Skip to main content

BSSU द्वारा सेवानिवृत एवं सेवारत कर्मचारियों को दवाई रिपीट किये जाने एवं नोन कोविड मरीजों हेतु 24 घंटे इमेरजेंसी सुविधा शुरू किये जाने हेतु श्रीमान मुख्य चिकित्साधीक्षक ,भेल मुख्य चिकित्सालय हरिद्वार को प्रेषित किया गया पत्र

BSSU/रिपोर्ट
वर्तमान में बीएचईएल में कोविड संक्रमण के भयावह परिवेश में भेल मुख्य चिकित्सालय अपने कर्मचारियों के कोविड इलाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है । भेल मुख्य चिकित्सालय के कोविड अस्पताल बनने के बाद से सेवानिवृत एवं सेवारत भेल कर्मचारियों को यहाँ कोविड इलाज मिल पा रहा है परंतु चिकित्सालय द्वारा ओपीडी को बंद किये जाने के बाद आ रही दिक्कतों का समाधान करते हुए अब डिसपेंसरी, सेक्टर - 01 में विशेज्ञ चिकित्सकों एवं सेक्टर - 06 में सामान्य चिकित्सकों को मरीजों के इलाज हेतु बैठाया गया है । जो कि एक सराहनीय निर्णय है । किंतु इसमें सेवारत एवं सेवानिवृत कर्मचारियों को दवाई लेने में दिक्कते आ रही है एवं नोन कोविड मरीजों हेतु 24 घंटे इमेरजेंसी इलाज की दिक्कत भी उत्पन्न हो गई है। 
              इन्ही दिक्कतों का संज्ञान लेते हुए भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , BSSU के महामंत्री प्रशांत दीप गुप्ता द्वारा बृहस्पतिवार को श्रीमान चिकित्साधिक्षक , मुख्य चिकित्सालय बी.एच.ई.एल. , हरिद्वार को सेवानिवृत एवं सेवारत कर्मचारियों को दवाई रिपीट न किये जाने से दवाई लेने में आ रही दिक्कत एवं नोन कोविड मरीजों हेतु इमेरजेंसी सुविधा शुरू किये जाने हेतु एक पत्र प्रेषित  किया गया एवं मांग की गई कि डिसपेंसरीयों में बिठाये गये चिकित्सकों को दवाईयाँ रिपीट करने के स्पष्ट निर्देश दिये जाएं । क्योंकि बहुत से रिटायर्ड कर्मचारियों के सामने आर्थिक दिक्कतें हैं व उनकी दवाइयाँ अधिक है व बिलिंग रिम्बरसमेंट की प्रक्रिया व रिम्बरसमेंट में लगने वाला समय उनके लिये काफी दिक्कतें खड़ी कर रहा है । अत: दवाईयाँ रिपीट करने की सुविधा शीघ्र शुरू की जाये व कोविड काल में दवा 60 दिन की दी  जाये। डिसपेंसरी से चिकित्सकों द्वारा लिखी जा रही मूल बिमारियों जैसे ब्लड-प्रेशर , जोड़ो के दर्द , एलेर्जी , गला खराब , शुगर आदि अन्य की दवाइयाँ डिसपेंसरी में समुचित मात्रा में उपलबध कराई जाएं । जिससे मरीजों को डिसपेंसरी से काफी दूर मुख्य अस्पताल फार्मेसी न जाना पड़े व मुख्य अस्पताल के स्थान पर डिस्पेंसरी को खोलने का सही उद्देशय पूरा हो सके व मरीज कोविड संक्रमण से बचा रहे । भेल मुख्य अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाने के कारण नोन कोविड मरीजों के 24 घंटे इमेरजेंसी इलाज के समाधान हेतु किसी चल रही डिसपेंसरी एवं अस्पताल के आसपास उचित स्थान पर 24 घंटे इमेरजेंसी सुविधा शीघ्र शुरू किया जाये। जिससे नोन कोविड मरीज इमेरजेंसी की स्थिति में अपना इलाज करा सकें। 

श्रमिक हित में सदैव तत्पर-BSSU



Comments

Popular posts from this blog

BSSU की बैलेट क्रम संख्या-10 , चुनाव चिन्ह : हथौड़ा

BSSU रिपोर्ट BSSU भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन चुनांव चिन्ह हथौड़ा को बैलेट क्रम संख्या 10 मिली है।  BSSU ने भेल के सभी श्रमिक साथियों से अपील की है कि दिनांक 23 जून 2022 को होने वाले यूनियन्स के मॉन्यता के चुनाव में बैलेट *क्रम संख्या 10 , चुनाव चिन्ह :"हथौड़ा"* के निशान पर मुहर लगाकर भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , *BSSU* को भारी मतों से विजयी बनाएं । BSSU की कामयाबी सभी भेल श्रमिकों की अपनी कामयाबी होगी। नमूना बैलेट

BSSU ने NTPC की भांति भेल में भी कोरोना संक्रमित कर्मचारियों को (15 दिन की) Special Casual Leave दिये जाने की मांग/NTPC आदेश की प्रतिलिपि की प्रेषित

BSSU/रिपोर्ट भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , BSSU द्वारा एक पत्र प्रेषित कर (ई-मेल द्वारा) श्रीमान निदेशक (मा.स.) बी.एच.ई.एल.,नई दिल्ली को NTPC की भांति भेल के कोरोना संक्रमित कर्मचारियों को (15 दिन की) Special Casual Leave दिये जाने की मांग करते हुए प्रेषित किया गया है। वर्तमान में देश में फैली कोरोना महामारी से हमारा बीएचईएल भी अछूता नहीं है। अब तक हमारे भेल परिवार के कई कर्मचारी इससे संक्रमित हो चुके हैं एवं कई मृत्यु को प्राप्त हो चुके हैं।  वर्तमान में भेल कॉरपोरेट प्रबंधन द्वारा भेल में कोरोना संक्रमित कर्मचारियों को स्वयं के इलाज / आइसोलेशन की अवधि हेतु विशेष आकस्मिक अवकाश नहीं दिया जा रहा है जो कि व्यवहारिक एवं तर्कसंगत नहीं है। जबकि पूर्व में यह सुविधा दी जा चुकी है। यूनियन द्वारा यह मांग दिनांक 19.04.21 के पम्पलेंट में भी की गई थी।ऐसे में यूनियन ने पुनः महारत्न संस्थान NTPC द्वारा अपने कर्मचारियों को कोरोना संक्रमित होने पर विशेष आकस्मिक अवकाश (15 दिन की अवधि )दिये जाने की सुविधा जो कि NTPC द्वारा दिनांक 07.05.21 को परिपत्र द्वारा जारी कर शुरू क...

दिनांक 26 मार्च 2022, EL एनकेशमेंट ( अर्जित अवकाश के नकदीकरण) को लेकर जारी परिपत्र से संबंधित आवश्यक सूचना

श्रमिक हित मे सदैव तत्पर,BSSU दिनांक 26 मार्च 2022,  EL एनकेशमेंट ( अर्जित अवकाश के नकदीकरण) को लेकर जारी परिपत्र से संबंधित आवश्यक सूचना दिनांक 6/09/2019 को अर्जित अवकाश नकदीकरण के निलंबन को लेकर जारी परिपत्र के समय किया गया विरोध(BSSU पम्पलेट)👇