Skip to main content

Posts

भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन, BSSU ने प्रबन्धन से की "1मई अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस" के सांकेतिक आयोजन की मांग।

सभी को विदित है कि 1 मई 2020 को "अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस" है जिसे की भेल कारखाने में "शहीद स्मारकों" पर परंपरागत रूप से पुष्प अर्पित कर शहीद श्रमिकों को श्रद्धांजलि देकर मनाया जाता रहा है। किंतु अभी तक इस आयोजन के संबंध में प्रबन्धन द्वारा कोई सूचना जारी नहीं हुई है अतः संभवत: इस वर्ष कोरोना संक्रमण से बचाव के चलते  यह कार्यक्रम प्रबंधन द्वारा नहीं किया जा रहा है ऐसा प्रतीत होता है। । जिस पर भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , BSSU का यूनियन का कहना है कि क्योंकि हमारा कारखाना खुला है व उत्पादन भी हो रहा है। अतः हम इस कार्यक्रम को पूर्ण रूप से ना किए जाने के स्थान पर श्रमिकों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इसके स्वरूप को बदलते हुए व कोरोना से बचाव के विषयों को ध्यान में रखते हुए इसको सांकेतिक रूप से मनाया जाना चाहिए , इससे हमारी परम्पराओं का निर्वाहन भी हो सकेगा । जिस पर यूनियन का सुझाव है कि प्रबन्धन द्वारा कल दिनांक 01.05.2020 प्रातः 8:00 बजे 'सायरन' 📯📯बजाया जाए जिस पर जो भेल एम्प्लाईज जहां कार्य कर रहा है वह वहीं पर खड़े होकर शहीद हुए श्रमिकों को श्र...

श्रीमान निदेशक (मा.स.) भेल को विरोध पत्र प्रेषित कर 50%पर्क्स व भत्तों में कटौती व 01 अप्रैल से बढ़े DA के भुगतान पर रोक का BSSU नें किया विरोध।

भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन, BSSU नें श्रीमान निदेशक (मा.स.) भेल को आज दिनांक 29.04.2020 को विरोध पत्र प्रेषित कर 50%पर्क्स व भत्तों में कटौती व 01 अप्रैल से बढ़े DA के भुगतान पर रोक का विरोध दर्ज कर किया व कारपोरेट प्रबंधन से अपने इस निर्णय पर पुनर्विचार कर इस निर्णय को तत्काल वापस लेने की मांग की l

भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन (BSSU) द्वारा पर्यावरण मित्रों/भवन निर्माण का कार्य कर रहे श्रमिकों को 'हाफ पॉलिस्टर रिफ्लेक्टिंग जैकेट' देने की मांग की गई।

BSSU ने दिनांक 25.04.2020 को अपने पत्र में बिंदु संख्या 04 में भेल पर्यावरण मित्रों /सफाई कर्मियों व भवन निर्माण का कार्य कर रहे श्रमिकों कोे "हाफ पॉलीस्टर रिफ्लेक्टिव सेफ्टी जैकेट" देने की मांग अन्य बिंदुओं के साथ पुरज़ोर तरीके से उठाई थी। यूनियन को पूर्ण आशा है कि प्रबंधन इस पर शीघ्र संज्ञान लेगी। निम्न विषयों को भी प्रबंधन के समक्ष जोर-शोर से रखा व शीघ्र समाधान की मांग की :-  1.यूनियन ने वित्तीय वर्ष 2019-20 के कार्यकाल के कॉन्ट्रैक्ट के समय के पूरा होने के बाद संविदा श्रमिकों को  दी जाने वाली छुट्टियों का पैसा लॉकडाउन व कोविड-19 से उतपन्न वर्तमान स्थिति को देखते हुए उन्हें शीघ्र अति शीघ्र देने की मांग की।  2.भारत सरकार की एडवाइजरी की ध्यान में रखते हुए संविदा श्रमिकों को अप्रैल माह 2020 के पूर्ण वेतन का भुगतान अवश्य व सही समय से किया जाए। 3.लॉक डाउन-02 खत्म होने के पश्चात रोस्टर में परिवर्तन कर मार्च माह 2020 से पूर्व घर पर बैठे संविदा श्रमिकों को कंपनी में कार्य हेतु  शीघ्र बुलाया जाए। जिससे उनके परिवार का भरण पोषण भी हो सके। 4. भेल में ...

भेल पेट्रॉल वितरण का समय निम्न अनुसार बढ़ा दिया गया है।पढ़े विस्तृत जानकारी

अब पेट्रॉल वितरण का समय निम्न अनुसार बढ़ा दिया गया है। साथियों, भेल श्रमिक सँघर्ष यूनियन BSSU द्वारा भेल में पेट्रोल वितरण यानी (प्रातः 07से 10) को बढाने के सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों से बात की गई थी। जिसके परिणाम अनुसार अब पेट्रॉल वितरण का समय निम्न अनुसार बढ़ा दिया गया है।   प्रात 09 से 11 बजे तक (सरकारी वाहन)। प्रातः 11 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक (निजी वाहन)। *नोट :-* प्रातः 09 से 11बजे तक सरकारी वाहन हेतु सुनिश्चित है , निजी वाहन को प्राथमिकता के आधार पर  दिया जा सकता है। यह व्यवस्था अभी 03 मई 2020 तक के लिए लागू है।
भेल हरिद्वार प्लांट खुलने और प्लांट चालू होने की दशा में रखी जाने वाली सावधानियों के संबंध में आज दिनांक 26/4/2020 को प्रबंधन द्वारा जारी किये गए दिशा निर्देश व् जानकारी इस प्रकार हैं👇👇👇 प्लांट खुलने की सूचना सर्क्युलर के माध्यम से जल्द ही ज़ारी की जायेगी। 1) सभी वाहन( कार, टू व्हीलर आदि,) प्लांट परिसर से बाहर रहेंगे। वेस्टर्न गेट पर पार्किंग की जगह कम होने के कारण केवल टू व्हीलर्स ही पार्क किये जा सकेंगे। 2)प्लांट के बाहर गेट पर ही temperature चेक करने और सैनिटाइज करने की व्यवस्था रहेगी। 3) कर्मचारियों के प्लांट में प्रवेश के लिए 6 लाइन मेन गेट पर, 3 या 4 सीएफएफपी गेट पर और 2 लाइन वेस्टर्न गेट पर रहेंगी।* 4)कैंटीन फिलहाल बंद रहेंगी। 5) विकलांग व्यक्तियों को प्लांट  में प्रवेश हेतु वाहन लाने दिया जाएगा या उन्हें work from home की श्रेणी में रखा जाएगा। 6)फिलहाल अप्रेंटिस को आने की कोई अनुमति नहीं है। 7) सभी कार्यस्थल पर सबंधित अधिकारी को सैनिटाइजर उपलब्ध करा दिए गए हैं। 8) प्रत्येक कर्मचारी को दो washable मास्क दिए जाएंगे। 9) सभी ब्लॉक के गेट पर दो वाहन आकस्मिक सेवा...