BSSU ने भेल में कोविड-19 के तेज़ी से संचारित हो रहे संक्रमण की रोकथाम व उससे ग्रसित मरीजों के इलाज के लिए शीघ्र उचित व्यवस्थाएं बनवाए जाने हेतू प्रबंधन को महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए प्रेषित किया पत्र
BSSU/रिपोर्ट
आज दिनाँक 20/4/21 को *भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन BSSU* के महामंत्री प्रशांत दीप गुप्ता जी द्वारा भेल में कोविड-19 के तेज़ी से संचारित हो रहे संक्रमण की रोकथाम व उससे ग्रसित मरीजों के इलाज के लिए शीघ्र अति शीघ्र उचित व्यवस्थाएं बनवाए जाने हेतू श्रीमान अमित पात्रा जी प्रबंधक (आई.आर) से विस्तृत चर्चा कर महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए श्रीमान महाप्रबंधक(मा.स)
भेल व मुख्य चिकित्साधीक्षक, भेल,रानीपुर हरिद्वार को पत्र प्रेषित किया गया जिसमें यूनियन द्वारा प्रबंधन को निम्न सुझाव दिए गए -
1- फैक्टरी परिसर के सभी गेटों पर पूर्व की भांति सैनीटाईजेशन व टेम्परेचर जांच की व्यवस्था की जाए एवं कर्मचारियों की सुरक्षा हेतु मास्क ,साबुन, सैनीटाईज़र आदि की समुचित व्यवस्था की जाए साथ ही पूर्व की भांति प्रतिदिन शिफ्ट के बाद कार्यस्थल व मशीनों का सैनीटाईजेशन किया जाए।
2-भेल परिसर में खाली पड़े विद्यालयों के कमरों व अधिक क्षमता वाले अन्य स्थानों को स्पेशल कोविड वार्ड बनवाकर उसमे बेड ऑक्सीजन,दवाई,स्टाफ आदि की व्यवस्था कर उन्हें अस्थाई कोविड केअर सेंटर शीघ्र बनाया जाए।
3-कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए भेल में वर्तमान में जहां कार्य कम है वहां 50% कर्मचारियों को रोटेशन पर डयूटी पर बुलाया जाए व जहां संभव हो वहां *वर्क फ्रॉम होम* को शीघ्र अति शीघ्र किया जाए।
4-वर्तमान में 55 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे कर्मचारी जो कि कई गंभीर रोगों से ग्रसित हैं जैसे कि उच्च रक्त चाप, मधुमेह, एंजाइटी, प्रोस्टेट, शरीर की नसों की कमजोरी,कोलेस्ट्रॉल
आदि से जिनकी लगातार चल रही दवाइयों का विवरण उनके मेडिकल कार्ड में अंकित है चूंकि इस महामारी ने इतना भयानक रूप ले लिया है कि स्वस्थ लोगों को भी अपनी चपेट में ले रही है तो संगठन ऐसे मरीजों को *वर्क फ्रोम होम* करने की मांग भी करती है ताकि वो घर पर सुरक्षित रह कर कम्पनी के लिए अपना 100% दे सकें ।
5-कोरोना रोगियों के उपचार व कोरोना संक्रमण का टेस्ट करने में अपनी सेवाएं प्रदान करने वाले सभी डॉक्टर्स,हेल्थ वर्कर्स,लैब टेकनीशियन स्टाफ आदि सभी को जानलेवा संक्रमण से सुरक्षा व बचाव हेतु सभी प्रकार के संशाधनों की उचित व प्रचुर मात्रा में व्यवस्था कराई जाए।
6-भारत सरकार द्वारा दिनाँक 01 मई 2021 से 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाए जाने के अभियान को भेल मुख्य चिकित्साकय में शुरू किए जाने की समुचित व्यवस्था की जाए।
7-हॉस्पिटल,डिस्पेन्सरी द्वारा रोगियों की नियमित रूप से चलने वाली दवाइयों को पूर्व की भांति 30 दिन से बढ़ा कर 60 दिन के लिए रिपीट कर दिया जाए ।
8-तेज़ी से बढ़ते संक्रमण के खतरे को देखते हुए कोरोना के लक्षणों से ग्रसित मरीजों की RTPCR जांच की प्रतिदिन संख्या कम से कम 100 की जाए जिसका पंजीकरण डॉक्टर द्वारा स्वतः ही ऑनलाइन कर दिया जाए।भेल मुख्य चिकित्सालय की सीमित क्षमताओं को ध्यान में रखते हुए
कोरोना के लक्षण वाले गंभीर मरीजों को डॉक्टर के परामर्श पर RTPCR जांच स्थानीय लैब्स से करवाये जाने की अनुमति देकर उस पर खर्च राशि का रिम्बर्समेंट दिए जाने की व्यवस्था की जाए।
9-मेट्रो, जॉलीग्रांट ,व एम्स ऋषिकेश में वार्तालाप कर कोविड मरीजों के लिये कुछ बेड को रिज़र्व किया जाए।साथ ही कोविड मरीजों हेतु उक्त हॉस्पिटल्स में खाली पड़े बेड्स की स्तिथि को प्रतिदिन भेल हरिद्वार नेट पर प्रदर्शित किया जाए ताकि अकस्मात रेफर की स्तिथि में पहले से खाली बेड का पता रहे।
चर्चा के उपरांत उपरोक्त सभी सुझावों पर प्रबंधन द्वारा यथा संभव प्रयास कर शीघ्र उचित व्यवस्थाऐं बना समाधान किये जाने का आश्वाशन दिया गया ।
श्रमिक हित में सदैव तत्पर -BSSU
Comments
Post a Comment