Skip to main content

Posts

BSSU ने किया विद्यालयों की भेल बस सुविधा शुल्क में की जाने वाली बढ़ोत्तरी का विरोध ।

BSSU रिपोर्ट आज भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , BSSU , द्वारा श्रीमान महाप्रबंधक ( मा.स.)  / अध्यक्ष, दिल्ली पब्लिक स्कूल मेनेजमेंट बोर्ड  बी.एच.ई.एल., रानीपुर हरिद्वार को D.P.S.  की  बस सुविधा शुल्क बढ़ोत्तरी के सम्बंध में  एवं बसों के संचालन हेतु IR के माध्यम से पत्र प्रेषित किया गया व उक्त कार्यवाही का विरोध करते हुए निम्न व्यक्तव्य रखे गये।     दिनाँक 30.03.22 को सोशल मिडिया के माध्यम से प्रतिनिधि यूनियंस के द्वारा दी गई जानकारी से यूनियन के संज्ञान में आया है कि D.P.S.  की  बस सुविधा शुल्क बढ़ोत्तरी कि जाने पर सहमति बनी है जिसे बढ़ाकर 700 रू प्रति / माह किया जा रहा है । यूनियन आपके समक्ष इस विषय पर  निम्नलिखित तथ्य रखना चाहती है :- D.P.S.  की  बस सुविधा शुल्क बढ़ोत्तरी के सम्बंध में 👇👇👇👇👇 #अप्रैल 2016 में    200 रू. प्रति / माह फीस थी । #अप्रैल 2016 से    300 रू  प्रति / माह की गई यानी  50 % बढ़ोत्तरी हुई । #अप्रैल 2019 में    350 रू  प्रति / माह की यानी  17 % ब...

सेवानिवृत्त्ति उपरांत मेडिकल कार्ड रिन्यूवल चार्ज सुविधा हेतु लिये जाने वाले शुल्क 100 रूपये को ऑनलाइन सहित नकद जमा कराने की सुविधा की जाए शुरू-BSSU

BSSU रिपोर्ट आज दिनांक. 30.03.22 को  भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन, BSSU द्वारा मेडिकल कार्ड रिन्यूवल चार्ज सुविधा हेतु लिये जाने वाले शुल्क 100 रूपये  शुल्क नकद जमा कराने की सुविधा हेतु श्रीमान महाप्रबंधक ( मा.स.) बी.एच. ई.एल., रानीपुर , हरिद्वार को पत्र प्रेषित कर कहा गया कि महोदय , जैसा कि RECHS  के अंतर्गत लाभ ले रहे भेल सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रत्येक वर्ष अपना मेडिकल कार्ड रिन्यूवल कराना होता है  वर्तमान में जिसके लिये उन्हें ऑन लाइन यह राशि जमा करानी होती है व रसीद प्रिंट के लिये कहा जाता है। जब वे इस कार्य के लिये आते है तो उनके पास यह सुविधा नहीं होती है व बहुत से बुजुर्गों पुरूष एवं महिलाओं को ऑनलाइन पेमेंट का ज्ञान न होने कारण व नकद जमा की सुविधा न होने के कारण काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। अतः यूनियन की आपसे मांग है कि  वर्तमान में HRDC में हो रहे इस कार्य में यह राशि नकद 100 रू जमा कराने या उनसे नकद लेकर ऑनलाइन ट्रांसेक्शन काउंटर पर विभाग द्वारा करने की सुविधा दी जाये। जिससे उन्हें हो रही यह असुविधा समाप्त हो सके व इस उम्र में उन्...

दिनांक 26 मार्च 2022, EL एनकेशमेंट ( अर्जित अवकाश के नकदीकरण) को लेकर जारी परिपत्र से संबंधित आवश्यक सूचना

श्रमिक हित मे सदैव तत्पर,BSSU दिनांक 26 मार्च 2022,  EL एनकेशमेंट ( अर्जित अवकाश के नकदीकरण) को लेकर जारी परिपत्र से संबंधित आवश्यक सूचना दिनांक 6/09/2019 को अर्जित अवकाश नकदीकरण के निलंबन को लेकर जारी परिपत्र के समय किया गया विरोध(BSSU पम्पलेट)👇

BSSU द्वारा भेल में 31 मार्च उपरांत यूनियन की मान्यता के चुनाव शीघ्र कराने हेतु सी.एम.डी. ,भेल को प्रेषित किया गया ज्ञापन

BSSU रिपोर्ट BSSU द्वारा भेल में यूनियन की मान्यता के चुनाव कराने हेतु  सी.एम.डी. ,भेल को ज्ञापन प्रेषित किया गया व 31 मार्च के बाद चुनाव शीघ्र कराने हेतु स्थानीय प्रबन्धन से वार्ता कर पुरज़ोर दबाव बनाया गया। भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन, BSSU द्वारा माननीय श्री नलिन सिंघल जी CMD, बी.एच.ई.एएल. को श्रीमान महाप्रबंधक (मा.सं.) बीएचईएल, रानीपुर, हरिद्वार के द्वारा यूनियन के मान्यता के चुनाव शीघ्र अति शीघ्र करवाने के संबंध में ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन श्री पी.के.श्रीवास्तव जी अपर महाप्रबंधक,(मा.स.) द्वारा लिया व वार्ता की गई यूनियन महामंत्री प्रशान्त दीप गुप्ता द्वारा कहा गया कि आगामी दिनांक 03 मई 2022 को यूनियन्स की मान्यता की कुल अवधि को 06 वर्ष पूर्ण होने वाले हैं एवं विगत 01 वर्ष से श्रमिकों की प्रबंधन में विधीगत रूप से सहभागिता लगभग समाप्त हो चुकी है एवं संवैधानिक रूप से सभी पंजीकृत यूनियन्स एक समान हो चुकी हैं । अत: यूनियन का कहना है कि 31 मार्च 2022 को इस वित्तिय वर्ष का उत्पादन समय अब पूर्ण होने को है एवं प्लांट में अन्य सभी कार्य भी सुचारू रूप से हो रह...

BSSU द्वारा भगतसिंह चौक पर शहीदों को पुष्प श्रद्धांजलि एवं गुरुनानक एकेडमी में शहीदों की स्मृति में पौधारोपण

BSSU रिपोर्ट भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन,BSSU द्वारा आज दिनांक 23 मार्च 2022 शहीद दिवस के दिन दोपहर 12.00 बजे, भगतसिंह चौक , रानीपुर मोड़ , हरिद्वार पर महान क्रांतिकारियों की शहादत को याद कर उन्हें *"श्रद्धासुमन"* अर्पित किये गए साथ ही श्रद्धसुमन अर्पित करने के बाद इस अवसर पर यूनियन द्वारा दोपहर 12.15 बजे *गुरुनानक अकेडमी विद्यालय परिसर* में वीर क्रांतिकारियों शहीद भगत सिंह जी, राजगुरु जी,सुखदेव जी की स्मृति में  *"पौधारोपण का कार्यक्रम"* भी आयोजित किया गया ।

DPS,भेल, हरिद्वार की मुख्य सड़क सही कराए प्रबंधन-BSSU

BSSU रिपोर्ट BSSU द्वारा दिनांक 22.03.22 को DPS, भेल हरिद्वार की मुख्य सड़क मार्ग की मरम्मत हेतु श्रीमान महाप्रबंधक ( मा.स.एवं सम्पदा)  बी.एच.ई.एल., हरिद्वार को पत्र प्रेषित कर (ई-मेल द्वारा) अवगत कराते हुए कहा गया कि स्वर्ण जयंती पार्क के मोड़ से द्वार संख्या- 02 , दिल्ली पब्लिक स्कूल , भेल ,  हरिद्वार की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग काफी लंबे समय से क्षतिग्रस्त हो चुका है एवं उक्त मार्ग की बज़री सड़क पर ही बिखर गई है चूंकि मार्ग पर हर प्रकार का वाहन (साईकल से लेकर बड़े मोटर वाहन) का चलाना बहुत मुश्किल हो गया है । ऐसे में विद्यालय के छात्र छात्राओं एवं उनके अभिभावकों के साथ कभी भी बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है ।    यूनियन ने मांग की है कि जल्द से जल्द समय रहते विद्यालय के नवीन सत्र (2022-23) के शुरू होने से पहले उक्त मार्ग की बिखरी हुई बज़री को हटाकर उसकी मरम्मत करवाने के कृपा करें ।           

भेल द्वारा केंद्रीय विद्यालय को सुचारू रूप से यथावत चलाया जाये एवं जल्द शुरू हों प्रथम कक्षा के एडमिश-BSSU

BSSU रिपोर्ट आज दिनांक 21.03.2022 को भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन, BSSU द्वारा भेल , हरिद्वार  टाऊनशिप में संचालित केंद्रीय विद्यालय (KV) स्कूल में अभी तक बंद पड़े प्रथम कक्षा के एडमिशन के कारण बहुत से भेल कर्मचारियों को हो रही दिक्क्त से स्थानीय भेल प्रबंधन को अवगत कराया गया एवं इस सम्बंध में भेल , प्रबन्धन , IR विभाग से वार्ता कर हो रहे इस विलम्ब पर अपना पूरा विरोध दर्ज किया गया व इस स्कूल को  सुचारू रूप से चलाने हेतु बातचीत की गई व कहा गया कि भेल प्रबंधन द्वारा केंद्रीय विद्यालय को सुचारू रूप से यथावत चलाया जाये एवं जल्द से जल्द प्रथम कक्षा के एडमिशन को शुरू कराया जाये ।