BSSU ने दि० 23 जून को होने जा रहे यूनियन्स की मान्यता के चुनाव से पूर्व भेल श्रमिकों के समक्ष प्रस्तुत किया संगठन का मेनिफेस्टो/घोषणा पत्र
भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन, BSSU हीप रानीपुर ,हरिद्वार ने आज सेक्टर-1 में एक मीटिंग का आयोजन कर कार्यकर्ताओं के समक्ष आगामी यूनियन्स के चुनाव से पूर्व यूनियन का घोषणा पत्र /मेनिफेस्टो प्रस्तुत करते हुए यूनियन को मान्यता के चुनाव में नंबर. 01 लाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। यूनियन ने विस्तृत चर्चा करते हुए संगठन के रजिस्ट्रेशन से लेकर अब तक के 4 वर्षों के संघर्षशील कार्यकाल के दौरान मज़दूर हित मे किये गए क्रिया कलापों से भी सभी को अवगत कराया एवं संघर्ष के दौरान उनके द्वारा दिये गए साथ व सहयोग हेतु सभी कार्यकर्ताओं का आभार भी व्यक्त किया।
BSSU के महामंत्री प्रशांत दीप गुप्ता द्वारा घोषणा पत्र जारी करते हुए कार्यकर्ताओं को बताया गया कि जिन ज्वलंत एवम लंबित मांगो को वर्तमान मान्यता प्राप्त संगठनों द्वारा 20 वर्षों से भी अधिक सत्ता में रहने के बावजूद भी आज तक पूरा नहीं करवाया गया है वह मांगे मान्यता में आकर संगठन आप सभी के सहयोग व पुनः पूर्व भांति किये गए निरंतर संघर्ष के बल पर पूरा करवाने का हर संभव प्रयास करेगा।यूनियन के अध्यक्ष जसविंदर सिंह ने कार्यकर्ताओं को अवगत कराया कि घोषणा पत्र में कॉरपोरेट स्तर की मांगों के निस्तारण के साथ ही स्थानीय स्तर की मांगों के निस्तारण का भी उल्लेख है जिसके लिए संगठन मान्यता में आते ही आप सभी की ताकत के बल पर पहले दिन से ही कार्य करना शुरू कर देगा ताकि स्थानीय से लेकर कॉरपोरेट स्तर की सभी लंबित व ज्वलंत मांगों का निस्तारण जल्द से जल्द करवाया जा सके।
यूनियन के प्रचार मंत्री शेखर धीमान द्वारा श्रमिकों को अवगत करवाया गया कि घोषण पत्र की प्रतिलिपि का वितरण भेल प्लांट में करवाया जा चुका है ताकि सभी श्रमिक साथी आने वाले आगामी चुनांव में भेल में बड़ा परिवर्तन करते हुए संघर्ष शील यूनियन BSSU का साथ देते हुए उसे अपना बहुमूल्य वोट देकर भारी मतों से विजई बनाएं।
इस अवसर पर ब्लॉक 02बे -04 के श्रमिक साथी श्री अजय शर्मा जी ने यूनियन की कार्यशैली से प्रभावित होकर यूनियन की सदस्यता ग्रहण की।
👇👇👇
Comments
Post a Comment