BSSU रिपोर्ट
14 अप्रैल BSSU पदाधिकारियों ने संविधान निर्माता देश रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर बृहस्पतिवार को भेल स्वर्ण जयंती पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके महान कार्यों को याद किया।भेल सेक्टर 3 में स्थित स्वर्ण जयंती पार्क में देश के प्रथम कानून मंत्री भारत रत्न आंबेडकर जी की जयंती पर भेल प्रबंधन के अधिकारियों एवं विभिन्न श्रमिक संगठनों,फेडरेशन, एशोसिएशन के पदाधिकारियों ,ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में बाबा साहब के महान कार्यों को याद किया गया।BSSU की ओर से श्रद्धा सुमन कार्यक्रम में यूनियन के महामंत्री प्रशांत दीप गुप्ता सहित संजीव बाली,सुमित कुमार,चित्रप्रकाश,विवेक सक्सेना शामिल रहे।
Comments
Post a Comment