भेल हरिद्वार में मान्यता प्राप्त यूनियनों का कार्यकाल (04 वर्ष+अतिरिक्त 01 वर्ष)पूर्णतः समाप्त व दो माह से लंबित हो चुके यूनियन के मान्यता के चुनाव अति शीघ्र कराओ-BSSU
BSSU/ रिपोर्ट
सम्मानित साथियों,
आप सभी का प्रिय एवं जुझारू संगठन भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , BSSU विगत कई दिनों से यूनियन मान्यता के चुनाव शीघ्र कराने के लिए पूर्ण रूप से संघर्षरत है। प्रबन्धन से पत्राचार , सोशल मीडिया पर विरोध आदि के बाद यूनियन द्वारा आज भी इस मांग को हर हाल में पूरा कराने एवं भेल प्रबंन्धन पर इस गंभीर विषय पर दबाव बनाने हेतु प्लांट के अंदर "भेल प्रबंधन यूनियन के मान्यता के चुनाव शीघ्र कराओ" के संबंध में निम्न पोस्टर यूनियन द्वारा चस्पा कर चुनाव को शीघ्र करवाने की पुरज़ोर मांग की गई है ।
BSSU जिन्दाबाद✊✊
Comments
Post a Comment