Skip to main content

भेल द्वारा आयोजित आगामी ऑनलाइन JCM में श्रमिकों के 02 वर्ष से देय बोनस/SIP, पी पी का भुगतान एवं कर्मचारियों की अन्य ज्वलंत मांगों का समाधान किया जाए-BSSU

BSSU/रिपोर्ट(ज्ञापन सौंपते BSSU के पदाधिकारी)
BSSU/रिपोर्ट

BSSU के एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा श्रीमान अनिल कपूर जी , निदेशक ( मा.स.) ,बी.एच.ई.एल. को  दिनाँक 06.01.22 को होने जा रही ऑनलाईन जेसीएम में ज्वलंत समस्याओं के समाधान के सम्बंध में जी.एम.(एच. आर.) के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया गया है उक्त विषय पर श्री दुर्गा प्रसाद पात्रो (वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक , IR विभाग) एवं अमित पात्रा( प्रबन्धक,IR) से यूनियन द्वारा वार्ता की और उन्हें ज्ञापन सौंपा व कहा गया की भेल प्रबंधन से यूनियन की पुरजोर माँग है की इस आगामी जेसीएम में अन्य एजेंडों के अतिरिक्त श्रमिकों की ज्वलंत माँगो पर गम्भीरता पूर्वक विचार कर इनका समाधान अवशय किया जाये।वार्ता एवं ज्ञापन सौंपते समय यूनियन अध्यक्ष जसविंदर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव बाली ,  महामंत्री प्रशान्त दीप गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष दीपक कुमार उपस्थित रहे व कर्मचारियों की इन ज्वलंत मांगों को प्रबंधन के समक्ष पुरजोर तरीके से रखा जिनका आगामी JCM में निस्तारण किया जाए।
👉श्रमिकों के विगत 02 वर्ष से देय बोनस / SIP , PPP का भुगतान किया जाये ।
👉भेल मृतक कर्मचारी  के आश्रितों को उनके सुचारू जीवन यापन के लिये भेल में उन्हें योग्यतानुसार स्थाई नौकरी दी जाये।
👉जैसा कि 01 अक्टूबर 2021 से कर्मचारियों का डी.ए. 25% से अधिक हो चुका है अत: पूर्व में हुए वेज समजौते को लागू करते हुई एच.आर.ए. में बढ़ोत्तरी की जाये एवं एरियर सहित बढ़े हुए एच.आर.ए. का भुगतान किया जाना सुनिशित किया जाये ।
👉देर रात्री अल्पाहार भत्ते (LNSA) का पुन: निर्धारण शीघ्र किया जाये एवं लैप टॉप का रिम्बर्समेंट पुन: शुरू किया जाये।
👉 जैसा कि वर्तमान में यूनियन के मान्यता के चुनाव की अवधि के 5.5 वर्ष से अधिक हो चुके है  BSSU द्वारा चुनाव शीघ्र अति शीघ्र करवाने की पुरज़ोर माँग को पूर्व में भी दिनांक 19.11.20 एवं 08.07.21, 10.08.21 को पत्र एवं पेम्पलेट में भी पुरजोर तरीके से उठाया जा चुका है । अत: यूनियन की प्रबंधन से पुरजोर माँग है की लोकतांत्रिक प्रकिया का सम्मान करते हुए भेल, हरिद्वार में यूनियन की मान्यता के चुनाव की सहमति इस जेसीएम में कायम की जाये व वित्तिय वर्ष 2021-22 के उत्पादन के पूर्ण होने के बाद मान्यता के चुनाव अवशय सम्पन्न कराए जाएं ।
👉भेल, हरिद्वार के कर्मचारियों  के मकान बनाने के लिये जो पाँचवे फेस की जमीन कर्मचारियों को  आवंटन किये जाने हेतु वर्ष 2005 से पड़ी है । जिसका आवंटन 16 वर्ष से अभी तक नहीं हो सका है । इस पर यूनियन की पुरजोर माँग है कि पाँचवे फेस की जमीन को प्लाटों / मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के आवँटन में आ रही बाधाओं का शीघ्र निस्तारण कर यह कार्य शीघ्र सम्पन्न कराया जाये ।
👉विगत वर्षों में हजारों श्रमिकों के सेवानिवृत होने के बाद भेल में कामगारों की संख्या में काफी कमी आ गई है व आर्टिजंस की भर्ती लगभग पिछले 07 वर्षों से बंद पड़ी है । अत: आर्टिजंस की आगामी भर्ती शीघ्र की जाये । जिससे उत्पादन सुचारू रूप से चलता रहे ।
👉यूनियन की भेल उच्च प्रबंधन से पुरजोर माँग  है कि भेल हरिद्वार में  “ बी.एच.ई.एल. एम्पलाईज कम्यूनिटी सेंटर सोसाइटी”  के लम्बित चुनाव को पूर्व की भाँति  लोकतांत्रिक विधि से शीघ्र अति शीघ्र कराने का कष्ट करें । जिससे अन्य भेल कर्मचारियों को भी इस सोसाइटी के प्रतिनिधित्व करने सुअवसर शीघ्र प्राप्त हो सके ।
 👉भेल हरिद्वार में कई दशकों से लम्बित पड़ी इंसेटिव स्कीम को अन्य यूनिटों की भाँति शीघ्र रिवाईजड किया जाये ।
 👉मेडिकल डिपेंडन्सी सीलिंग लिमिट को 1500 रू से बढ़ाकर 15000 रू किया जाये जिससे  भेल कर्मचारियों के आश्रितों को सुचारू रूप से चिकित्सा का लाभ मिल सके ।
 👉शॉप फ्लोर में जहाँ आवश्यक स्थितियों में अतिरिक्त कार्य कराया जाता है वहाँ पर ओवरटाईम दिया जाये एवं त्यौहार , संडे आदि में कार्य की स्थिति में डबल C - off दिया जाये।
👉भेल के सेवारत एवं सेवानिवृत कर्मचारियों की गुणवत्ता युक्त चिकित्सा / रेफर / बिल रिम्बर्समेंट आदि सुचारू रूप से किये जायें व डॉक्टर्स व पेरामैडिकल स्टाफ की भर्ती शीघ्र की जाये ।
 👉 संविदा श्रमिकों को 08 माह रोजगार दिया जाना सुनिश्चित किया जाये ।
 

Comments

Popular posts from this blog

BSSU की बैलेट क्रम संख्या-10 , चुनाव चिन्ह : हथौड़ा

BSSU रिपोर्ट BSSU भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन चुनांव चिन्ह हथौड़ा को बैलेट क्रम संख्या 10 मिली है।  BSSU ने भेल के सभी श्रमिक साथियों से अपील की है कि दिनांक 23 जून 2022 को होने वाले यूनियन्स के मॉन्यता के चुनाव में बैलेट *क्रम संख्या 10 , चुनाव चिन्ह :"हथौड़ा"* के निशान पर मुहर लगाकर भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , *BSSU* को भारी मतों से विजयी बनाएं । BSSU की कामयाबी सभी भेल श्रमिकों की अपनी कामयाबी होगी। नमूना बैलेट

BSSU ने NTPC की भांति भेल में भी कोरोना संक्रमित कर्मचारियों को (15 दिन की) Special Casual Leave दिये जाने की मांग/NTPC आदेश की प्रतिलिपि की प्रेषित

BSSU/रिपोर्ट भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , BSSU द्वारा एक पत्र प्रेषित कर (ई-मेल द्वारा) श्रीमान निदेशक (मा.स.) बी.एच.ई.एल.,नई दिल्ली को NTPC की भांति भेल के कोरोना संक्रमित कर्मचारियों को (15 दिन की) Special Casual Leave दिये जाने की मांग करते हुए प्रेषित किया गया है। वर्तमान में देश में फैली कोरोना महामारी से हमारा बीएचईएल भी अछूता नहीं है। अब तक हमारे भेल परिवार के कई कर्मचारी इससे संक्रमित हो चुके हैं एवं कई मृत्यु को प्राप्त हो चुके हैं।  वर्तमान में भेल कॉरपोरेट प्रबंधन द्वारा भेल में कोरोना संक्रमित कर्मचारियों को स्वयं के इलाज / आइसोलेशन की अवधि हेतु विशेष आकस्मिक अवकाश नहीं दिया जा रहा है जो कि व्यवहारिक एवं तर्कसंगत नहीं है। जबकि पूर्व में यह सुविधा दी जा चुकी है। यूनियन द्वारा यह मांग दिनांक 19.04.21 के पम्पलेंट में भी की गई थी।ऐसे में यूनियन ने पुनः महारत्न संस्थान NTPC द्वारा अपने कर्मचारियों को कोरोना संक्रमित होने पर विशेष आकस्मिक अवकाश (15 दिन की अवधि )दिये जाने की सुविधा जो कि NTPC द्वारा दिनांक 07.05.21 को परिपत्र द्वारा जारी कर शुरू क...

दिनांक 26 मार्च 2022, EL एनकेशमेंट ( अर्जित अवकाश के नकदीकरण) को लेकर जारी परिपत्र से संबंधित आवश्यक सूचना

श्रमिक हित मे सदैव तत्पर,BSSU दिनांक 26 मार्च 2022,  EL एनकेशमेंट ( अर्जित अवकाश के नकदीकरण) को लेकर जारी परिपत्र से संबंधित आवश्यक सूचना दिनांक 6/09/2019 को अर्जित अवकाश नकदीकरण के निलंबन को लेकर जारी परिपत्र के समय किया गया विरोध(BSSU पम्पलेट)👇