Skip to main content

BSSU द्वारा भेल में 31 मार्च उपरांत यूनियन की मान्यता के चुनाव शीघ्र कराने हेतु सी.एम.डी. ,भेल को प्रेषित किया गया ज्ञापन

BSSU रिपोर्ट

BSSU द्वारा भेल में यूनियन की मान्यता के चुनाव कराने हेतु  सी.एम.डी. ,भेल को ज्ञापन प्रेषित किया गया व 31 मार्च के बाद चुनाव शीघ्र कराने हेतु स्थानीय प्रबन्धन से वार्ता कर पुरज़ोर दबाव बनाया गया।

भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन, BSSU द्वारा माननीय श्री नलिन सिंघल जी CMD, बी.एच.ई.एएल. को श्रीमान महाप्रबंधक (मा.सं.) बीएचईएल, रानीपुर, हरिद्वार के द्वारा यूनियन के मान्यता के चुनाव शीघ्र अति शीघ्र करवाने के संबंध में ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन श्री पी.के.श्रीवास्तव जी अपर महाप्रबंधक,(मा.स.) द्वारा लिया व वार्ता की गई यूनियन महामंत्री प्रशान्त दीप गुप्ता द्वारा कहा गया कि आगामी दिनांक 03 मई 2022 को यूनियन्स की मान्यता की कुल अवधि को 06 वर्ष पूर्ण होने वाले हैं एवं विगत 01 वर्ष से श्रमिकों की प्रबंधन में विधीगत रूप से सहभागिता लगभग समाप्त हो चुकी है एवं संवैधानिक रूप से सभी पंजीकृत यूनियन्स एक समान हो चुकी हैं । अत: यूनियन का कहना है कि 31 मार्च 2022 को इस वित्तिय वर्ष का उत्पादन समय अब पूर्ण होने को है एवं प्लांट में अन्य सभी कार्य भी सुचारू रूप से हो रहे हैं। अत: अब प्रबंधन की जिम्मेदारी बनती है कि श्रमिकों की प्रबंधन में हिस्सेदारी के सिद्धांत का अनुपालन करते हुए ‘ जेसीएम ’  का पुनर्गठन करे एवं इसी कड़ी में अन्य इकाइयों के साथ भेल , हरिद्वार में “यूनियनों के मान्यता के चुनाव” शीघ्र अति शीघ्र कराये जाएं । जिससे श्रमिकों की ज्वलंत मांगों का समाधान आगामी नवगठित जेसीएम , प्लांट काऊंसिल , शॉप काऊंसिल एवं वेल्फेयर कमेटियों के  माध्यम से हो सके ।  यूनियन द्वारा पूर्व में भी दि. 10.09.21,  08.07.21 , 19.11.20 को इस विषय को भेल, प्रबंधन के समक्ष पत्र एवं पम्पलेंट के माध्यम से उठाया जा चुका है व पुन: आपसे एवं समस्त  उच्च प्रबंधन से यह माँग की जाती है कि इस वित्तिय वर्ष के उत्पादन के बाद शीघ्र अति शीघ्र चुनाव की तिथि की घोषणा की जाये ।


यूनियन द्वारा वार्ता के दौरान शीघ्र पेट्रोल पंप शुरू करने एवं के.वी.स्कूल के प्रथम कक्षा में एडमिशन की समस्या का शीघ्र समाधान किये जाने, पूर्व की भांति स्कूल बस सुविधा देने की माँग भी पुरज़ोर तरीके से की गई एवं अस्पताल में अति उपयोगी दवाइयों की हो रही दिक्कत से अवगत कराया गया ।

      

      श्रमिक हित में सदैव तत्पर : BSSU


Comments

Popular posts from this blog

BSSU की बैलेट क्रम संख्या-10 , चुनाव चिन्ह : हथौड़ा

BSSU रिपोर्ट BSSU भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन चुनांव चिन्ह हथौड़ा को बैलेट क्रम संख्या 10 मिली है।  BSSU ने भेल के सभी श्रमिक साथियों से अपील की है कि दिनांक 23 जून 2022 को होने वाले यूनियन्स के मॉन्यता के चुनाव में बैलेट *क्रम संख्या 10 , चुनाव चिन्ह :"हथौड़ा"* के निशान पर मुहर लगाकर भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , *BSSU* को भारी मतों से विजयी बनाएं । BSSU की कामयाबी सभी भेल श्रमिकों की अपनी कामयाबी होगी। नमूना बैलेट

BSSU ने NTPC की भांति भेल में भी कोरोना संक्रमित कर्मचारियों को (15 दिन की) Special Casual Leave दिये जाने की मांग/NTPC आदेश की प्रतिलिपि की प्रेषित

BSSU/रिपोर्ट भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , BSSU द्वारा एक पत्र प्रेषित कर (ई-मेल द्वारा) श्रीमान निदेशक (मा.स.) बी.एच.ई.एल.,नई दिल्ली को NTPC की भांति भेल के कोरोना संक्रमित कर्मचारियों को (15 दिन की) Special Casual Leave दिये जाने की मांग करते हुए प्रेषित किया गया है। वर्तमान में देश में फैली कोरोना महामारी से हमारा बीएचईएल भी अछूता नहीं है। अब तक हमारे भेल परिवार के कई कर्मचारी इससे संक्रमित हो चुके हैं एवं कई मृत्यु को प्राप्त हो चुके हैं।  वर्तमान में भेल कॉरपोरेट प्रबंधन द्वारा भेल में कोरोना संक्रमित कर्मचारियों को स्वयं के इलाज / आइसोलेशन की अवधि हेतु विशेष आकस्मिक अवकाश नहीं दिया जा रहा है जो कि व्यवहारिक एवं तर्कसंगत नहीं है। जबकि पूर्व में यह सुविधा दी जा चुकी है। यूनियन द्वारा यह मांग दिनांक 19.04.21 के पम्पलेंट में भी की गई थी।ऐसे में यूनियन ने पुनः महारत्न संस्थान NTPC द्वारा अपने कर्मचारियों को कोरोना संक्रमित होने पर विशेष आकस्मिक अवकाश (15 दिन की अवधि )दिये जाने की सुविधा जो कि NTPC द्वारा दिनांक 07.05.21 को परिपत्र द्वारा जारी कर शुरू क...

दिनांक 26 मार्च 2022, EL एनकेशमेंट ( अर्जित अवकाश के नकदीकरण) को लेकर जारी परिपत्र से संबंधित आवश्यक सूचना

श्रमिक हित मे सदैव तत्पर,BSSU दिनांक 26 मार्च 2022,  EL एनकेशमेंट ( अर्जित अवकाश के नकदीकरण) को लेकर जारी परिपत्र से संबंधित आवश्यक सूचना दिनांक 6/09/2019 को अर्जित अवकाश नकदीकरण के निलंबन को लेकर जारी परिपत्र के समय किया गया विरोध(BSSU पम्पलेट)👇