Skip to main content

भेल कॉरपोरेट प्रबंधन की हठधर्मिता के खिलाफ झंडे डंडे की प्रतिस्पर्धा को दर किनार कर काले झंडे दिखा विरोध प्रकट करेंगे भेल कर्मचारी-BSSU

BSSU/रिपोर्ट

दीपावली (04.11.21) में मात्र 20 दिन शेष रह गये हैं ।  BSSU की कॉरपोरेट प्रबंधन से पुरजोर माँग है की  02 वर्षों के देय PPP एवं SIP / बोनस एवं अन्य ज्वलंत माँगों के एजेंडे पर जेसीएम की तिथि की घोषणा शीघ्र करे। यदि प्रबंधन द्वारा शीघ्र जेसीएम की तिथि की घोषणा नहीं की जाती है तो  यूनियन भेल श्रमिकों की PPP एवं SIP / बोनस एवं अन्य निम्न ज्वलंत माँगों को पूरा कराने हेतु यूनिट के तमाम श्रमिक साथियों के साथ कॉरपोरेट प्रबंधन की विगत वर्ष की भाँति इस बार भी पुन: की जा रही हठ धर्मिता के खिलाफ दिनाँक :  20.10.21 , बुधवार को दोपहर 3.00 बजे हीप , मेन गेट पर  ‘ काले झंडे ’  दिखा कर पुरजोर “विरोध  प्रदर्शन”  करेगी।

⚫यूनियन के मान्यता के चुनाव शीघ्र अति शीघ्र कराये जाएं ।

⚫ श्रमिकों का 01 करोड़ रू का  ग्रुप टर्म इंश्योरेंस प्लान शीघ्र लागू किया जाये ।

⚫ भेल मृतक कर्मचारियों के आश्रित को उसकी योग्यतानुसार भेल में स्थाई नौकरी दी जाये ।  

⚫भेल कम्यूनिटी सेंटर के 09 वर्षों से लम्बित चुनाव शीघ्र कराये जाएं ।

⚫ नव वर्ष उपहार 2021 ( लम्बित )  एवं 2022 का वितरण जनवरी 2022 तक अवशय किया जाये।

⚫ पाँचवे फेस का शीघ्र समाधान कर कर्मचरियों को प्लाट / सोसाइटीनुमा फलैट शीघ्र आवंटित की जाये। 

⚫ मेडिकल डिपेंडेंसी सीलिंग लिमिट को 1500 रू से बढ़ाकर 15000 रू किया जाये।

⚫ संविदा श्रमिकों को सुचारू रूप से 08 माह का रोजगार दिया जाये।


अपील :-सभी श्रमिक साथियों , श्रम संगठनों, एसोशियेशंस / फैड्रेशन्स प्रतिनिधियों से निवेदन है कि आपसी झंडे-डंडे की प्रतिस्पर्धा को दर किनार कर सोई प्रबंधिका को जगाने विरोध प्रदर्शन में अवशय पहुँचें ।

श्रमिक हित मे सदैव तत्पर-BSSU

Comments

Popular posts from this blog

BSSU की बैलेट क्रम संख्या-10 , चुनाव चिन्ह : हथौड़ा

BSSU रिपोर्ट BSSU भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन चुनांव चिन्ह हथौड़ा को बैलेट क्रम संख्या 10 मिली है।  BSSU ने भेल के सभी श्रमिक साथियों से अपील की है कि दिनांक 23 जून 2022 को होने वाले यूनियन्स के मॉन्यता के चुनाव में बैलेट *क्रम संख्या 10 , चुनाव चिन्ह :"हथौड़ा"* के निशान पर मुहर लगाकर भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , *BSSU* को भारी मतों से विजयी बनाएं । BSSU की कामयाबी सभी भेल श्रमिकों की अपनी कामयाबी होगी। नमूना बैलेट

BSSU ने NTPC की भांति भेल में भी कोरोना संक्रमित कर्मचारियों को (15 दिन की) Special Casual Leave दिये जाने की मांग/NTPC आदेश की प्रतिलिपि की प्रेषित

BSSU/रिपोर्ट भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , BSSU द्वारा एक पत्र प्रेषित कर (ई-मेल द्वारा) श्रीमान निदेशक (मा.स.) बी.एच.ई.एल.,नई दिल्ली को NTPC की भांति भेल के कोरोना संक्रमित कर्मचारियों को (15 दिन की) Special Casual Leave दिये जाने की मांग करते हुए प्रेषित किया गया है। वर्तमान में देश में फैली कोरोना महामारी से हमारा बीएचईएल भी अछूता नहीं है। अब तक हमारे भेल परिवार के कई कर्मचारी इससे संक्रमित हो चुके हैं एवं कई मृत्यु को प्राप्त हो चुके हैं।  वर्तमान में भेल कॉरपोरेट प्रबंधन द्वारा भेल में कोरोना संक्रमित कर्मचारियों को स्वयं के इलाज / आइसोलेशन की अवधि हेतु विशेष आकस्मिक अवकाश नहीं दिया जा रहा है जो कि व्यवहारिक एवं तर्कसंगत नहीं है। जबकि पूर्व में यह सुविधा दी जा चुकी है। यूनियन द्वारा यह मांग दिनांक 19.04.21 के पम्पलेंट में भी की गई थी।ऐसे में यूनियन ने पुनः महारत्न संस्थान NTPC द्वारा अपने कर्मचारियों को कोरोना संक्रमित होने पर विशेष आकस्मिक अवकाश (15 दिन की अवधि )दिये जाने की सुविधा जो कि NTPC द्वारा दिनांक 07.05.21 को परिपत्र द्वारा जारी कर शुरू क...

दिनांक 26 मार्च 2022, EL एनकेशमेंट ( अर्जित अवकाश के नकदीकरण) को लेकर जारी परिपत्र से संबंधित आवश्यक सूचना

श्रमिक हित मे सदैव तत्पर,BSSU दिनांक 26 मार्च 2022,  EL एनकेशमेंट ( अर्जित अवकाश के नकदीकरण) को लेकर जारी परिपत्र से संबंधित आवश्यक सूचना दिनांक 6/09/2019 को अर्जित अवकाश नकदीकरण के निलंबन को लेकर जारी परिपत्र के समय किया गया विरोध(BSSU पम्पलेट)👇