BSSU ने माननीय CMD,भेल के हरिद्वार आगमन पर उनसे लंबित पड़े यूनियनों के मान्यता चुनाव सितंबर माह 2021 में कराए जाने व श्रमिकों की ज्वलंत समस्याओं के शीघ्र समाधान कराए जाने की पुरजोर मांग की
BSSU/रिपोर्ट
BSSU द्वारा आज 10.08.21 को अपने पैम्पलेन्ट में समस्त साथियों को 75 वें स्वतंत्रता दिवस , टोकियो ओलम्पिक में समस्त खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की शुभकामनाएं प्रेषित की गई एवं माननीय CMD , भेल श्री नलिन सिंघल जी के हरिद्वार आगमन पर उनका अभिनंदन करते हुए उनसे भेल जेसीएम के समाप्त हो चुके कार्यकाल का पुनर्गठन कर भेल हरिद्वार में यूनियनों के मान्यता के चुनाव सितम्बर 2021 में कराए जाने की पुरजोर मांग की गई व कर्मचारियों को एक करोड़ का टर्म प्लान , एक मृतक आश्रित को स्थाई नौकरी, श्रमिको के देय पी.पी. एवं एस आई पी, सम्मान जनक इंसेटिव की मांग को भी उठाया गया, BSSU द्वारा अपनी आगामी नव निर्वाचित कार्यकारिणी वर्ष 2021 -24 की घोषणा भी की गई। मजदूर एकता जिंदाबाद।

Comments
Post a Comment