BSSU द्वारा श्रमिकों को SIP/बोनस , PPP के दीपावली पूर्व भुगतान के विषय में श्रीमान निदेशक (मा.स.) बीएचईएल, दिल्ली को एक पत्र प्रेषित किया गया ।यूनियन के महामंत्री प्रशांत दीप गुप्ता का कहना है कि श्रमिकों का वित्तिय वर्ष 2019-20 का PPP एवं SIP / बोनस को देय हुए 01 वर्ष से अधिक बीत चुका है किंतु इस सम्बंध में किसी भी प्रकार की कोई राशि प्रबंधन द्वारा अब तक श्रमिको को नहीं दी गई है । जो कि श्रमिकों के प्रति प्रबंधन का उदासीन व्यवहार है । विगत वित्तिय वर्ष 2020 - 21 को भी पूर्ण होने में 06 माह होने जा रहे हैं किंतु इस वित्तिय वर्ष का भी अभी तक PPP का भुगतान जो कि ( विगत वर्ष को छोड़ कर ) सामन्यत: जुलाई - अगस्त माह तक कर दिया जाता रहा है अभी तक नहीं किया गया है । अत: इस प्रकार से PPP एवं SIP / बोनस भुगतान में हो रहे निरंतर भारी विलम्ब से उत्पादन में दिन रात अपना योगदान देने वाले समस्त श्रमिक वर्ग में बेहद हताशा में है जो कि किसी भी प्रकार से संस्थान हित में नहीं है । भारत वर्ष का सबसे बड़ा पर्व दीपावली आगामी दिनाँक 04.11.2021 को है अतःउक्त त्यौहार के महत्व एवं सभी श्रमिकों की खुशी को ध्यान में रखते हुए आगामी दीपावली से पूर्व वित्तिय वर्ष 2020 - 21 SIP / बोनस एवं PPP और वित्तिय वर्ष 2019-20 SIP / बोनस एवं PPP हेतु सम्मानजनक राशी का भुगतान समस्त श्रमिक वर्ग को प्रबंधन द्वारा अवशय किया जाये । जिससे समस्त श्रमिक दीपावली पर्व को अपने परिवार के साथ उत्साह पूर्वक मना सके एवं उत्पादन में उत्साह पूर्वक योगदान दे सकें ।
श्रमिक हित मे सदैव तत्पर : BSSU
Comments
Post a Comment