BSSU ने प्रेषित की श्रीमान शिक्षा सचिव उत्तराखंड द्वारा जारी एक आदेश(संख्या 192/XXiVB-5/2021-05(01)/2021) की प्रति ऑनलाइन शिक्षण की स्तिथि में नहीं ले सकता कोई भी विद्यालय अतिरिक्त शुल्क
BSSU/रिपोर्ट
भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , BSSU द्वारा आज दिनांक 26.04.21 को श्रीमान शिक्षा सचिव उत्तराखंड द्वारा जारी आदेशानुसार (संख्या 192/XXiVB-5/2021-05(01)/2021) वर्तमान में DPS द्वारा ऑनलाइन शिक्षण दिए जाने की स्थिति में मात्र ट्यूशन फीस ही लिया जाना सुनिशचित करवाये जाने हेतु। श्रीमान उपाध्यक्ष , डीपीएस कमेटी एवं महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग एण्ड पीसीआरआई) , बीएचईएल , रानीपुर , हरिद्वार को पत्र प्रेषित किया
व पत्र में कहा कि जैसा कि सर्वविदित है कि वर्तमान में पुनः कोविड -19 संक्रमण के तेज़ी से महामारी के रूप में फैलने के कारण गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारत सरकार के आदेशानुसार प्रशासन द्वारा शिक्षण संस्थानों व कोचिंग सेंटरों को बंद रख उन्हें विद्यार्थियों तक ऑनलाइन क्लासेस द्वारा शिक्षा प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया है व साथ ही *श्रीमान शिक्षा सचिव उत्तराखंड द्वारा दिनाँक 22 मार्च 2021 को एक आदेश(संख्या 192/XXiVB-5/2021-05(01)/2021) जारी कर ऑनलाइन शिक्षण की स्थिति में विद्यालयों द्वारा अभिभावकों से मात्र ट्यूशन फीस ही लेने को निर्देशित किया जा चुका है।* अब जब वर्तमान में स्कूल बंद होने कारण भौतिक रूप से कक्षाएं नही चल पा रही है एवं वर्तमान में दिल्ली पब्लिक स्कूल , बीएचईएल, रानीपुर द्वारा केवल ऑनलाइन शिक्षण ही दिया जा रहा है । किन्तु विद्यालय द्वारा सभी प्रकार के अतिरिक्त शुल्क जैसे कि वार्षिक शुल्क,कंप्यूटर लैब शुल्क, हॉर्स राइडिंग शुल्क लिए जाने की प्राथमिक सूचना भी विद्यालय द्वारा उसके आधिकारिक पोर्टल पर दी गई है व समस्त फीस दिये जाने हेतु 15 मई तक की तिथि दी गई हैं। जिस कारण अभिभावकों को भारी आर्थिक हानि हो रही है क्योंकि जब स्कूल खुल ही नहीं रहें है तो यह सब शुल्क क्यों लिये जा रहे हैं। यूनियन द्वारा पत्रांक के माध्यम से इस पर ध्यान आकर्षित कराया जा चुका है। किन्तु अभी तक इसमें से सिर्फ हॉर्स राइडिंग को ही हटाया गया है। जिससे यूनियन संतुष्ट नहीं है। यूनियन की स्पष्ट मांग है कि वर्तमान स्थिति में पूर्व वर्ष की भाँति केवल ट्यूशन फीस ही ली जाये व तत्काल वार्षिक शुल्क एवं कप्यूटर शुल्क आदि को हटाया जाये व इस पर अंतिम निर्णय भविष्य में स्थितियों के अनुसार लिया जाए। महोदय आपको अवगत कराया जाता है कि इस सम्बंध में श्रीमान शिक्षा सचिव उत्तराखंड द्वारा जारी दिनाँक 22.04.21 के आदेश में स्पष्ट रूप से लिखा हुआ है कि कोरोना काल के दौरान विद्यालय को बंद रख ऑनलाइन क्लासेस देने की स्थिति में मासिक ट्यूशन फीस को छोड़कर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा व साथ ही विद्यालय द्वारा अभिभावकों से सहानुभूति पुर्वक फीस भी किश्तों में लिए जाने को कहा गया है।
श्रमिक हित में सदैव तत्पर- BSSU
Comments
Post a Comment