BSSU द्वारा भेल हरिद्वार में "नई शिफ्ट टाइमिंग" को लेकर जारी परिपत्र का किया गया विरोध,कोरोना से उत्पन्न संकट कालीन स्तिथि सामान्य होने तक शिफ्ट टाइमिंग यथावत रखने की मांग
BSSU/रिपोर्ट भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , BSSU द्वारा शनिवार को महाप्रबंधक ( मा.स.) बी.एच.ई.एल., रानीपुर, हरिद्वार के समक्ष "नई शिफ्ट टाइमिंग" को लेकर जारी परिपत्र का विरोध दर्ज करते हुए पत्र ईमेल के माध्यम से प्रेषित किया गया।भेल , हरिद्वार प्रबंधन द्वारा शनिवार 05.06.21 को दिनाँक 07.06.21 से कारखाना संचालन हेतु " नई शिफ्ट टाइमिंग ” को लागू किये जाने को लेकर एक परिपत्र जारी किया गया था जिसमें वर्त्तमान में लागू “ A ” शिफ्ट के समय को परिवर्तित कर प्रातः 07:00 से 3:00 बजे तक एवं “ B ” शिफ्ट को 3:00बजे से 11:00 बजे तक कर दिया गया है ।इस पर BSSU यूनियन का स्पष्ट कहना है कि अभी कोरोना काल गया नहीं , हमारे बहुत से भेल कर्मचारी इसमें अपनी जान गवा चुके हैं एवं अभी कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु अस्पताल में बैड , वैकसिनेशन आदि समुचित साधन उपलब्ध नहीं है , बहुत से साथियों को वैक्सिन भी नहीं लगी हैं । ऐसे में यूनियन द्वारा प्रबंधन से पुरज़ोर मांग की गई कि तत्काल प्रभाव से इस सर्कुलर को निरस्त करते हुए वर्तमान में शिफ्...