संविदाकर्मी साथियों को मिली राहत।
BSSU का रंग लाया अभियान ,
भेल संविदाकर्मियों को हुआ भुगतान ।
समस्त संविदाकर्मी बहादुर साथियों,
जैसा कि आप सभी को विदित है कि सर्वप्रथम भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन BSSU द्वारा दिनांक 24 अप्रैल 2020 से लगातार भेल प्रबंधन, हरिद्वार से पत्रों व वार्ता के माध्यम से भेल संविदा श्रमिकों को अप्रैल माह 2020 (लाकडाऊन अवधि) के वेतन भुगतान किये जाने को को लेकर सजगता से प्रयासरत थी। जिसके सम्बन्ध में यूनियन द्वारा दिनांक 24.04.20 एवं दिनांक 08.05.20 को श्रीमान महाप्रबंधक (एच.आर.) को IR के माध्यम से पत्र भी प्रेषित किये गये थे। किन्तु समय से वेतन न मिलने व वेतन मिलने में हो रहे विलम्ब के कारण समस्त संविदा कर्मियों को दैनिक जीवन जीने में भारी दिक्कतें आ रही थी जिन्हें समस्याओं को समझते हुए यूनियन ने प्रबन्धिका से मांग के समाधान हेतु निरन्तर सम्पर्क बनाये रखा व आप सब को वस्तुगत स्थिति एवं यूनियन की अपनी समस्त गतिविधियों की जानकारी से भी अवगत भी कराती रही। हाल ही में प्रबन्धिका से मिली जानकारी के बाद यूनियन के द्वारा दिनांक :- 12.05.2020 को आप सबको अवगत कराया गया था कि प्रबन्धन द्वारा भेल संविदा श्रमिकों को आगामी दो-तीन दिनों में अप्रैल माह 2020 के वेतन का भुगतान किये जाने की पूरी संभावना है । उसी के अनुसार आज यूनियन को यह जानकर व आप सबको बताते हुए बहुत ही प्रसन्नता हो रही है कि भेल,हरिद्वार प्रबन्धिका द्वारा अप्रैल माह के वेतन के भुगतान की समुचित व्यवस्था कर दी गई है व कान्ट्रेकटर्स द्वारा अपने अंतर्गत संविदाकर्मियों को लॉकडाउन अवधि अप्रैल माह 2020 का भुगतान किया जाना शुरू कर दिया गया है। वर्तमान पारिस्थियों में यह राशि भुगतान संविदाकर्मियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण थी । अतः यूनियन प्रबन्धिका के इस निर्णय का स्वागत करती है व आभार व्यक्त करती है । यूनियन समस्त ' श्रमिक वर्ग ' को आशवस्त करती है कि आप सभी के हितों के लिए BSSU पूरी तत्परता से भविष्य में इसी प्रकार कार्य करती रही रहेगी एवं यूनियन आशा करती है कि आप सभी का सहयोग व स्नेह भी यूनियन को सदैव प्राप्त होता रहेगा । धन्यवाद !
✊✊✊✊
मजदूर एकता जिन्दाबाद ...
आवाज़ दो हम एक हैं...
श्रमिक हित में सदैव तत्पर:-BSSU
(BSSU के महामंत्री द्वारा दिनांक 24/4/20 को प्रबंधन के समक्ष प्रेषित किया गया प्रथम पत्र)
(BSSU के महामंत्री द्वारा दिनांक 08/5/20 को प्रबंधन के समक्ष प्रेषित किया गया द्वितीय पत्र)
श्रमिक हित में सदैव तत्पर:-BSSU



RMX ki payment to aa gyi hai. par rmx workers ke sath work contract ke workers bhi brabar kaam karte hai.pta chala Hai ki unki payment abhi taknhi hui hait .To unions and BHEL management se vinti Hai ki jald se jald or logo ki bhi payment karwa dijiye. Please
ReplyDelete