Skip to main content

BSSU ने भेल मुख्य चिकित्सालय में चर्म रोग विशेषज्ञ की शीघ्र नियुक्ति एवं दवाइयों की सुचारू आपूर्ति को लेकर प्रबंधन से की मांग।

BSSU रिपोर्ट
भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन ,BSSU द्वारा श्रीमान महाप्रबंधक ( मा.स. )  बी.एच.ई.एल. , हरिद्वार को भेल मुख्य चिकित्सालय में चर्म रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति एवं दवाइयों की सुचारू आपूर्ति  के संबंध में एक पत्र प्रेषित किया गया । मुख्य चिकित्सालय में पूर्व चर्म रोग विशेषज्ञ की सेवानिवृत्ति के उपरांत काफी लम्बे समय से स्थाई चर्म रोग विशेषज्ञ का पद अभी तक रिक्त है जिसे अभी तक भरा नहीं गया है व अस्थाई रूप से भी कोई भी चर्म रोग विशेषज्ञ अभी तक अस्पताल में नहीं बैठ रहे हैं एवं किसी भी चर्म रोग विशेषज्ञ को अब तक पैनल पर नहीं लिया गया है । जिस कारण चर्म रोग से पीड़ित रोगियों को उपचार नहीं मिल पा रहा है। जो कि कर्मचारियों व उनके परिवार जनों के लिए काफी दिक्कत  का विषय बन गया है ऐसे में यह कर्मचारियों व उनके परिवार जनों के स्वास्थ से संबंधित अत्यंत चिंता जनक विषयक है इस ओर ध्यान देते हुए त्वरित कार्यवाही कर स्थाई चर्म रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति करवाने की मांग की या जब तक के लिए जब तक नियुक्ति नही होती किसी स्थानीय चर्म रोग क्लीनिक व उसके चिकित्सक को पैनल पर लेकर इलाज प्रदान करवाये जाने की व्यवस्था करवाने की मांग की साथ ही अस्पताल में  शुगर , बी.पी. , त्वचा, गैस आदि अन्य जैसी अन्य कई प्रमुख दवाईयों का सुचारू रूप से वितरण नहीं हो पा रहा है । जिससे कर्मचारियों को बहुत असुविधा हो रही है अतः दवाईयों कि समुचित व्यवस्था कर सुचारू रूप से वितरण कराया जाये।

Comments

Popular posts from this blog

BSSU की बैलेट क्रम संख्या-10 , चुनाव चिन्ह : हथौड़ा

BSSU रिपोर्ट BSSU भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन चुनांव चिन्ह हथौड़ा को बैलेट क्रम संख्या 10 मिली है।  BSSU ने भेल के सभी श्रमिक साथियों से अपील की है कि दिनांक 23 जून 2022 को होने वाले यूनियन्स के मॉन्यता के चुनाव में बैलेट *क्रम संख्या 10 , चुनाव चिन्ह :"हथौड़ा"* के निशान पर मुहर लगाकर भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , *BSSU* को भारी मतों से विजयी बनाएं । BSSU की कामयाबी सभी भेल श्रमिकों की अपनी कामयाबी होगी। नमूना बैलेट

BSSU ने NTPC की भांति भेल में भी कोरोना संक्रमित कर्मचारियों को (15 दिन की) Special Casual Leave दिये जाने की मांग/NTPC आदेश की प्रतिलिपि की प्रेषित

BSSU/रिपोर्ट भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , BSSU द्वारा एक पत्र प्रेषित कर (ई-मेल द्वारा) श्रीमान निदेशक (मा.स.) बी.एच.ई.एल.,नई दिल्ली को NTPC की भांति भेल के कोरोना संक्रमित कर्मचारियों को (15 दिन की) Special Casual Leave दिये जाने की मांग करते हुए प्रेषित किया गया है। वर्तमान में देश में फैली कोरोना महामारी से हमारा बीएचईएल भी अछूता नहीं है। अब तक हमारे भेल परिवार के कई कर्मचारी इससे संक्रमित हो चुके हैं एवं कई मृत्यु को प्राप्त हो चुके हैं।  वर्तमान में भेल कॉरपोरेट प्रबंधन द्वारा भेल में कोरोना संक्रमित कर्मचारियों को स्वयं के इलाज / आइसोलेशन की अवधि हेतु विशेष आकस्मिक अवकाश नहीं दिया जा रहा है जो कि व्यवहारिक एवं तर्कसंगत नहीं है। जबकि पूर्व में यह सुविधा दी जा चुकी है। यूनियन द्वारा यह मांग दिनांक 19.04.21 के पम्पलेंट में भी की गई थी।ऐसे में यूनियन ने पुनः महारत्न संस्थान NTPC द्वारा अपने कर्मचारियों को कोरोना संक्रमित होने पर विशेष आकस्मिक अवकाश (15 दिन की अवधि )दिये जाने की सुविधा जो कि NTPC द्वारा दिनांक 07.05.21 को परिपत्र द्वारा जारी कर शुरू क...

दिनांक 26 मार्च 2022, EL एनकेशमेंट ( अर्जित अवकाश के नकदीकरण) को लेकर जारी परिपत्र से संबंधित आवश्यक सूचना

श्रमिक हित मे सदैव तत्पर,BSSU दिनांक 26 मार्च 2022,  EL एनकेशमेंट ( अर्जित अवकाश के नकदीकरण) को लेकर जारी परिपत्र से संबंधित आवश्यक सूचना दिनांक 6/09/2019 को अर्जित अवकाश नकदीकरण के निलंबन को लेकर जारी परिपत्र के समय किया गया विरोध(BSSU पम्पलेट)👇