Skip to main content

संविदाकर्मी साथियों को मिली राहत। BSSU का रंग लाया अभियान, भेल संविदाकर्मियों को हुआ भुगतान।






संविदाकर्मी साथियों को मिली राहत।

BSSU का रंग लाया अभियान ,

भेल संविदाकर्मियों को हुआ भुगतान ।


समस्त संविदाकर्मी बहादुर साथियों, 
 जैसा कि आप सभी को विदित है कि सर्वप्रथम भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन BSSU द्वारा दिनांक 24 अप्रैल 2020 से लगातार भेल प्रबंधन, हरिद्वार से पत्रों व वार्ता के माध्यम से भेल संविदा श्रमिकों को अप्रैल माह 2020 (लाकडाऊन अवधि) के वेतन भुगतान किये जाने को को लेकर सजगता से प्रयासरत थी। जिसके सम्बन्ध में  यूनियन द्वारा  दिनांक 24.04.20 एवं दिनांक 08.05.20 को श्रीमान महाप्रबंधक (एच.आर.) को IR के माध्यम से पत्र भी प्रेषित किये गये थे। किन्तु समय से वेतन न मिलने व वेतन मिलने में हो रहे विलम्ब के कारण समस्त संविदा कर्मियों को दैनिक जीवन जीने में भारी दिक्कतें आ रही थी जिन्हें समस्याओं को समझते हुए यूनियन ने प्रबन्धिका से मांग के समाधान हेतु निरन्तर सम्पर्क बनाये रखा व आप सब को वस्तुगत स्थिति एवं यूनियन की अपनी समस्त गतिविधियों की  जानकारी से भी अवगत भी कराती  रही।  हाल ही में  प्रबन्धिका से मिली जानकारी के बाद यूनियन के द्वारा दिनांक :- 12.05.2020 को  आप सबको अवगत कराया गया था कि प्रबन्धन द्वारा भेल संविदा श्रमिकों को आगामी दो-तीन दिनों में अप्रैल माह 2020 के वेतन का भुगतान किये जाने की पूरी संभावना है । उसी के अनुसार आज यूनियन को यह जानकर व आप सबको बताते हुए बहुत ही प्रसन्नता हो रही है कि भेल,हरिद्वार प्रबन्धिका द्वारा अप्रैल माह के वेतन के भुगतान की समुचित व्यवस्था कर दी गई है व कान्ट्रेकटर्स द्वारा अपने अंतर्गत संविदाकर्मियों को लॉकडाउन अवधि अप्रैल माह 2020 का भुगतान किया जाना शुरू कर दिया गया है। वर्तमान पारिस्थियों में यह राशि भुगतान संविदाकर्मियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण थी । अतः यूनियन प्रबन्धिका के इस निर्णय का स्वागत करती है व आभार व्यक्त करती है । यूनियन समस्त ' श्रमिक वर्ग ' को आशवस्त करती है कि आप सभी के हितों के लिए BSSU पूरी तत्परता से भविष्य में इसी प्रकार कार्य करती रही रहेगी एवं यूनियन आशा करती है कि आप सभी का सहयोग व स्नेह भी यूनियन को सदैव प्राप्त होता रहेगा । धन्यवाद !
   ✊✊✊✊
 मजदूर एकता जिन्दाबाद ...
 आवाज़ दो हम एक हैं...
श्रमिक हित में सदैव तत्पर:-BSSU


(BSSU के महामंत्री द्वारा दिनांक 24/4/20 को प्रबंधन के समक्ष प्रेषित किया गया प्रथम पत्र)




(BSSU के महामंत्री द्वारा दिनांक 08/5/20 को प्रबंधन के समक्ष प्रेषित किया गया द्वितीय पत्र)



Comments

  1. RMX ki payment to aa gyi hai. par rmx workers ke sath work contract ke workers bhi brabar kaam karte hai.pta chala Hai ki unki payment abhi taknhi hui hait .To unions and BHEL management se vinti Hai ki jald se jald or logo ki bhi payment karwa dijiye. Please

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

BSSU की बैलेट क्रम संख्या-10 , चुनाव चिन्ह : हथौड़ा

BSSU रिपोर्ट BSSU भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन चुनांव चिन्ह हथौड़ा को बैलेट क्रम संख्या 10 मिली है।  BSSU ने भेल के सभी श्रमिक साथियों से अपील की है कि दिनांक 23 जून 2022 को होने वाले यूनियन्स के मॉन्यता के चुनाव में बैलेट *क्रम संख्या 10 , चुनाव चिन्ह :"हथौड़ा"* के निशान पर मुहर लगाकर भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , *BSSU* को भारी मतों से विजयी बनाएं । BSSU की कामयाबी सभी भेल श्रमिकों की अपनी कामयाबी होगी। नमूना बैलेट

BSSU ने NTPC की भांति भेल में भी कोरोना संक्रमित कर्मचारियों को (15 दिन की) Special Casual Leave दिये जाने की मांग/NTPC आदेश की प्रतिलिपि की प्रेषित

BSSU/रिपोर्ट भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , BSSU द्वारा एक पत्र प्रेषित कर (ई-मेल द्वारा) श्रीमान निदेशक (मा.स.) बी.एच.ई.एल.,नई दिल्ली को NTPC की भांति भेल के कोरोना संक्रमित कर्मचारियों को (15 दिन की) Special Casual Leave दिये जाने की मांग करते हुए प्रेषित किया गया है। वर्तमान में देश में फैली कोरोना महामारी से हमारा बीएचईएल भी अछूता नहीं है। अब तक हमारे भेल परिवार के कई कर्मचारी इससे संक्रमित हो चुके हैं एवं कई मृत्यु को प्राप्त हो चुके हैं।  वर्तमान में भेल कॉरपोरेट प्रबंधन द्वारा भेल में कोरोना संक्रमित कर्मचारियों को स्वयं के इलाज / आइसोलेशन की अवधि हेतु विशेष आकस्मिक अवकाश नहीं दिया जा रहा है जो कि व्यवहारिक एवं तर्कसंगत नहीं है। जबकि पूर्व में यह सुविधा दी जा चुकी है। यूनियन द्वारा यह मांग दिनांक 19.04.21 के पम्पलेंट में भी की गई थी।ऐसे में यूनियन ने पुनः महारत्न संस्थान NTPC द्वारा अपने कर्मचारियों को कोरोना संक्रमित होने पर विशेष आकस्मिक अवकाश (15 दिन की अवधि )दिये जाने की सुविधा जो कि NTPC द्वारा दिनांक 07.05.21 को परिपत्र द्वारा जारी कर शुरू क...

दिनांक 26 मार्च 2022, EL एनकेशमेंट ( अर्जित अवकाश के नकदीकरण) को लेकर जारी परिपत्र से संबंधित आवश्यक सूचना

श्रमिक हित मे सदैव तत्पर,BSSU दिनांक 26 मार्च 2022,  EL एनकेशमेंट ( अर्जित अवकाश के नकदीकरण) को लेकर जारी परिपत्र से संबंधित आवश्यक सूचना दिनांक 6/09/2019 को अर्जित अवकाश नकदीकरण के निलंबन को लेकर जारी परिपत्र के समय किया गया विरोध(BSSU पम्पलेट)👇