Skip to main content

कोरोना के कारण विद्यालय द्वारा ऑनलाइन शिक्षण दिए जाने की स्थिति में न्यू प्रवेश प्रेप जूनियर वर्ष 2020-21 का वार्षिक शुल्क 8000 रुपये अभिभावकों को किया जाए वापस या मासिक शुल्क में समायोजित-BSSU

BSSU/न्यूज़ 
भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , BSSU द्वारा वर्ष 2021 22 में कक्षा प्रेप-जूनियर में प्रवेश होने वाले बच्चों के अभिभावकों से एनुअल चार्ज के रूप में लिये गये 8000 रू प्रति वर्ष को कक्षाएं न खुलने के कारण वापस कर आगामी ट्यूशन फीस में एडजस्ट किये जाने के संबंध में यूनियन के महामंत्री प्रशांत दीप गुप्ता जी द्वारा श्री कुलभूषण बत्रा जी ,अध्यक्ष, दिल्ली पब्लिक स्कूल मेनेजमेंट बोर्ड रानीपुर,भेल हरिद्वार को एक पत्र प्रेषित किया गया जिसमें कहा गया कि डीपीएस हरिद्वार प्रबंधन द्वारा वर्ष 2021 में प्रेप-जूनियर में जिन बच्चों का एडमिशन किया गया था उनसे स्कूल प्रबंधन द्वारा अन्य शुल्कों के अतिरिक्त एनुअल चार्ज 8000 रू जो कि प्रतिवर्ष लिया जाता है एडमिशन के समय लिया गया था कोविड के परिवेश में भविष्य में शीघ्र स्कूल ना खुलने के कारण इस एनुअल चार्ज को न लिये जाने की बात अभिभावकों द्वारा उस समय की गई थी किंतु स्कूल प्रबंधन द्वारा भविष्य में स्कूल खुलने की संभावना को मानते हुए यह एनुअल चार्ज उस समय माफ नहीं कर अभिभावकों से यह शुल्क ले लिया गया था इस पर अब यूनियन का कथन है कि चूँकि स्कूल विगत काफी माह से बंद हैं एवं कोविड से सावधानी के कारण प्रेप-जूनियर कक्षाओं के खुलने की संभावना अभी नजर नहीं आ रही हैं अतः इन परिस्थितियों को देखते हुए यूनियन की पुरजोर मांग है कि हाल ही में वर्ष 2021- 22 में जो नए एडमिशन हुए हैं उनमें अभिभावकों से पूर्व में लिया जा चुका 8000 रू / प्रति वर्ष  एनुअल चार्ज अभिभावकों को वापस किया जाये या छात्र / छात्रा के आगामी दूसरे एवं तीसरे क्वार्टर की ट्यूशन फीस में इस राशी को एडजस्ट कर दिया जाये जिससे कि अभिभावकों को आर्थिक राहत प्राप्त हो सके।

Comments

Popular posts from this blog

BSSU की बैलेट क्रम संख्या-10 , चुनाव चिन्ह : हथौड़ा

BSSU रिपोर्ट BSSU भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन चुनांव चिन्ह हथौड़ा को बैलेट क्रम संख्या 10 मिली है।  BSSU ने भेल के सभी श्रमिक साथियों से अपील की है कि दिनांक 23 जून 2022 को होने वाले यूनियन्स के मॉन्यता के चुनाव में बैलेट *क्रम संख्या 10 , चुनाव चिन्ह :"हथौड़ा"* के निशान पर मुहर लगाकर भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , *BSSU* को भारी मतों से विजयी बनाएं । BSSU की कामयाबी सभी भेल श्रमिकों की अपनी कामयाबी होगी। नमूना बैलेट

BSSU ने NTPC की भांति भेल में भी कोरोना संक्रमित कर्मचारियों को (15 दिन की) Special Casual Leave दिये जाने की मांग/NTPC आदेश की प्रतिलिपि की प्रेषित

BSSU/रिपोर्ट भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , BSSU द्वारा एक पत्र प्रेषित कर (ई-मेल द्वारा) श्रीमान निदेशक (मा.स.) बी.एच.ई.एल.,नई दिल्ली को NTPC की भांति भेल के कोरोना संक्रमित कर्मचारियों को (15 दिन की) Special Casual Leave दिये जाने की मांग करते हुए प्रेषित किया गया है। वर्तमान में देश में फैली कोरोना महामारी से हमारा बीएचईएल भी अछूता नहीं है। अब तक हमारे भेल परिवार के कई कर्मचारी इससे संक्रमित हो चुके हैं एवं कई मृत्यु को प्राप्त हो चुके हैं।  वर्तमान में भेल कॉरपोरेट प्रबंधन द्वारा भेल में कोरोना संक्रमित कर्मचारियों को स्वयं के इलाज / आइसोलेशन की अवधि हेतु विशेष आकस्मिक अवकाश नहीं दिया जा रहा है जो कि व्यवहारिक एवं तर्कसंगत नहीं है। जबकि पूर्व में यह सुविधा दी जा चुकी है। यूनियन द्वारा यह मांग दिनांक 19.04.21 के पम्पलेंट में भी की गई थी।ऐसे में यूनियन ने पुनः महारत्न संस्थान NTPC द्वारा अपने कर्मचारियों को कोरोना संक्रमित होने पर विशेष आकस्मिक अवकाश (15 दिन की अवधि )दिये जाने की सुविधा जो कि NTPC द्वारा दिनांक 07.05.21 को परिपत्र द्वारा जारी कर शुरू क...

दिनांक 26 मार्च 2022, EL एनकेशमेंट ( अर्जित अवकाश के नकदीकरण) को लेकर जारी परिपत्र से संबंधित आवश्यक सूचना

श्रमिक हित मे सदैव तत्पर,BSSU दिनांक 26 मार्च 2022,  EL एनकेशमेंट ( अर्जित अवकाश के नकदीकरण) को लेकर जारी परिपत्र से संबंधित आवश्यक सूचना दिनांक 6/09/2019 को अर्जित अवकाश नकदीकरण के निलंबन को लेकर जारी परिपत्र के समय किया गया विरोध(BSSU पम्पलेट)👇