BSSU रिपोर्ट
आज भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , BSSU , द्वारा श्रीमान महाप्रबंधक ( मा.स.) / अध्यक्ष, दिल्ली पब्लिक स्कूल मेनेजमेंट बोर्ड बी.एच.ई.एल., रानीपुर हरिद्वार को D.P.S. की बस सुविधा शुल्क बढ़ोत्तरी के सम्बंध में एवं बसों के संचालन हेतु IR के माध्यम से पत्र प्रेषित किया गया व उक्त कार्यवाही का विरोध करते हुए निम्न व्यक्तव्य रखे गये।
दिनाँक 30.03.22 को सोशल मिडिया के माध्यम से प्रतिनिधि यूनियंस के द्वारा दी गई जानकारी से यूनियन के संज्ञान में आया है कि D.P.S. की बस सुविधा शुल्क बढ़ोत्तरी कि जाने पर सहमति बनी है जिसे बढ़ाकर 700 रू प्रति / माह किया जा रहा है । यूनियन आपके समक्ष इस विषय पर निम्नलिखित तथ्य रखना चाहती है :-
D.P.S. की बस सुविधा शुल्क बढ़ोत्तरी के सम्बंध में 👇👇👇👇👇
#अप्रैल 2016 में 200 रू. प्रति / माह फीस थी ।
#अप्रैल 2016 से 300 रू प्रति / माह की गई यानी 50 % बढ़ोत्तरी हुई ।
#अप्रैल 2019 में 350 रू प्रति / माह की यानी 17 % बढ़ोत्तरी हुई ।
#अप्रैल 2022 से 700 रू प्रति / माह की जा रही है यानी 100 % बढ़ोत्तरी ??
विगत 06 वर्ष में कुल फीस 200 रू प्रति / माह से 700 रू / प्रति माह की बढोत्तरी यानि कुल 250 % की बढ़ोत्तरी क्या जायज कही जा सक्ती है प्रबंधन स्वंय इस पर विचार करे एवं इस बढ़ाई जाने वाली बढोत्तरी को तत्काल संशोधित कर तर्क संगत तरीके से वर्ष 2019 की भाँति 15 से 20 % तक के लगभग किया जाना ही प्रयाप्त होगा ।
भेल कर्मचारियों की DPS बस सुविधा का संचालन DPS प्रबंधन द्वारा किये जाने की सम्भावना के संबंध में।।👇👇👇👇👇
यदि भेल कर्मचारियों की D.P.S. स्कूल बस सुविधा का संचालन बीएचईएल , प्रबंधन के स्थान पर स्कूल प्रबंधन को सौंप दिया जाता है तो इससे भविष्य में की जाने वाली बस सुविधा शुल्क बढ़ोत्तरी पर बीएचईएल , प्रबंधन का किसी प्रकार का नियंत्रण कर पाना लगभग असंम्भव हो जायेगा । क्योंकि स्कूल इसे अपना मामला बतायेगा व सुविधा अपनी दरों पर ही देगा । अत: उसकी बढ़ोत्तरी को स्वीकार करना हमारी विवशता हो जायेगी । अत: प्रबंधन को स्कूल बस की सुविधा पूर्व की भाँति स्वंय ही चलानी चाहिये । क्योंकि टाऊनशिप में रहने वाले भेल कर्मचारियों के लगभग 60 – 70 % बच्चे D.P.S. में ही पढ़ रहे हैं । अत: ऐसे में प्रबंधन की भूमिका और अधिक मह्त्वपूर्ण हो जाती है । अत: यूनियन का उक्त दोनों विषय पर आपसे आग्रह है कि इस विषय पर गम्भीरता पूर्वक विचार करे व बस सुविधा शुल्क 15 से 20 % तक के लगभग किया जाये व स्कूल बस सुविधा का संचालन बीएचईएल , प्रबंधन द्वारा ही किया जाये ।
श्रमिक हित मे सदैव तत्पर : BSSU
Comments
Post a Comment