भेल पेट्रोल पंप पेट्रोल वितरण न होने की स्तिथि में इंटरनेट पोर्टल या पंजीकृत मोबाइल पर टेक्स्ट संदेश से दे सूचना,रिजर्व रखे पेट्रोल-BSSU
BSSU/रिपोर्ट
BSSU द्वारा भेल परिसर में स्थित पैट्रोल पम्प पर पैट्रोल वितरण सुचारू रूप से न हो पाने एवं वितरण न होने कि स्थिति में विधिवत सूचना के लिये कोई माध्यम न होने के कारण कर्मचारियों को हो रही असुविधा को देखते हुए यूनियन के महामंत्री प्रशांत दीप गुप्ता जी द्वारा श्रीमान सुशील कुमार आर्या जी , सचिव , भेल एम्पलाईज वेलफेयर सोसाइटी बी.एच.ई.एल., रानीपुर, हरिद्वार को पत्र (ई-मेल द्वारा) द्वारा प्रेषित किया गया है यूनियन द्वारा कहा गया कि भेल , हरिद्वार परिसर में भेल एम्पलाईज वेलफेयर सोसाइटी के अंतर्गत संचालित पैट्रोल पम्प पर पैट्रोल वितरण सुचारू रूप से न हो पाने एवं वितरण न होने कि स्थिति में कर्मचारियों / उपभोगताओं को विधिवत सूचना के लिये कोई उचित माध्यम न होने से भेल कर्मचारियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है । प्राय: देखा जा रहा है कि पैट्रोल पम्प पर कभी भी यकायक लिख दिया जाता है कि पैट्रोल उपलब्ध नहीं हैं । जिससे पैट्रोल डलवाने आये कर्मचारियों को अकस्मात रूप से बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ता है । बहुत से कर्मचारियों की स्थिति यह हो जाती है कि उनके वाहन में किसी अन्य पैट्रोल पम्प पर जाने लायक भी तेल भी नहीं होता है ।जब्कि अन्य पैट्रोल पम्प ज्वालापुर या शिवालिक नगर, गैस प्लांट के पास हैं जो कि यहाँ से कई किलोमीटर दूर है । इस कारण उन्हें भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है । अत: कर्मचारियों को हो रही इस असुविधा के स्थाई निदान के सम्बंध में यूनियन पुरजोर माँग करती है कि इस प्रकार की स्थिति से बचने के लिये जिस दिन पट्रोल वितरण नहीं होगा उसकी सूचना अधिकांश कर्मचारियों को देने हेतु यह सूचना इंटरनेट पोर्टल एवं उपभोक्ताओं के मोबाईल पर टेक्सट मेसेज से दी जाये एवं पैट्रोल वितरण जब भी बंद किया जाये तो उचित मात्रा में थोड़ा तेल रिजर्व में रखा जाये व जो उपभोक्ता तेल डलवाने आ गए है एवं उनके वाहनों में बिल्कुल भी तेल न हो तो उन्हें न्यूनतम 01 लीटर तेल अवशय उपलब्ध कराया जाये जिससे उन्हें किसी प्रकार की भारी असुविधा का सामना न करना पड़े ।
Comments
Post a Comment