BSSU ने श्रीमान महाप्रबंधक ( मा.स.) से की भेल के ज़रूरतमंद एम्पलाइज को ऑक्सीजन दिये जाने एवं साइट से लौटे कर्मचारियों के तत्काल रेपिड टेस्ट किये जाने की मांग।
BSSU/रिपोर्ट
जैसा सर्व विदित है कि भेल हरिद्वार के द्वारा कोविड काल में प्रचूर मात्रा में एवं बाजार से कम दरों पर ऑक्सिजन उत्पादन कर बाहरी एजेंसियों , अस्पतालों , जरूरत मंद संस्थाओं को दिया जा रहा है । इस पर यूनियन का कहना है कि चूँकि भेल ,हरिद्वार में भी स्वंय कर्मचारी , उनके आश्रित एवं सगे सम्बंधी कोविड संक्रमण से जूझ रहे हैं व उन्हें रेफर किये जाने पर बाहर अस्पतालों में बैड, ऑक्सिजन आदि उपलब्ध नहीं है । ऐसे में चिकित्सक परामर्श के साथ जो कर्मचारी व उनके आश्रित स्वंय को घर पर रख कर इलाज करा सकते हैं व उन्हें ऑक्सिजन की आवशयकता है तो उन्हें भेल हरिद्वार प्रबंधन द्वारा उचित दर पर ऑक्सिजन सिलेंडर रिफिल सुविधा उपलब्ध कराने का प्रावधान शीघ्र किया जाये । जिससे भेल एम्पलाईज को बाहर की एजेंसियों की भारी लूट खसूट एवं अन्य परेशानियों से बचाया जा सके ।
जो कर्मचारी इन विषम परिस्थितियों में भी अपने परिवार को संकट की घड़ी में अकेला छोड़ अपनी जान जोखिम में डाल सबसे अधिक कोरोना का प्रकोप झेलकर विभिन्न राज्यों में भेल की साइटों पर कार्य कर वापिस घर लौटते हैं तो उनका प्राथमिक तौर पर रेपिड टेस्ट नहीं किया जा रहा है जबकि RTPCR जांच की रिपोर्ट 4 से 5 दिन में आती है ऐसे में कर्मचारी को अपने से पूरे परिवार में संक्रमण फैलने का भय व्याप्त हो गया है । प्रायः देखने मे आया है कि बिना लक्षण वाले रोगी भी कोरोना संक्रमित निकल रहे हैं । अतः ऐसे में यूनियन ने से प्रबंधन पुरजोर मांग की है कि साइट से सीधे लौटने वाले सभी कर्मचारियों का लक्षणयुक्त /लक्षण रहित का एमरजेंसी विभाग हॉस्पिटल से रेपिड टेस्ट कर ही घर भेजा जाए तथा पोजिटिव आने की अवस्था मे जब तक उसकी RTPCR जांच की रिपोर्ट न आ जाये तब तक उक्त कर्मचारी के आईसोलेशन से लेकर दवाई व खान पान की व्यवस्था किसी गेस्ट हाउस या आइसोलेशन वार्ड में की जाए ।
श्रमिक हित में सदैव तत्पर-BSSU
Comments
Post a Comment