Skip to main content

DPS,भेल, हरिद्वार की मुख्य सड़क सही कराए प्रबंधन-BSSU

BSSU रिपोर्ट


BSSU द्वारा दिनांक 22.03.22 को DPS, भेल हरिद्वार की मुख्य सड़क मार्ग की मरम्मत हेतु श्रीमान महाप्रबंधक ( मा.स.एवं सम्पदा)  बी.एच.ई.एल., हरिद्वार को पत्र प्रेषित कर (ई-मेल द्वारा) अवगत कराते हुए कहा गया कि स्वर्ण जयंती पार्क के मोड़ से द्वार संख्या- 02 , दिल्ली पब्लिक स्कूल , भेल ,  हरिद्वार की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग काफी लंबे समय से क्षतिग्रस्त हो चुका है एवं उक्त मार्ग की बज़री सड़क पर ही बिखर गई है चूंकि मार्ग पर हर प्रकार का वाहन (साईकल से लेकर बड़े मोटर वाहन) का चलाना बहुत मुश्किल हो गया है । ऐसे में विद्यालय के छात्र छात्राओं एवं उनके अभिभावकों के साथ कभी भी बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है ।
   यूनियन ने मांग की है कि जल्द से जल्द समय रहते विद्यालय के नवीन सत्र (2022-23) के शुरू होने से पहले उक्त मार्ग की बिखरी हुई बज़री को हटाकर उसकी मरम्मत करवाने के कृपा करें ।


          


Comments

Popular posts from this blog

BSSU की बैलेट क्रम संख्या-10 , चुनाव चिन्ह : हथौड़ा

BSSU रिपोर्ट BSSU भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन चुनांव चिन्ह हथौड़ा को बैलेट क्रम संख्या 10 मिली है।  BSSU ने भेल के सभी श्रमिक साथियों से अपील की है कि दिनांक 23 जून 2022 को होने वाले यूनियन्स के मॉन्यता के चुनाव में बैलेट *क्रम संख्या 10 , चुनाव चिन्ह :"हथौड़ा"* के निशान पर मुहर लगाकर भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , *BSSU* को भारी मतों से विजयी बनाएं । BSSU की कामयाबी सभी भेल श्रमिकों की अपनी कामयाबी होगी। नमूना बैलेट

BSSU ने NTPC की भांति भेल में भी कोरोना संक्रमित कर्मचारियों को (15 दिन की) Special Casual Leave दिये जाने की मांग/NTPC आदेश की प्रतिलिपि की प्रेषित

BSSU/रिपोर्ट भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , BSSU द्वारा एक पत्र प्रेषित कर (ई-मेल द्वारा) श्रीमान निदेशक (मा.स.) बी.एच.ई.एल.,नई दिल्ली को NTPC की भांति भेल के कोरोना संक्रमित कर्मचारियों को (15 दिन की) Special Casual Leave दिये जाने की मांग करते हुए प्रेषित किया गया है। वर्तमान में देश में फैली कोरोना महामारी से हमारा बीएचईएल भी अछूता नहीं है। अब तक हमारे भेल परिवार के कई कर्मचारी इससे संक्रमित हो चुके हैं एवं कई मृत्यु को प्राप्त हो चुके हैं।  वर्तमान में भेल कॉरपोरेट प्रबंधन द्वारा भेल में कोरोना संक्रमित कर्मचारियों को स्वयं के इलाज / आइसोलेशन की अवधि हेतु विशेष आकस्मिक अवकाश नहीं दिया जा रहा है जो कि व्यवहारिक एवं तर्कसंगत नहीं है। जबकि पूर्व में यह सुविधा दी जा चुकी है। यूनियन द्वारा यह मांग दिनांक 19.04.21 के पम्पलेंट में भी की गई थी।ऐसे में यूनियन ने पुनः महारत्न संस्थान NTPC द्वारा अपने कर्मचारियों को कोरोना संक्रमित होने पर विशेष आकस्मिक अवकाश (15 दिन की अवधि )दिये जाने की सुविधा जो कि NTPC द्वारा दिनांक 07.05.21 को परिपत्र द्वारा जारी कर शुरू क...

दिनांक 26 मार्च 2022, EL एनकेशमेंट ( अर्जित अवकाश के नकदीकरण) को लेकर जारी परिपत्र से संबंधित आवश्यक सूचना

श्रमिक हित मे सदैव तत्पर,BSSU दिनांक 26 मार्च 2022,  EL एनकेशमेंट ( अर्जित अवकाश के नकदीकरण) को लेकर जारी परिपत्र से संबंधित आवश्यक सूचना दिनांक 6/09/2019 को अर्जित अवकाश नकदीकरण के निलंबन को लेकर जारी परिपत्र के समय किया गया विरोध(BSSU पम्पलेट)👇