BSSU ने भेल श्रमिकों की बीएच्ईएल कॉरपोरेट स्तर की ज्वलंत मांगों के शीघ्र समाधान हेतु श्रीमान निदेशक (मा.स.),भेल,नई दिल्ली को प्रेषित किया ज्ञापन।
BSSU/रिपोर्ट दिनांक 24/2/2021 को भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन (BSSU) के महामंत्री श्री प्रशांत दीप गुप्ता व संगठन के अन्य पदाधिकारियों द्वारा भेल श्रमिकों की बीएचईएल कारपोरेट स्तर की निम्न ज्वलंत मांगों:- 1- 50% पर्क्स कटौती शीघ्र बन्द करने एवं एरियर सहित भुगतान करने, 2-यूनियन के मान्यता के चुनाव समय रहते कराने, 3-2019-20 PPP व SIP भुगतान करने , 4- 01 करोड़ रु टर्म इंश्योरेंस स्कीम शीघ्र चालू किये जाने , 5- EL नकदीकरण एवं लैपटॉप भुगतान सुविधा पूर्व की भाँति बहाल करने, 6-मृतक आश्रित को योग्यतानुसार नौकरी दिये जाने 7-मेडिकल डिपेंनडेंसी सीलिंग लिमिट को 1500 रुपये से बढ़ाकर 15000 रुपये किये जाने, 8-श्रमिकों को सम्मानजनक इंसेंटिव का भुगतान किये जाने, 9-भेल ,हरिद्वार 2003 बैच की पे-एनामली का समाधान किया जाने, 10-संविदा श्रमिकों को सुचारू रूप से 08 माह का रोज़गार दिए जाने, के सम्बंध में श्रीमान उपमहाप्रबंधक, श्री पी. एस. गौड़ा जी IR (HR) एवं श्री अमित पात्रा प्रबंधक (IR) से वार्ता कर मांगो के शीघ्र समाधान हेतु दबाव बनाते हुए उनके माध्...