तोड़ उत्पादन किया है।
सेल
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) देश की सबसे बड़ी इस्पात निर्माता कंपनी और देश के 7 महारत्नों में एक है। 2015-16 में 1.57 करोड़ टन स्टील उत्पादन के साथ कंपनी का टर्नओवर 44 हजार करोड़ रुपये रहा।
गेल
वर्तमान में भी गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड की परियोजना के तहत उत्तर प्रदेश से ओडिशा तक 2540 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जानी है। इसके तहत वाराणसी, पटना, जमशेदपुर, कोलकाता, रांची, भुवनेश्वर और कटक जैसे सात मुख्य शहरों को गैस आपूर्ति की जाएगी। 133 फीसदी बढ़ा गेल इंडिया का मुनाफा अगस्त 1984 में स्थापित गेल इंडिया लिमिटेड आज देश के प्रमुख नवरत्न उपक्रमों में से एक है। बहुत ही कम समय में कंपनी ने तेजी से विकास किया। 2016-17 वित्त वर्ष के पहले नौ महीने में कंपनी का मुनाफा 133 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 3243 करोड़ रुपये रहा।
इंडियन ऑयल
इंडियन ऑयल कारपोरेशन चार लाख करोड़ रुपये के टर्नओवर के साथ देश का सबसे बड़ा उपक्रम है। 2015-16 में इसका लाभ 10 हजार 399 करोड़ रुपये रहा। शीर्ष 500 वैश्विक कंपनियों में इंडियन ऑयल का 161वां स्थान है।
भारत पेट्रोलियम
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड भारत सरकार की तीसरी सबसे बडी़ एकीकृत तेल शोधन और विपणन करने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनी है। 1889 से बर्मा शेल कंपनी नाम से वजूद में रही यह कंपनी1976 में भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन बनी।जो आज मुफाने देने वाला बहुत बड़ा सार्वजनिक उपक्रम है।
Comments
Post a Comment