BSSU यूनियन द्वारा कोरोना संक्रमण से मृत कर्मचारियों के "एक आश्रित को स्थाई नौकरी"दिए जाने की मांग को उठाते हुए प्लांट में पोस्टर चस्पा
BSSU/रिपोर्ट
भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन, BSSU द्वारा विगत दिनों में कोरोना संक्रमण के कारण भेल कर्मचारियों की हुई मृत्यु के कारण उनका परिवार संकट में आ गया है । उनको हो रही आर्थिक दिक्कतों के स्थाई निदान हेतु यूनियन द्वारा मृत कर्मचारियों के "एक आश्रित को स्थाई नौकरी" दिए जाने की मांग को उठाते हुए प्लांट में पोस्टर चस्पा कर भेल प्रबंधन से निम्न मांग की गई कि :-
1.कोरोना संक्रमण से मृतक भेल कर्मचारियों के आश्रित को शीघ्र अति शीघ्र स्थाई नौकरी दो ।
2.भविष्य के लिए मृतक भेल कर्मचारियों के आश्रित को स्थाई नौकरी देने हेतु पॉलिसी को शीघ्र लागू करो
की मांग को पुरजोर तरीके से उठाया गया व यूनियन द्वारा कोरोना महामारी के कारण मृत भेल कर्मचारियों को भी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
श्रमिक हित में सदैव तत्पर : BSSU
Comments
Post a Comment