Skip to main content

Posts

BSSU ने की वेलफेयर आइटम्स वर्दी- जूते की समय से वितरण किये जाने की मांग,शीघ्र हो समाधान

आज भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन(BSSU) ने श्रीमान अपर महाप्रबंधक(मा०स०) के माध्यम से एक पत्रक द्वारा श्रीमान महाप्रबंधक (मा०स० एवं टैक्स),भेल ,हरिद्वार से कर्मचारियों की कॉटन वर्दी ,गर्म वर्दी  व जूते  के समयानुसार वितरण किये जाने की पुरज़ोर मांग की तथा वेलफेयर विभाग के सम्बन्धित्त अधिकारी  को पत्र की प्रति प्रेषित की ।👇👇👇👇 1-विगत वर्ष 2019-20 से देय (01वर्ष से अधिक का समय बीत जाने के उपरांत ) कॉटन वर्दी के वितरण हेतु। 2- वर्ष 2020-21 की देय हो चुकी गर्म वर्दी का वितरण शीघ्र किये जाने हेतु ताकि समय रहते सर्दी के मौसम में इसका लाभ मिल सके। 3-वर्ष 2020-21 के देय हो चुके जूते के समयानुसार वितरण हेतु। श्रमिक हित में सदैव तत्पर-BSSU

भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , BSSU का प्रयास लाया रंग अप्रेंटिस वर्ष 2020 हेतु अंतिम चयनित अभ्यर्थियों की लम्बित पड़ी ज्वाइनिंग हेतु दिनांक हुई जारी

भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , BSSU का प्रयास लाया  रंग अप्रेंटिस वर्ष 2020 हेतु अंतिम चयनित अभ्यर्थियों की काफी समय से लम्बित पड़ी ज्वाइनिंग दिनांक 29.10.2020 (डिप्लोमा व ग्रेजुएट अप्रेंटिस ) एवं 06.11.2020 (ट्रेड अप्रेंटिस)  से शरू होने की सूचना आज 10.10.2020 को हुई जारी। जैसा कि आप को विदित है कि BSSU द्वारा  दिनाँक 07.10.2020 को भेल हरिद्वार प्रबंद्धन के समक्ष गंभीरता से उठाया गया था यह विषय । इस विषय में दिनांक 7/10/2020 को BSSU द्वारा प्रबंद्धन को दिया गया पत्र। 👇👇👇👇👇👇👇 डिपलोमा एवं ग्रेजुएट अप्रेंटिस ज्वाइनिंग सूची। 👇👇👇👇👇 ट्रेड अप्रेंटिशिप की जॉइनिंग सूची 👇👇👇👇👇

भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन, BSSU ने इंसेंटिव पर रोक न लगाने व् श्रमिकों की ज्वलंत मांगो को लेकर श्रीमान निदेशक (मा. स.), बीएचईएल, कारपोरेट कार्यालय, नई दिल्ली को किया पत्र प्रेषित।

BSSU/श्रमिक हित मे सदैव तत्पर : भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन, BSSU ने आज 26.08.20 को श्रीमान निदेशक (मा. स.), बीएचईएल, कारपोरेट कार्यालय, नई दिल्ली को पत्र प्रेषित कर भेल कर्मचारियों के इंसेटिव भुगतान पर रोक लगाये जाने का किया विरोध एवं 10000 रुपये बोनस के दूसरी क़िस्त, पीपीपी वर्ष 2019-20, 31% पर्क्स एवं सम्पूर्ण DA एरियर सहित भुगतान, केंटीन एवं ट्रांसपोर्ट सुविधा चालू रखने, 01 करोड़ टर्म एश्योरेंस शीघ्र चालू करने एवं ELनक़दीकरण सुविधा पूर्व की भांति लागू करने, लैपटॉप रिम्बर्समेंट सुविधा बहाल करने एवं अन्य श्रमिकों की अन्य लाम्बित माँगो के शीघ्र समाधान की अपील की।

भेल की श्रमिक यूनियन BSSU के युवा श्रमिकों ने आर्थिक कटौतियों की एरियर सहित मांग की बहाली को लेकर किया प्रतीकात्मक प्रदर्शन-02

BSSU/न्यूज़/भेल,हरिद्वार/ भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , BSSU ने भेल श्रमिकों की ज्वलन्त माँगो के शीघ्र समाधान को लेकर, दिनांक 30.07.2020 दिन बृहस्पतिवार को भेल वैस्टर्न गेट  पर "प्रतिकात्मक प्रदर्शन"-02   आयोज़न किया। BSSU कार्यकर्ताओं ने जमकर की नारेबाजी । अप्रैल माह से रुके हुए वर्ष 2018-19 की SIP की दूसरी किश्त रु.10,000 के भुगतान, आर्थिक कटौतियों (31% पर्क्स, सम्पूर्ण DA,  आदि) की एरियर सहित बहाली व अन्य माँगो की शीघ्र पूर्ति के लिए कॉरपोरेट प्रबंधन व जिम्मेदार जेसीएम प्रतिनिधि केंद्रीय नेताओं व संबद्धित स्थानीय नेताओं के ढुलमूल रवैये का किया जबरदस्त विरोध किया। श्रीमान निदेशक (मानव संसाधन) , भेल , दिल्ली को स्थानीय प्रबन्धिका  श्री  प्रशांत भारती , उप प्रबंधक  ओधोगिक सम्बन्ध अनुभाग को सौंपा एवं कैंटीन चालू करने  , अस्पताल सुविधा सही करने , सड़क की खराब स्थिति आदि पर वार्ता  कर शीघ्र समाधान कराए जाने की मांग की ।यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि श्रमिकों की इन ज्वलन्त समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं किया गया तो श्रमिक लंबे आंदोलन पर जाने को विवश हों...

देश में कोरोना संक्रमण के कारण लागू "डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट" में भेल के श्रमिकों की आर्थिक कटौती क्या उचित कार्य है?:-प्रशांत दीप गुप्ता ,महामंत्री(BSSU)

भेल प्रबंधन द्वारा श्रमिकों कि, की जा रही आर्थिक कटौतियों का BSSU पुरज़ोर विरोध करती है । विगत दिनों में बीएचईएल प्रबंधन  द्वारा की गई विभिन्न कटौतीयों जैसे:- बोनस की दूसरी किस्त के भुगतान पर रोक, 50% पर्क्स पर अस्थाई रोक(डेफरमेन्ट) , अप्रैल 2020 से बढ़े हुए DA पर रोक, कैंटीन सब्सिडी एवं ट्रांसपोर्ट सब्सिडी को बंद किए जाने की पुरजोर कोशिश, संविदा श्रमिकों की कटौती, नाइट अलाउंस को बंद किए जाने हेतु पालियों में परिर्वतन आदि आदि कार्यों से भेल प्रबंधन निरन्तर श्रमिकों के आर्थिक अधिकारों की कटौती कर रहा है। वर्तमान में देश में लागू डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के कारण श्रमिक एवं श्रमिक संगठन बंधन में बंधे हुए हैं। अब प्रश्न यह है कि यदि इस प्रकार से कटौतीयां जारी रहीं और यदि श्रमिक सड़कों पर उतरता है एवं विरोध करता है तो प्रशासन व सरकार किसको दोषी मानेगी ? अतः हम भेल प्रबंधन से पुरजोर मांग करते हैं कि वह डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट की इस अवधि में इस समय की जा रही इस प्रकार की कटौतियों पर तुरंत विराम लगाएं  व बीएचईएल के श्रमिकों को सुचारू रूप से सुविधाएं दे व भेल में औधोगिक शां...

संविदाकर्मी साथियों को मिली राहत। BSSU का रंग लाया अभियान, भेल संविदाकर्मियों को हुआ भुगतान।

संविदाकर्मी साथियों को मिली राहत। BSSU का रंग लाया अभियान , भेल संविदाकर्मियों को हुआ भुगतान  । समस्त संविदाकर्मी बहादुर साथियों,   जैसा कि आप सभी को विदित है कि सर्वप्रथम भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन BSSU द्वारा दिनांक 24 अप्रैल 2020 से लगातार भेल प्रबंधन, हरिद्वार से पत्रों व वार्ता के माध्यम से भेल संविदा श्रमिकों को अप्रैल माह 2020 (लाकडाऊन अवधि) के वेतन भुगतान किये जाने को को लेकर सजगता से प्रयासरत थी। जिसके सम्बन्ध में  यूनियन द्वारा  दिनांक 24.04.20 एवं दिनांक 08.05.20 को श्रीमान महाप्रबंधक (एच.आर.) को IR के माध्यम से पत्र भी प्रेषित किये गये थे। किन्तु समय से वेतन न मिलने व वेतन मिलने में हो रहे विलम्ब के कारण समस्त संविदा कर्मियों को दैनिक जीवन जीने में भारी दिक्कतें आ रही थी जिन्हें समस्याओं को समझते हुए यूनियन ने प्रबन्धिका से मांग के समाधान हेतु निरन्तर सम्पर्क बनाये रखा व आप सब को वस्तुगत स्थिति एवं यूनियन की अपनी समस्त गतिविधियों की  जानकारी से भी अवगत भी कराती  रही।  हाल ही में  प्रबन्धिका से मिली जानकारी के...

भेल , हरिद्वार प्रबन्धन द्वारा आगामी दो-तीन दिनों में भेल संविदाकर्मियों को अप्रैल माह 2020 के वेतन का भुगतान किये जाने की पूरी संभावना । BSSU के प्रयास जारी

बहादुर साथियों,  जैसा कि आप सभी को विदित है कि भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन  द्वारा दिनांक  24.04.2020 से ही प्रबंधन से लगातार संविदा श्रमिकों को अप्रैल माह के वेतन के भुगतान को लेकर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके सम्बन्ध में 02 बार यूनियन द्वारा पत्र भी श्रीमान महाप्रबंधक (एच.आर.) को IR के माध्यम से प्रेषित किये जा चुके है व आज दिनांक :- 12.05.2020 को  अब तक संविदाकर्मियों को वेतन मिलने में हो रहे विलम्ब को देखते हुए व उनकी दैनिक जीवन जीने में आ रही समस्याओं को समझते हुए। आज प्रबंधन से इस संबंध में पुनः  बातचीत करने पर  जानकारी मिली है कि प्रबन्धन द्वारा भेल संविदा श्रमिकों को आगामी दो-तीन दिनों में अप्रैल माह 2020 के वेतन का भुगतान किये जाने की पूरी संभावना है । यूनियन इस संबंध में पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। धन्यवाद । श्रमिक हित में सदैव तत्पर:BSSU