Skip to main content

हरिद्वार भेल टाऊनशिप की सड़को की मरम्मत / पुन:निर्माण शीघ्र हो-BSSU


BSSU/रिपोर्ट

भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन,  BSSU द्वारा हरिद्वार टाऊनशिप की सड़को की मरम्मत / पुन:निर्माण  हेतु   श्रीमान विजय सिंह चौहान , वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक, सम्पंदा विभाग, बी.एच.ई.एल., रानीपुर हरिद्वार को पत्र प्रेषित किया गया है यूनियन के महामंत्री प्रशांत दीप गुप्ता जी ने कहा कि पूर्व में भी प्रबंधन को दिनाँक:- 06.08.2020  को भेल टाऊनशिप की सड़कों के सम्बंध में अवगत कराया गया था । जिसके बाद कुम्भ काल में भेल टाऊनशिप की सड़कों जैसे:- 01. सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल, सेक्टर - 02 ,रोड हम्प  के पास ,  02. खेल भवन एवं विद्या मंदिर सेक्टर-01 के बीच की सड़क , 03. सामुदायिक केंद्र सेक्टर-04 के बाहर की सड़क  , 04. ज्ञान दीप स्कूल , पोस्ट ऑफिस सेक्टर-03 एवं स्वर्ण जयंती पार्क के सामने की सड़क,  05. फाऊंड्री गेट से धीरवाली कि तरफ की सड़क आदि अन्य का पेचिंग वर्क किया गया था । किंतु इस बरसात में पूर्व में की गई सड़कों की पेचिंग पूरी तरह से उखड़ गई है एवं पूर्व की भांति गढ्डे हो चुके हैं  । जिससे भेल कर्मचारियों , स्कूली बच्चों , बुजुर्गों , महिलाओं को आने जाने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है  एवं जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है ।अतः इन खराब हो चुकी  सड़कों का पुन: निर्माण शीघ्र कराया जाये ।  प्राय: देखा जा रहा है कि इन क्षेत्रों में  सड़को पर बरसात का पानी काफी एकत्र हो जाता है जिस कारण यह सड़के शीघ्र टूट जाती हैं । जिसके चलते गड्ढों में भरने वाले पानी की निकासी की भी समुचित व्यवस्था की मांग भी की गई।

Comments

Popular posts from this blog

BSSU की बैलेट क्रम संख्या-10 , चुनाव चिन्ह : हथौड़ा

BSSU रिपोर्ट BSSU भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन चुनांव चिन्ह हथौड़ा को बैलेट क्रम संख्या 10 मिली है।  BSSU ने भेल के सभी श्रमिक साथियों से अपील की है कि दिनांक 23 जून 2022 को होने वाले यूनियन्स के मॉन्यता के चुनाव में बैलेट *क्रम संख्या 10 , चुनाव चिन्ह :"हथौड़ा"* के निशान पर मुहर लगाकर भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , *BSSU* को भारी मतों से विजयी बनाएं । BSSU की कामयाबी सभी भेल श्रमिकों की अपनी कामयाबी होगी। नमूना बैलेट

BSSU ने NTPC की भांति भेल में भी कोरोना संक्रमित कर्मचारियों को (15 दिन की) Special Casual Leave दिये जाने की मांग/NTPC आदेश की प्रतिलिपि की प्रेषित

BSSU/रिपोर्ट भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , BSSU द्वारा एक पत्र प्रेषित कर (ई-मेल द्वारा) श्रीमान निदेशक (मा.स.) बी.एच.ई.एल.,नई दिल्ली को NTPC की भांति भेल के कोरोना संक्रमित कर्मचारियों को (15 दिन की) Special Casual Leave दिये जाने की मांग करते हुए प्रेषित किया गया है। वर्तमान में देश में फैली कोरोना महामारी से हमारा बीएचईएल भी अछूता नहीं है। अब तक हमारे भेल परिवार के कई कर्मचारी इससे संक्रमित हो चुके हैं एवं कई मृत्यु को प्राप्त हो चुके हैं।  वर्तमान में भेल कॉरपोरेट प्रबंधन द्वारा भेल में कोरोना संक्रमित कर्मचारियों को स्वयं के इलाज / आइसोलेशन की अवधि हेतु विशेष आकस्मिक अवकाश नहीं दिया जा रहा है जो कि व्यवहारिक एवं तर्कसंगत नहीं है। जबकि पूर्व में यह सुविधा दी जा चुकी है। यूनियन द्वारा यह मांग दिनांक 19.04.21 के पम्पलेंट में भी की गई थी।ऐसे में यूनियन ने पुनः महारत्न संस्थान NTPC द्वारा अपने कर्मचारियों को कोरोना संक्रमित होने पर विशेष आकस्मिक अवकाश (15 दिन की अवधि )दिये जाने की सुविधा जो कि NTPC द्वारा दिनांक 07.05.21 को परिपत्र द्वारा जारी कर शुरू क...

दिनांक 26 मार्च 2022, EL एनकेशमेंट ( अर्जित अवकाश के नकदीकरण) को लेकर जारी परिपत्र से संबंधित आवश्यक सूचना

श्रमिक हित मे सदैव तत्पर,BSSU दिनांक 26 मार्च 2022,  EL एनकेशमेंट ( अर्जित अवकाश के नकदीकरण) को लेकर जारी परिपत्र से संबंधित आवश्यक सूचना दिनांक 6/09/2019 को अर्जित अवकाश नकदीकरण के निलंबन को लेकर जारी परिपत्र के समय किया गया विरोध(BSSU पम्पलेट)👇