BSSU रिपोर्ट
भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , BSSU द्वारा बी.एच. ई.एल. , हरिद्वार में ITI अप्रेंटिस,वर्ष 2022 की भर्ती के संबंध में श्रीमान महाप्रबंधक (मा.स.) बी.एच.ई.एल.,रानीपुर, हरिद्वार को पत्र प्रेषित कर कहा गया कि महोदय जैसा कि प्रत्येक वर्ष लगभग मार्च-अप्रैल माह में ITI अप्रेंटिस का बैच रख लिया जाता था । जिसका एडवरटाइजमेन्ट 02 - 03 माह पूर्व दिसंबर / जनवरी तक आ जाता था । किंतु इस वर्ष अब जब की अप्रैल माह शुरू हो गया है अभी तक ITI अप्रेंटिस का बैच रखना तो दूर अभी तक ITI अप्रेंटिस भर्ती का एडवरटाइजमेन्ट तक जारी नहीं हुआ है । जिस कारण उक्त विषय से सम्बंधित भेल कर्मचारियों एवं छात्र - छात्राओं में यह हो रहा विलम्ब चर्चा का विषय बना हुआ है व जिससे उनमें अपने भविष्य को लेकर चिंता वयाप्त है। अतः उक्त विषय पर यूनियन का स्थानीय प्रबंधन से कहना है कि यदि अप्रैल - मई 2022 में प्रबन्धन ITI अप्रेंटिस भर्ती का एडवरटाइजमेन्ट निकालता है तो उससे अगले दो माह यानी जुलाई 2022 तक भर्ती प्रक्रिया पूरी हो पायेगी एवं तब तक विगत वर्ष भर्ती हुए बैच की अप्रेंटिस भी लगभग पूरी हो जायेगी। अतः यूनियन की स्थानीय प्रबंधन से पुरज़ोर मांग है कि ITI अप्रेंटिस भर्ती शीघ्र निकालकर उक्त विषय से सम्बन्धित छात्र एवं छात्राओं , उनके अभिभावकों एवं उक्त विषय से सम्बंधित भेल कर्मचारियों को राहत देने का कार्य शीघ्र करें व जिससे छात्र - छात्राएं अपना प्रशिक्षण समय से पूरा कर अपना भविष्य उज्ज्वल कर सकें ।
Comments
Post a Comment