भेल एम्पलाईज को "ऑक्सीजन वितरण" के लाभ हेतु , BSSU का एक और सार्थक प्रयास ।भेल मुख्यअस्पताल में "रेमिडीसीवर इंजेक्शन" प्रचुर मात्रा में हो उपलब्ध
BSSU/रिपोर्ट
भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , BSSU द्वारा दिनांक 28 अप्रैल 2021, बुधवार को महाप्रबंधक (मा. सं.) को जरूरतमंद भेल एम्पलाइज , उनके आश्रित , संबंधियों हेतु ऑक्सीजन गैस उपलब्ध कराने के संबंध में एक पत्र प्रेषित किया गया था । प्लांट से बहुत से साथियों द्वारा यूनियन के इस प्रयास को सराहा गया । यूनियन द्वारा अपने प्रयास में और तेजी लाते हुए आज पुनः दि. 29 अप्रैल 2021, ब्रहस्पतिवार को अपर महाप्रबंधक (मा. सं.) एवं ऑक्सीजन उत्पादन कार्य के हैड श्री पी.के. श्रीवास्तव जी एवं आई.आर. विभाग के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक श्री पी. एस. गौड़ा जी के साथ इस विषय पर पुनः वार्ता की गई एवं यूनियन द्वारा कोरोना बीमारी में दिए जाने वाले "इंजेक्शन रेमिडीसीवर" को भी कुछ संख्या में भेल मुख्य चिकित्सालय , हरिद्वार में उपलब्ध कराने के संबंध में भी पुरजोर तरीके से वार्ता की गई संस्थान से विभिन्न साथियों की आ रही उक्त दोनों महत्वपूर्ण मांगों को शीघ्र अति शीघ्र पूरा किए जाने का प्रबंधन से पुनः निवेदन किया गया। कोरोना काल में इन दोनों विषय की गंभीरता को देखते हुए अपर महाप्रबंधक(मा. स.) द्वारा यूनियन पदाधिकारियों को आश्वासन दिया गया कि उक्त दोनों विषयों पर प्रबंधन सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ेगी एवं समस्याओं का समाधान करने का हर संभव प्रयास करेगी ।
पूर्व में प्रबंधन को दिया गया पत्र
श्रमिक हित में सदैव तत्पर-BSSU
nice
ReplyDeleteश्रमिक हित में सदैव तत्पर-BSSU
Delete