Skip to main content

BSSU ने श्रीमान महाप्रबंधक( मा. सं.)भेल, हरिद्वार को भेल में कोरोना संक्रमण से कर्मचारियों की हो रही मृत्यु पर विराम लगाने हेतु केवल 50%कर्मचारियों को ही कार्य पर बुलाये जाने के संबंध में प्रेषित किया पत्र

BSSU/रिपोर्ट

कोरोना के दूसरे स्ट्रेन के चलते जिले के साथ ही भेल में भी जानलेवा संक्रमण का कहर थमता नहीं दिख रहा है जिस कारण रोज़ाना बड़ी तादात में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। समाचार पत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को अकेले भेल, हरिद्वार में 24 एवं रविवार में 09 कर्मचारियों की रिपोर्ट पोजिटिव आई है इन्हें मिलाकर भेल क्षेत्र में अब तक करीब कुल 531कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना से पिछले कुछ दिनों में भेल के सेवारत / सेवानिवृत्त कर्मचारियों व उनके आश्रितों को मिलाकर दर्जनों असमय मृत्यु हो चुकी हैं जो कि आज तक भी थम नहीं पा रही हैं। बीते एक सप्ताह के अंदर अधिकारियों व श्रमिकों सहित भेल, हरिद्वार अपने 05 युवा कर्मचारियों को कोरोना के संक्रमण से ग्रसित होने के कारण असमय खो चुका है ऐसे में श्रमिक यूनियन BSSU ने भेल में लगातार कर्मचारियों व उनके आश्रितों की हो रही असमय मृत्यु एवं जानलेवा संक्रमण के संचार पर तुरंत विराम लगाने हेतु ज़रूरी सेवाओं को छोड़कर विगत वर्ष 2020 की भांति भेल हरिद्वार में 50% कर्मचारियों को ही उनकी आवश्यकता के अनुसार डयूटी पर बुलाये जाने की माँग को लेकर उच्च प्रबंधन को एक पत्र प्रेषित किया जिससे भेल , हरिद्वार में हो रही इन असामयिक मृत्यु एवं तेजी से फैल रहे संक्रमण को शीघ्र नियंत्रित किया जा सके ।

 

श्रमिक हित में सदैव तत्पर :BSSU

Comments

Popular posts from this blog

BSSU की बैलेट क्रम संख्या-10 , चुनाव चिन्ह : हथौड़ा

BSSU रिपोर्ट BSSU भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन चुनांव चिन्ह हथौड़ा को बैलेट क्रम संख्या 10 मिली है।  BSSU ने भेल के सभी श्रमिक साथियों से अपील की है कि दिनांक 23 जून 2022 को होने वाले यूनियन्स के मॉन्यता के चुनाव में बैलेट *क्रम संख्या 10 , चुनाव चिन्ह :"हथौड़ा"* के निशान पर मुहर लगाकर भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , *BSSU* को भारी मतों से विजयी बनाएं । BSSU की कामयाबी सभी भेल श्रमिकों की अपनी कामयाबी होगी। नमूना बैलेट

BSSU ने NTPC की भांति भेल में भी कोरोना संक्रमित कर्मचारियों को (15 दिन की) Special Casual Leave दिये जाने की मांग/NTPC आदेश की प्रतिलिपि की प्रेषित

BSSU/रिपोर्ट भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , BSSU द्वारा एक पत्र प्रेषित कर (ई-मेल द्वारा) श्रीमान निदेशक (मा.स.) बी.एच.ई.एल.,नई दिल्ली को NTPC की भांति भेल के कोरोना संक्रमित कर्मचारियों को (15 दिन की) Special Casual Leave दिये जाने की मांग करते हुए प्रेषित किया गया है। वर्तमान में देश में फैली कोरोना महामारी से हमारा बीएचईएल भी अछूता नहीं है। अब तक हमारे भेल परिवार के कई कर्मचारी इससे संक्रमित हो चुके हैं एवं कई मृत्यु को प्राप्त हो चुके हैं।  वर्तमान में भेल कॉरपोरेट प्रबंधन द्वारा भेल में कोरोना संक्रमित कर्मचारियों को स्वयं के इलाज / आइसोलेशन की अवधि हेतु विशेष आकस्मिक अवकाश नहीं दिया जा रहा है जो कि व्यवहारिक एवं तर्कसंगत नहीं है। जबकि पूर्व में यह सुविधा दी जा चुकी है। यूनियन द्वारा यह मांग दिनांक 19.04.21 के पम्पलेंट में भी की गई थी।ऐसे में यूनियन ने पुनः महारत्न संस्थान NTPC द्वारा अपने कर्मचारियों को कोरोना संक्रमित होने पर विशेष आकस्मिक अवकाश (15 दिन की अवधि )दिये जाने की सुविधा जो कि NTPC द्वारा दिनांक 07.05.21 को परिपत्र द्वारा जारी कर शुरू क...

दिनांक 26 मार्च 2022, EL एनकेशमेंट ( अर्जित अवकाश के नकदीकरण) को लेकर जारी परिपत्र से संबंधित आवश्यक सूचना

श्रमिक हित मे सदैव तत्पर,BSSU दिनांक 26 मार्च 2022,  EL एनकेशमेंट ( अर्जित अवकाश के नकदीकरण) को लेकर जारी परिपत्र से संबंधित आवश्यक सूचना दिनांक 6/09/2019 को अर्जित अवकाश नकदीकरण के निलंबन को लेकर जारी परिपत्र के समय किया गया विरोध(BSSU पम्पलेट)👇