BSSU ने की HRDC विभाग में हो रही चोरियों पर रोक लगाने हेतु दोनों गेटों पर होमगार्ड नियुक्त किये जाने की मांग
BSSU/रिपोर्ट
BSSU द्वारा श्रीमान महाप्रबंधक ( मा.स.) बी.एच.ई.एल., रानीपुर हरिद्वार को पत्र प्रेषित कर अवगत कराया कि बीती शुक्रवार रात को एच.आर.डी.सी. में टूल क्रिब स्टोर से चोरों द्वारा एक कूलर एवं अन्य सामान चोरी कर लिया है । विगत कुछ दिन पूर्व में भी एच.आर.डी.सी. में चोरियों की अन्य घटनाएं हो चुकी हैं । उक्त सभी घटनाओं को देखते हुए यूनियन द्वारा उच्च प्रबंधन से एच.आर.डी.सी. में सुरक्षा हेतु दोनों गेटों पर पूर्व की भाँति होमगार्ड नियुक्त किये जाने की मांग की । जिससे इस प्रकार की हो रही चोरियों से भेल को हो रही आर्थिक हानि पर विराम लगाया जा सके।
BSSU द्वारा प्रचारित एवं प्रसारित
Comments
Post a Comment