भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन BSSU ने सेक्टर-1 सामुदायिक केंद्र में मनाया होली मिलन,चंदन व फूलों से खेली होली
BSSU/रिपोर्ट
आपसी स्नेह एवं भाईचारे को बढ़ावा देने हेतु भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , BSSU द्वारा चन्दन एवं फूलों की "होली मिलन" का सूक्ष्म कार्यक्रम दिनांक 27.03.2021 , दिन शनिवार को सामुदायिक केंद्र , सेक्टर-01 (जिम वाली साइड) में धूम धाम से मनाया गया ।
इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने जमकर खेली चन्दन एवं फूलों की होली व एक दूसरे को होली की बधाइयां प्रेषित की।
श्रमिक हित मे सदैव तत्पर-BSSU

Comments
Post a Comment